Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 14 February 2023: मंगलवार को अच्छा रहेगा इन राशि वालों का दिन, भगवान हनुमान जी की बरसेगी कृपा...

Aaj Ka Rashifal 14 February 2023

Aaj Ka Rashifal 14 February 2023: मंगलवार को अच्छा रहेगा इन राशि वालों का दिन, भगवान हनुमान जी की बरसेगी कृपा...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj Ka Rashifal 14 February 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

  • आज का पंचांग : आज 14 फरवरी – मंगलवार
  • तिथि- अष्टमी 09:04 AM तक उसके बाद नवमी
  • आज का नक्षत्र-अनुराधा 02:02 AM, Feb 15 तक
  • आज का करण-तैतिल और गर
  • आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • आज का योग--व्याघात
  • आज का वार-मंगलवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले इस राशि वाले प्रशंसा करने वालों की लंबी कतार होगी। पैसे के मामले में जातक को थोड़ी गोपनियता बनाएं रखने की जरुरत है। सेहत संतोषजनक बना रहेगा। प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।नौकरी में प्रमोशन तय है। आपके धार्मिक विचारों की प्रशंसा होगी।

आज का शुभ रंग -बैंगनी

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक प्रेमी के साथ वक्त बिताएंगे। जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। जातक लम्बी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरुरत है। बचत पर ध्यान देना समय की मांग हो सकती है। बिजनेस में देवी कृपा बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज शहर से बाहर घूमने जाने की योजना आकर्षित कर सकती है, लेकिन घर वालों की राय भी ले लेना जरुरी है। आज साथी के प्रति आकर्षण महसूस होगा। वो अपनी भावना का इजहार कर सकते है। आमदनी अच्छी रहने के कारण आर्थिक स्तर पर कोई समस्या नहीं रहेगी।नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।

आज का शुभ रंग- सुनहरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज घर के इंटीरियर पर ध्यान देंगे। उसके बाद रोमांच और राहत दोनों का अनुभव कर सकते हैं। जिस काम को लेकर जातक को जुनून सवार है उसके लिए अतिरिक्त समय दिया जा सकता है। समाजिक स्तर पर व्यक्तिगत संबंध बनाने का सोच बदल सकते हैं। नौकरी व बिजनेस में नए-नए लोगों से मुलाकात लाभवर्धक होने वाली है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक माता-पिता का ख्याल रखना चाहिए। उनके तीर्थयात्रा पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। आज व्यवहार नम्र रखें। दोस्तों के साथ पूरे प्यार से पेश आएं, वे लोग आपके इस व्यवहार के लिए धन्यवाद देंगे। कहीं से अप्रत्याशित धन लाभ होगा। नौकरी में परेशानी होगी। खुद का बिजनेस करने की सोंचे।

आज का शुभ रंग-लाल

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज जातक अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर खुद को किसी मुसीबत में पाएं तो अपनों से सहयोग मांग लें। जरूरत पड़ने पर आपके अपने आपकी मदद जरूर करेंगे, आज के दिन आपको अपनों से बहुत प्यार मिलेगा। नौकरी व बिजनेस में सबकुछ मनमुताबिक होगा। कोई आपको आज प्यार का इजहार कर सकता है।

आज का शुभ रंग- हरा

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक इस राशि के जातक जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवन साथी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। जब भी सहायता की जरूरत पड़ती है वो हमेशा आपके साथ रहते हैं। किसी तरह उन्हें ये अवश्य दिखा दें कि आप भी उनसे कितना प्यार करते हैं और वो आपके जीवन में कितना महत्व रखते हैं। किसी समारोह में जाएंगे। बच्चों का ख्याल रखें। नौकरी व बिजनेस में प्रगति के योग है।

आज का शुभ रंग- भूरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज का दिन ऑफिस मे काम से अपनी साख बचाएंगे। कोई फायदेमंद नजर आने वाला सौदा जातक के हाथ से निकल जाने की संभावना है। ज्यादा काम करने की वजह से थकान का अनुभव कर सकते हैं। प्रेम संबंध में ठहराव आने की संभावना है। बच्चों को डांटने से घर का माहौल बिगड़ेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक दूर रहने वाले बच्चे मिलने के लिए आ सकते हैं उनके आने की खुशी में उत्साहित रहने की संभावना है। किसी से प्रेम संबंध की चाहत रखने वाले लोगों की बात बन जाने के संकेत हैं। पति-पत्नी के संबंध तीसरे शख्स की वजह से बिगड़ेंगे। नौकरी में सतर्क रहें।

आज का शुभ रंग- हरा

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज के दिन परिवार में किसी से मिलने के लिए जा सकते है। सामाजिक स्तर पर व्यस्तता बढने से परिवार के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो सकता है। परिवार में शांति और खुशी बनी रहेगी। आर्थिक स्तर पर उन्नति होने की उम्मीद है, लेकिन आपको संगठित होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। बच्चों के लिए वक्त निकाले।उनकी सुने। वाहन ना चलाएं।

आज का शुभ रंग- लाल

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक के लिए दिन किसी नई जगह से नौकरी का ऑफर मिलेगा। बिजनेस में भी पार्टनरशिप मिलने से धन के नए रास्ते खुलेंगे। किसी काम सफलता मिलेगी। जिसकी उम्मीद ना थी वो आपको मिलने वाला है। कुछ खरीदारी भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ सुकून के पल बिताएंगे।

आज का शुभ रंग- काला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज समाज में सम्मान मिलेगा। सबके सामने अपने विचार अभिव्यक्त करें। खुद ही सब कुछ कर सकते हैं लेकिन अपने काम को अपने साथियों में भी बांट दें। परिवार में कोई कार्यक्रम होगा जिसमें आप हिस्सा लेंगे। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है जिसकी उम्मीद नहीं थी। बिजनेस में घाटा होगा। आज मस्ती-मनोरंजन में समय बितेगा।

आज का शुभ रंग-हरा

Next Story