Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 13 October 2025: व्यापार और व्यवसाय बदलने का शुभ दिन; बड़ी जिम्मेदारियो का होगा बोझ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 October 2025: आज के दिन ग्रह नक्षत्रों की चाल सभी राशियों के लिए आत्मक परिणाम लेकर आएगी। आज हर मूल्यों पर अपने आप को आंकने की जरूरत है। जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: मजाक से बिगड़ सकते हैं पारिवारिक संबंध... करियर, प्यार और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफलका असर
X

Aaj Ka Rashifal 29 August 2025

By Chirag Sahu

Aaj Ka Rashifal 13 October 2025: आज के दिन ग्रह नक्षत्रों की चाल सभी राशियों के लिए आत्मक परिणाम लेकर आएगी। आज हर मूल्यों पर अपने आप को आंकने की जरूरत है। पारिवारिक दबाव बढ़ने से रिश्तों में दरारें आ सकती है इसलिए विशेष संवाद बनाए रखना बहुत जरुरी रहेगा। परिवार के किसी भी सदस्यों में नाराजगी बनी रह सकती है जिसे दूर करने का प्रयास किया जा सकता है। आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है लेकिन कुछ राशियों को परेशानी हो सकती है, जानिए आज का राशिफल।

Mesh l मेष राशि

मेष राशि का दिन खास कर सुबह का समय जोश से भरा रहेगा आज नए-नए कार्यों में संलिप्तता होगी तथा सभी रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पुराने संबंधियों से आज आपको काफी लाभ मिलेगा। आज अपने मूड में ताजगी लाना बेहद जरूरी है यह आपका आत्मविश्वास प्रदर्शित करता है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: काला

उपाय: ॐ मंत्र का जाप करें।

Vrishabh l वृषभ राशि

आज का यह दिन मिश्रित परिणाम लाने वाला है। आर्थिक स्थिति में आज दबाव बढ़ सकता है इसलिए खर्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है हालांकि शाम तक यह समस्या दूर हो जाएगी। रुके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। स्वभाव में कोमलता और गुस्से पर काबू रखना जरुरी रहेगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: नीला

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

Mithun l मिथुन राशि

आज कार्य क्षेत्र में कार्यों के विशेष सुधार की संभावनाएं हैं। आज आपके नेतृत्व क्षमता का विकास होगा जिससे विशेष जिम्मेदारियां आपको प्रदान की जा सकती हैं। लव लाइफ में भी आपकी ही जीत होगी। बच्चों व परिवार से विशेष प्रेम प्राप्त होगा।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: पीला

उपाय: भगवान विष्णु को पीले वस्त्र का दान करें।

Kark l कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों में आज यह दिन पारिवारिक खुशियां लेकर आएगा। काफी समय से तलाश कर रहे बेरोजगार लोग आज किसी नौकरी के मलिक बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह दिन उतार-चढ़ाव ला सकता है इसलिए पर्याप्त नींद लेने की जरूरत है साथ ही मन हल्का रखें।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।

Singh l सिंह राशि

आज आपको विशेष ऊर्जा की प्राप्ति होगी जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए काफी है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आज आपका दिन बनादेगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहने वाले लोग आज काफी मेहनत से कार्य करेंगे। यह समय सफलता के संकेत दे रहा है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: राधा नाम का जप करें।

Kanya l कन्या राशि

कन्या राशि के लोग आज धार्मिक कार्यों में सम्मिलित रहेंगे। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और उसकी विशेष फल आपको प्राप्त होंगे। परिवार के संग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज मन में चल रही नई योजनाओं को क्रियान्वित किया जा सकता है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: तुलसी को दूध और चावल अर्पित करें।

Tula l तुला राशि

आज आपका दिन काफी प्रेम और मिठास से भरा रहेगा। भाग्य का विशेष साथ आज आपकी राशि पर पड़ रहा है। साथ ही कार्यों की सफलता के विशेष योग भी बन रहे हैं। आज अपने समय का सही उपयोग करना उचित रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में ध्यान न लगाए।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: जमुनी

उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

Vrishchik l वृश्चिक राशि

आज किसी खास व्यक्ति से जुड़ी यादें मन को व्यस्त रखेंगी। यात्रा या मीटिंग से फायदा मिलेगा। पढ़ाई या लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।खुद को शांत रखने की कोशिश करें। शाम को कोई अच्छी बातचीत या संदेश मन खुश कर देगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: लाल

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

Dhanu l धनु राशि

आज आपकी भावनाओं का असर जीवन पर ज्यादा रहेगा। काम में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा पर मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आज आपका मन किसी साहसिक कार्य करने को प्रेरित करेगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और साथी के सहयोग से धन लाभ की भी संभावना है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: नीला

उपाय: ॐ मंत्र का जाप करें।

MaKar l मकर राशि

मकर राशि वाले के लिए रचनात्मक विचारों और नई सोच के लिए दिन अच्छा है। विचारों को व्यवस्थित करने पर लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में देरी चल रही थी तो उसे सुलझाने की संभावना है। कार्यस्थल पर संवाद कौशल का प्रयोग करें।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: संतरा

उपाय: हनुमान अष्टक मंत्र का जाप करें।

Kumbh l कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए यह दिन सौभाग्य और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। पुराने अड़चनों के निपटारा होने की संभावनाएँ प्रबल हैं। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास दूसरों पर अच्छा प्रभाव डालेगी और कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं। आत्मिक ऊर्जा बनाए रखे।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: काला

उपाय: गरीबों को वस्त्र दान करें।

Meen l मीन राशि

आज मेष राशि वालों को विवादों से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। व्यावहारिक निर्णय लेते समय भावनाओं को नियंत्रित रखें, क्योंकि जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले बाद में परेशानी दे सकते हैं। मानसिक शांति और सकारात्मकता बनी रहेगी। लव लाइफ भी सुचारू रूप से चलेगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: हरा

उपाय: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।

Next Story