Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: राजयोग के उत्तम संयोग से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: गुरुवार के दिन सभी को भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: राजयोग के उत्तम संयोग से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानिए आज का राशिफल
X
By Chirag Sahu

Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: गुरुवार के दिन सभी को भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कुछ राशियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि नज़र आएगी। कर्क राशि के लोगों को स्वास्थ्य और धन संबंधी सावधानी बरतनी पड़ सकती है। आज चंद्रमा का गोचर कुछ राशियों को करियर में नई ऊंचाइयां देगा। आज परिवार में मांगलिक कार्यों के लिए शुभ समय मिलेंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।

Aaj ka Mesh Rashifal - मेष

मेष राशि वालों के लिए आज के दिन आपकी मेहनत और लगन, रंग लाने वाली है। कठिन परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता आज आपके अंदर होगी। आपकी पुरानी योजनाएं आज जा के सफल हो सकती है। संपत्ति से संबंधित कोई पुराना मामला आज आपके पक्ष में ही रहेगा।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: पीला

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ

आज का दिन पारिवारिक सुखों से भरा रहेगा। घर में सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम की भावना मजबूत होगी। बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। आप कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठों के सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: काला

उपाय: शनि देव को काला तिल अर्पित करें।

Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन

आज के दिन निवेश से संबंधित निर्णय लेने से पहले गहन विचार-विमर्श जरूरी है। पैसों के खर्च पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, क्योंकि अनावश्यक खर्चे बाद में पछतावे का कारण बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा गुजरने वाला है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: संतरा

उपाय: गायत्री मंत्र का पाठ करें।

Aaj ka Kark Rashifal - कर्क

आज के दिन आपको वाणी में संयम रखना होगा, जिससे कई जटिल समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है। प्रेम तथा संतान पक्ष से सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना हैं। किसी की बात या पुरानी घटना से मन उदास हो सकता है साथ ही भोजन और नींद को समय पर लेना सही रहेगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

Aaj ka Singh Rashifal - सिंह

सिंह राशि वालों के विद्यार्थियों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखें। संपत्ति से जुड़े किसी भी निर्णय को आज टाल देना ही उचित रहेगा। व्यापार में लाभ के सुखद योग बन रहे हैं और इच्छानुसार कार्यों की पूर्ति होने की संभावना है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: नीला

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या

आज के दिन आपको लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है। जॉब कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रशंसा प्राप्त होगी। थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम जरूरी है। इस दिन धन लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे है और आपके सारे सपने पूरे होने की संभावना है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: भूरा

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें

Aaj ka Tula Rashifal - तुला

तुला राशि वालों को आज शाम के समय किसी विवाद या बहस से दूर रहना चाहिए, क्योंकि यह आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल जल्द ही प्राप्त होगा। निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है और जोखिम लिया जा सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक

आज के दिन कोई पुराना काम पूरा हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखे, ताकि विवाद की स्थिती न बने। नए वाहन की खरीदी के लिए आज का दिन बहुत सही है। कार्यों को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: लाल

उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु

धनु राशि के जातकों में मित्रों के बीच अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है,जिसे शाम तक आप सुधार पाएंगे। पुराने अटके हुए पैसों की वापसी होगी, इन पैसों से आपकी काफी मदद हो सकती है। इस दिन साहस दिखाकर लिए गए निर्णय आपको आपके लक्ष्य तक जरूर पहुंचाएंगे।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: पीला

उपाय: भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।

Aaj ka Makar Rashifal - मकर

मकर राशि वालों को आज आवश्यकता से अधिक किसी से उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। सावधानी बरतते हुए कार्य करें क्योंकि एक गलत कदम काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

व्यापारिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज धन लाभ की संभावना है। पारिवारिक संबंधों को समय देना आज शुभ रहेगा।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: गायों को हरी घास खिलाएं।

Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, यह यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। आपके विरोधियों के कुछ रहस्य आपके सामने आ सकते हैं जिसका उपयोग आप उनके खिलाफ सोच समझकर करें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए समय देना आवश्यक है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: लक्ष्मी जी को दूर्वा अर्पित करें।

Aaj ka Meen Rashifal - मीन

मीन राशि के जातकों पर परिवार का काफी बोझ पड़ सकता है। शिक्षा से जुड़े हुए लोगों को आज काफी प्रसिद्धी मिलेगी। माता-पिता के सहयोग से आज आप पुरानी बुरी आदतों को छोड़ने में सफल होंगे। लोगों की बातों को सुनने के पश्चात तुरंत प्रतिक्रिया न दें पहले उन्हें समझे फिर जवाब दे।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: लाल

उपाय: हनुमान अष्टक का पाठ करें।

Next Story