Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 13 March 2023: मेष राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी, इनके साथ हो सकती है बड़ी दुर्घटना...

Aaj Ka Rashifal 13 March 2023: मेष राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी, इनके साथ हो सकती है बड़ी दुर्घटना...
X
By NPG News

Aaj Ka Rashifal 13 March 2023:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : आज 13 मार्च सोमवार

• तिथि-षष्ठी 09:27 PM तक उसके बाद सप्तमी

• आज का नक्षत्र-विशाखा 08:21 AM तक उसके बाद अनुराधा

• आज का करण-वणिज और विष्टि

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग- वज्र

• आज का वार-सोमवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है, सावधान रहें। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अपेक्षित काम में देरी होगी। तनाव रहेगा। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। नौकरी में तनाव से काम बिगड़ेगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बन सकती है। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– ॐ दुं दुर्गायै नमः'' इस मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। चोट व रोग से बचें। नए काम मिलेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज का दिन वाणी में नियंत्रण रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। यात्रा में सावधानी जरुरी है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रहेगी। भागदौड़ रहेगी। कोई दु:खद सूचना मिल सकती है।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज काले उड़द का दान करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। सरकारी सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस अच्‍छा चलेगा। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। निवेश में जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।सरकारी नौकरी पाने की सूचना मिलेगी। आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लाएगा।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज सूर्य को अर्घ्य जरूर दें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। विवाद से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।आज के दिन अपने साथी की कमी खलेगी।

शुभ रंग- लाल

उपाय– पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज किसी पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम घर के पास ही बना सकते है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे। जीवन सुखद रहेगा। थकान रह सकती है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज केसर का तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक को दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। बेचैनी रहेगी। बनते काम में देरी होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आज का दिन आपके बिगड़ते रिश्तों में प्यार भरेगा।

उपाय– आज देवी दुर्गा की आराधना करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज मेहनत का फल पूरा-पूरा प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।

शुभ रंग- हरा

उपाय आज का दान, आप पर गणेश जी की कृपा बनी रहेगी।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। नए मित्र बनेंगे। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। आज जातक को सास से प्यार व सम्मान मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नए काम करने का मन बनेगा। जोखिम के कार्य टालें।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज शिव जी की आराधना करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज काम का फल पूरा मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा।शुभ रंग- बैंगनी

उपाय – सोमवार का का व्रत करें।

Next Story