Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 13 February 2023: मिथुन राशि वालों को लेन-देन में बरतनी होगी सावधानी, जानें क्या खास रहेगा आपका दिन...

Aaj Ka Rashifal 13 February 2023

Aaj Ka Rashifal 13 February 2023: मिथुन राशि वालों को लेन-देन में बरतनी होगी सावधानी, जानें क्या खास रहेगा आपका दिन...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj Ka Rashifal 13 February 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

• आज का पंचांग : आज 13 फरवरी – सोमवार

• तिथि- सप्तमी 09:45 AM तक उसके बाद अष्टमी

• आज का नक्षत्र-विशाखा 02:36 AM, Feb 14 तक

• आज का करण-बालव और कौलव

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग--ध्रुव

• आज का वार-सोमवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले इस राशि के जातक व्यक्तियों का मूड थोड़ा उदासीन रहेगा। इसके लिए भी थोड़ा शांत व खुश रहे। अपने मित्रों से बात करें । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहेगा, किसी अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे।

आज का शुभ रंग -बैंगनी

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक व्यापार में धनागमन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगें, धन प्राप्ति सुगम होगी। इस राशि के जातक किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें, वह उन्हें महंगा पड़ सकता है। लेकिन स्वयं खुश रहें। पत्नी को खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज के लिए ठीक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। यदि आज भी किसी को चेक या कोई अपने हस्ताक्षर से संबंधित डाक्यूमेंट्स देते समय सोच समझकर वह अच्छी तरह चेक करके दें। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण वस्तु चोरी होगी।

आज का शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। कानूनी विवाद से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। लेकिन आपको एक सलाह दी जाती है कि आज बहुत ऊंचाई पर ना चढ़े। नौकरी में सबके साथ मिलकर काम करें।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। इस राशि वाले व्यक्तियों के खिलाफ आज कोई भी षड्यंत्र काम नहीं करेगा लेकिन इस राशि वाले व्यक्तियों को भागदौड़ अवश्य रहेगी। कृषिकार्यों में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। पति-पत्नी समझदारी से काम करें। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज जातक के लिए पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम के काम से दूर रहने में भलाई है।। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी न करें। नौकरी में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक इस राशि के जातक के लिए के विरोधी परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कामों में गति मिलेगी। शारिरीक पीड़ा संभव है। इस राशि के व्यक्तियों की तारीफ से बचना चाहिए। लोग अपना उल्लू सीधा करेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ती होगी।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज का दिन बकाया वसूली के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। इस राशि वाले व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वह अपने दुश्मनों से सावधान रहें। इस राशि के जातक को संतान सुख मिलेगा। किसी से लड़ाई से बचें।

आज का शुभ रंग- सफेद

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। जातक हर प्रयास में सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा। इस राशि वाले व्यक्तियों को अपने काम पर एकाग्र होने की सलाह है।उन्हें अगले कुछ दिनों में लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी में सतर्क रहे।

आज का शुभ रंग- पीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज के दिन जातक के लिए आज पढ़ाई में अनुकूलता मिलेगी। यदि उनका कोई कंपटीशन टेस्ट है तो उनको सफल उसमे सफल होने के पूरे पूरे योग हैं। बिजनेसमैन व्यक्तियों को धन लाभ होगा। विवाद से बचें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा।पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे है तो दिन बढिया है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक के लिए दिन भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है । धन की स्थिति सामान्य रहेगी।पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी।जीवन साथी के साथ प्यार से रहेंगे। उपहार देकर पत्नी या पार्टनर को खुश करेंगे।

आज का शुभ रंग- नीला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज व्यक्तियों को न चाहते हुए भी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। व्यय वृद्धि होगी। फालतू का खर्च बिल्कुल भी ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। व्यक्ति ध्यान अवश्य करें। ईश्वर की आराधना करे। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चले।

आज का शुभ रंग-भूरा

Next Story