Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 12 February 2023: इन राशि वालों को बरतनी होगी खास सावधानी, मेष राशियों को रोजगार में मिलेगा उचित अवसर...जानें अपना भविष्यफल...

Aaj Ka Rashifal 12 February 2023: इन राशि वालों को बरतनी होगी खास सावधानी, मेष राशियों को रोजगार में मिलेगा उचित अवसर...जानें अपना भविष्यफल...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj Ka Rashifal 12 February 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

  • आज का पंचांग : आज 12 फरवरी - रविवार
  • आज 12 फरवरी का पंचांग-
  • हिन्दू मास एवं वर्ष,
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्,
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • आज की तिथि-तिथि-षष्ठी 09:45 AM तक उसके बाद सप्तमी,
  • आज का नक्षत्र-स्वाती 02:27 AM, Feb 13 तक,
  • आज का करण-विष्टि और बव,
  • आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष,
  • आज का योग—वृद्धि,
  • आज का वार-रविवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक व्यक्तित्व में निखार आयेगा। जातक का आत्मविश्वास बढ़ेगा। रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। बिजनेस के सिलसिले में किसी दोस्त से मिलना होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। शाम का समय घरवालों के साथ बीतेगा, उनके साथ धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। बड़े भाई के सहयोग से रूके हुए काम पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा वापस आयेगा।

आज का शुभ रंग -लाल

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है, जिसे सुनकर जातक बहुत खुश होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा, समाज में मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, सामाजिक क्षेत्र में जातक की सराहना होगी। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज के लिए जातक को घर में भाई-बहन की मदद करने से अच्छा लगेगा। जातक को अनियमित दिनचर्या के कारण आलस और थकान हो सकती है। अपने काम को ना टालें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा समय से काम पूरा कर लें। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे बचकर रहें। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रशंसा होगी।

आज का शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए नई जिम्मेदारियां मिलेगी। जिन्हें बखूबी निभाएंगे। घर के लिए कुछ नया खरीदेंगे, इसमें जीवनसाथी जातक की मदद करेंगे। करियर को आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। जातक को बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा। रोजाना योगा करने से जातक की फिटनेस बनी रहेगी। माता पिता का सहयोग साथ रहेगा।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होने की संभावना है। संतान की शिक्षा में उन्नति हो सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर रहेंगे। लेकिन ऑफिस में काम थोड़ा ज्यादा हो सकता है। ठीक से योजना ना बनाने के कारण काफी समय खराब हो सकता है। पिता के सहयोग से सभी परेशानियां दूर होगी। बेरोजगार को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज जातक को लाभ होगा, रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। शैक्षणिक काम में मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और मान सम्मान भी बढ़ेगा। निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य बेहतर बनी रहेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक अपनी सारी ऊर्जा अपने नए प्रोजेक्ट में लगायेंगे। अपने प्रयासों में सफल भी होंगे। यदि बहुत दिनों से विदेश में जाकर नौकरी करना चाह रहे हैं, तो दिन फायदेमंद रहने वाला है। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। कारोबारियों को मुनाफा होगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा, बॉस आपके काम से खुश होकर आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज का दिन आर्थिक लाभ की दृष्टि से किये गये प्रयासों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। लाभ के साधनों में कमी आ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से बात करके अच्छा महसूस होगा। कामकाज के क्षेत्र में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक करोबार से संबंधित यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है , जिससे फायदा होगा। करियर को लेकर लाभ मिलने वाला है। किसी मित्र से करियर के मामले में कोई सलाह मिल सकती है, जो आपको लिए लाभदायक होगी। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होंगे। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का शुभ रंग- पीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज के दिन जातक व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आज जातक का आत्मविश्वास बढ़ेगा। रोजगार के उचित अवसर आपको मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में किसी दोस्त से मिलना होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। शाम का समय घरवालों के साथ बीतेगा, उनके साथ धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक चिंता और तनाव से मुक्ति मिलेगी। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। आध्यात्म के प्रति जातक की रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर सहयोगी जातक के कार्यों को पूरा करने में मदद करेंगे। बिजनेस से संबंधित यात्रा भी करनी पड़ सकती है। बुजुर्ग अपनी सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- काला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक बिजनेस से जुड़ें किसी नए कार्य में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो सोच विचार से काम करें लाभदायक होगी। विद्यार्थी को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। जातक परिवार के साथ समय बितायेंगे, जिससे परिवारिक रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। बिजनेस मध्यम स्तर पर रहेगा।

आज का शुभ रंग-हरा

Next Story