Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 1 September 2025: सोमवार को किसे मिलेगा धन और सम्मान, किसे झेलनी पड़ेगी मुश्किलें – जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 1 September 2025: नई सुबह की शुरुआत के साथ ही 1 सितंबर 2025 का सोमवार आपके जीवन में कई बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज प्रत्येक राशि के जीवन में अलग-अलग प्रभाव डालने वाली है।

Aaj Ka Rashifal
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Rashifal 1 September 2025: नई सुबह की शुरुआत के साथ ही 1 सितंबर 2025 का सोमवार आपके जीवन में कई बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज प्रत्येक राशि के जीवन में अलग-अलग प्रभाव डालने वाली है। कहीं पर कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं तो कहीं पारिवारिक जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान आज किया जा सकता है। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल मेष से मीन तक।

Mesh Rashi (मेष राशि)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। सरकारी क्षेत्र से लाभ या सम्मान मिलने की संभावना है। परिवारिक माहौल में सकारात्मकता रहेगी और नई शुरुआत के अवसर भी सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में प्रॉपर्टी या निवेश से लाभ के योग हैं।

Vrishabh Rashi (वृषभ राशि)

वृषभ राशि वालों को आज अपने फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा लेकिन पारिवारिक जीवन में संतोष और शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

Mithun Rashi (मिथुन राशि)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। नौकरी में पद और सम्मान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में उत्सव या मांगलिक कार्य के कारण माहौल खुशनुमा रहेगा।

Kark Rashi (कर्क राशि)

कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मेहनत और धैर्य से कार्य सिद्ध होंगे। सरकारी और कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि साझेदारी में लिए गए निर्णयों को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है।

Singh Rashi (सिंह राशि)

सिंह राशि के लिए आज का दिन व्यापार और नौकरी में लाभदायक साबित हो सकता है। नए आइडियाज पर काम करने से सफलता मिलेगी। परिवार में सुधार होगा और नौकरी बदलने की योजनाएं भी आगे बढ़ सकती हैं।

Kanya Rashi (कन्या राशि)

कन्या राशि वालों के लिए भाग्य आज विशेष रूप से साथ देगा। कार्य कुशलता से सफलता मिलेगी और परिवार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विवाह संबंधी मामलों में सकारात्मकता रहेगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

Tula Rashi (तुला राशि)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार और शिक्षा के लिहाज से लाभकारी रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा के समय सावधानी बरतनी चाहिए।

Vrishchik Rashi (वृश्चिक राशि)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप की सराहना की जाएगी। आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे। छात्र जीवन में मनचाहा सफलता पाने की उम्मीदें हैं।

Dhanu Rashi (धनु राशि)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। मेहनत के बल पर इच्छाएं पूरी होंगी। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शिक्षा में भी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी, धार्मिक यात्रा के योग हैं।

Makar Rashi (मकर राशि)

मकर राशि वालों को आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में विशेषकर आंखों का ध्यान रखना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पैसों की प्राप्ति को लेकर अवसर निर्मित हो सकते हैं।

Kumbh Rashi (कुंभ राशि)

कुंभ राशि के लिए दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में फायदा मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। संतान से जुड़ी समस्याएं चिंतित कर सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए ध्यान और योग करना आज आवश्यक है।

Meen Rashi (मीन राशि)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। संपत्ति में वृद्धि के योग हैं और परिवार से सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्कता जरूरी है। किसी भी प्रकार के निर्णय के लिए परिवार की सलाह जरूर लें। आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है परंतु उचित फल की प्राप्ति होगी।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story