Aaj Ka Rashifal 05 November 2025: लंबे समय से अटके हुए कार्य आज होंगे पूरे, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ। जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 05 November 2025: ग्रहों की दृष्टि से यह दिन काफी महत्वपूर्ण है। सभी राशियों में चंद्रमा का प्रभाव कैरियर और प्रेम जीवन दोनों पर पड़ रहा है। जानिए आज का राशिफल...

Aaj Ka Rashifal 05 November 2025: ग्रहों की दृष्टि से यह दिन काफी महत्वपूर्ण है। सभी राशियों में चंद्रमा का प्रभाव कैरियर और प्रेम जीवन दोनों पर पड़ रहा है। कुछ लोगों के लिए यह दिन नई शुरुआत और अवसर लेकर आएगा। दिन के समय आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा साथ ही मेहनत भी आज काफी ज्यादा करनी पड़ सकती है।
जिन लोगों को लगातार असफलता का सामना करना पड़ रहा था उन्हें आज मनचाही सफलता प्राप्त होगी। अपने निर्धारित लक्ष्यों को लेकर अडिग बने रहे। जानिए आज का राशिफल।
Mesh l मेष राशि
मेष राशि के लोगों में आज नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।
आज के दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से किए गए कार्य होंगे पूरे। जो लोग सरकारी नौकरी या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आज शुभ संकेत हैं। व्यापार में जल्दबाज़ी नुकसान पहुँचा सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: विष्णु जी की पूजा करें।
Vrishabh l वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों में पारिवारिक संबंध आज अच्छे रहेंगे।
परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। माता-पिता व भाइयों से सहयोग मिलने की संभावना है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सही समय है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन संतुलित रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज पीले वस्त्र का दान करें।
Mithun l मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मन में सच्चाई और धैर्य बनाए रखना जरुरी है। आपकी मेहनत से हालात आपके पक्ष में होंगे। व्यापार में साझेदारी से आपको काफी लाभ होने वाला है। किसी अंधविश्वास में आकर गलत फैसला लेने की भूल न करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: शिव जी की पूजा करें।
Kark l कर्क राशि
आज परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है। आज परिजनों से जुड़ी कोई बातचीत आपको खुशी प्रदान करेगी। प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न बढ़ाएँ। आज खाने में सलाद का सेवन जरूर करें। बोलते वक्त अपने वाणी में नियंत्रण जरूर रखना चाहिए।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: आज मंदिर में अन्न का दान करें।
Singh l सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई संभावनाओं से भरा है। किसी पुराने मित्र या परिचित से हुई मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रस्तुति कौशल से सफलता मिलेगी। छात्रों की पढ़ाई से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: शनि देव की पूजा करें।
Kanya l कन्या राशि
आर्थिक रूप से भी यह दिन मजबूत रहेगा। कोई पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद लेते हुए दिन की शुरुआत करें। शाम के समय गरीबों की मदद करना आज लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आज उत्पन्न हो सकती हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।
Tula l तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में शुभ कार्य करने का उचित समय मिल सकता है। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरुरी रहेगा।
कार्य क्षेत्र में आपको जिम्मेदारी का सामना करना पड़ सकता है परंतु यह आपके भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: गाय को अन्न खिलाएं।
Vrishchik l वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता का प्रभाव दिखाई देगा। किसी नए प्रोजेक्ट या अवसर से बड़ा लाभ संभव है। समाजिक कार्यों में आपके उपस्थिति से आपका मान-सम्मान जरुर पड़ेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पील
उपाय: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।
Dhanu l धनु राशि
आज परिवार के खर्चों को लेकर काफी तनाव का सामना करना पड़ सकता है, फिजूल के खर्च करना बंद करें।
जीवनसाथी की सलाह आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। प्रेम जीवन में आज कोई खास पल बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक भोजन से बचे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
MaKar l मकर राशि
इस दिन आपको अपने कार्यों का उचित फल प्राप्त होगा।
काम में मन थोड़ा कम लग सकता है, लेकिन अगर आप दृढ़ निश्चय से काम करेंगे तो परिणाम अवश्य मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से सुधार संभव है और किसी पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में संयम बनाए रखने की जरूरत है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: लक्ष्मी जी को लाल वस्त्र अर्पित करें।
Kumbh l कुंभ राशि
आज घर के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में हल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम लें। अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें और जल्दबाज़ी के कार्यों से बचें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: बड़ों का आशीर्वाद जरुर ले।
Meen l मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज भाग्य का साथ मिलेगा।
पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। प्रेम जीवन में नई दिशा मिल सकती है। शाम का समय उत्साहपूर्ण रहेगा। आज नई योजनाएँ बनने से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। निवेश करने से पहले सोच विचार जरुर कर लें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: भगवत गीता का पाठ करें।
