Aaj Ka Rashifal 04 November 2025: इन तीन राशियों को मिलेगा मेहनत का फल, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 04 November 2025: सभी राशियों में यह दिन सफलता के नए अवसर लेकर आया है। अपने मन में आ रहे विचारों को आज सार्थक करने का उचित समय आपको प्राप्त होगा। जानिए आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 04 November 2025: सभी राशियों में यह दिन सफलता के नए अवसर लेकर आया है। अपने मन में आ रहे विचारों को आज सार्थक करने का उचित समय आपको प्राप्त होगा। लव लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव की संभावनाएं हैं। आज की गई यात्रा आपके व्यवसाय के लिए काफी लाभदायक रहेगी। मिथुन राशि के लिए यह दिन तनाव भरा रह सकता है और वही वृश्चिक राशि को धन प्राप्ति की संभावना है इसी तरह जानिए अन्य राशियों का राशिफल।
Mesh l मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सम्मान और प्रतिष्ठा की दृष्टि से काफी सकारात्मक रहने होने वाला है। आप अपने व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। दान-पुण्य जैसे नेक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। यह आपको आंतरिक शांति प्रदान करेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
उपाय: विष्णु जी की पूजा करें।
Vrishabh l वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों का मनोबल आज काफी ऊंचा रहेगा। जीवनसाथी का साथ और सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलने वाला है। कुछ अनावश्यक कार्यों को लेकर आपको हल्की-फुल्की चिंता हो सकती है, इसलिए उन पर ध्यान केंद्रित करने से बचें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: काल भैरव मंत्र का पाठ करें।
Mithun l मिथुन राशि
आज ससुराल पक्ष से अप्रत्याशित हानि की आशंका बनी हुई है। वित्तीय लेन-देन में सतर्क रहें और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लें। यह दिन आपके लिए प्रगति का है। आज कार्यक्षेत्र से जुड़ी चिंताएं बनी रह सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: बजरंगबली की पूजा करें।
Kark l कर्क राशि
कर्क राशि में आज किसी मित्र के साथ मामूली विवाद या मतभेद उत्पन्न होने की संभावना है इसलिए बातचीत में शांति बनाए रखें। संतान के भविष्य और करियर को लेकर आप चिंतित रह सकते है, जो उनके विकास के लिए लाभदायक है। व्यापारिक गतिविधियों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरे घास गायों को खिलाएं।
Singh l सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों अपने अनुभवों पर आधारित निर्णय लेना, आज आपकी सफलता सुनिश्चित करेगी। यात्रा के दौरान आपको कोई उपयोगी जानकारी प्राप्त हो सकती है। पिता की स्वास्थ्य स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जिससे आप मानसिक रूप से व्यथित महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: घर में पूजा करवाएं।
Kanya l कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि दिन के समय कमजोर महसूस हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण कार्य अचानक रुक सकता है, जिससे निराशा हो सकती है। आज पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा करने का उचित समय है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला
उपाय: शिवलिंग को दूध अर्पित करें।
Tula l तुला राशि
आज कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन मजबूत रहेगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद और समर्थन आपको प्राप्त होगा।अपनी पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। दिन के समय आय के स्रोतों को मजबूत करने पर फोकस करना चाहिए। दिन मंगलमय गुजरेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: शिव जी को जल अर्पित करें।
Vrishchik l वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है।शत्रु आज आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। प्रेम जीवन की उलझनों से मुक्ति मिलेगी और मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। यदि विद्यार्थियों ने कोई परीक्षा दी है, तो उसके सफल परिणाम आज आ सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: गरीबों में अन्न का दान करें।
Dhanu l धनु राशि
तुला राशि वालों के लिए आज आय में वृद्धि के संकेत हैं। वाणी की मधुरता बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। नौकरी में चल रही किसी समस्या को हल करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई नई जिम्मेदारी मिलने पर लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य के सम्बन्ध में उचित नींद लेना आज आवश्यक है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
MaKar l मकर राशि
मकर राशि के जातकों को संपत्ति से जुड़े विवाद हो तो अजनबी से सलाह नहीं लेना चाहिए। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। कोई मनोकामना हो तो वह पूरी हो सकती है। मित्रों की सहायता से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: लक्ष्मी जी को दुर्वा अर्पित करें।
Kumbh l कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज नई संपत्ति प्राप्ति का योग है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। बुद्धिमत्ता से लिया गया निर्णय आज लाभदायक होगा। आज खुशखबरियों का दिन है, दिन की शुरुआत माता-पिता के आशीर्वाद से करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: काला
उपाय: सरस्वती जी को पुष्प अर्पित करें।
Meen l मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज प्रेम जीवन में मधुरता बनाए रखनी है। बातचीत में रुचि बढ़ाने से फायदा होगा। निवेश के मामलों में आज थोड़ी सतर्कता बरतें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नया पद मिलने की संभावना है। आज परिवार के साथ से सारे दुख दूर होंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: सत्यनारायण भगवान की कथा करें।
