Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka rashifal 3 July 2025: आज किसे मिलेगी खुशखबरी, किसे रखनी होगी सावधधनी, पढ़ें आज का राशिफल

3 July 2025 Rashifal in Hindi: आज 3 जुलाई का दिन खास है क्योंकि आज के दिन कुछ राशियों को ग्रहों की चाल से विशेष लाभ मिलने की संभावना बन रही है। पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और चंद्रमा कन्या राशि में स्थित है।

Aaj ka rashifal 3 July 2025: आज किसे मिलेगी खुशखबरी, किसे रखनी होगी सावधधनी, पढ़ें आज का राशिफल
X
By Ragib Asim

3 July 2025 Rashifal in Hindi: आज 3 जुलाई का दिन खास है क्योंकि आज के दिन कुछ राशियों को ग्रहों की चाल से विशेष लाभ मिलने की संभावना बन रही है। पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और चंद्रमा कन्या राशि में स्थित है। मेष वालों को सेहत का ध्यान रखना जरूरी रहेगा, जबकि वृषभ राशि को कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। सिंह राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में सफलता के संकेत हैं। आइए जानते हैं जानें मिथुन, सिंह समेत सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मेष राशि (Aries)

आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन हलचल भरा रह सकता है। कई काम एक साथ हाथ में आने से भागदौड़ बढ़ सकती है। माता-पिता की सेवा में मन लगेगा और उनकी तबीयत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। दूर के रिश्तेदार से कोई संदेश मिल सकता है। आज के दिन आपको लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि कोई धोखा मिलने की संभावना है। दूसरों के बीच फंसने से बचें। अपनी सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है।

  • राशि स्वामी: मंगल
  • लकी रंग: लाल

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नई दिशा लेकर आएगा। दफ्तर या बिजनेस में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। कोई लंबित डील पूरी हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी रखें ताकि कोई बात बुरी न लगे। घर में बदलाव के लिए आप कोई नवीनीकरण या सजावट का काम शुरू कर सकते हैं। इसके लिए लोन की योजना भी बना सकते हैं। अपनी गलतियों को सुधारे और उनसे सीख लेते हुए आगे बढ़ाना फायदेमंद होगा

  • राशि स्वामी: शुक्र
  • लकी रंग: सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आप पर भरोसा करेंगे, लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। परिवार को समय देना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन कोशिश करें कि संतुलन बना रहे। यात्रा करते समय सावधानी बरतें और अपनी योजनाओं में थोड़ा लचीलापन रखें।

  • राशि स्वामी: बुध
  • लकी रंग: हरा

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को आज करियर या पारिवारिक जीवन से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और सम्मान में बढ़ोतरी के योग हैं। पुराने कार्यों की समीक्षा करके अपनी गलतियों को सुधारने का सही समय है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और परिवार का माहौल सुखद रहेगा।

  • राशि स्वामी: चंद्रमा
  • लकी रंग: सफेद

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को आज प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। कोई पुरानी बात सुलझने से मन को राहत मिलेगी। कामकाज में मेहनत रंग लाएगी और कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। खानपान पर ध्यान दें और ओवरवर्क से खुद को बचाएं। किसी पुराने दोस्त से मदद मिल सकती है।

  • राशि स्वामी: सूर्य
  • लकी रंग: सुनहरा

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। परिवार में कोई पुरानी समस्या सिर उठा सकती है, जिसे समझदारी से निपटाएं। अगर किसी को उधार दिया था तो वापसी के आसार बनेंगे। ऑफिस में किसी बात पर गुस्सा न करें। संयम बनाए रखें।

राशि स्वामी: बुध

लकी रंग: हरा

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को आय के नए साधन मिल सकते हैं। कोई पुरानी गलती आज परेशानी बन सकती है इसलिए सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से खुशी की खबर मिल सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

  • राशि स्वामी: शुक्र
  • लकी रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना पड़ सकता है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।

  • राशि स्वामी: मंगल
  • लकी रंग: लाल

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता के योग बनेंगे। कोर्ट-कचहरी से राहत मिल सकती है। लव लाइफ में कुछ कहासुनी हो सकती है इसलिए धैर्य रखें। जरूरत के सामान पर खर्च होगा।

  • राशि स्वामी: बृहस्पति
  • लकी रंग: पीला

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को आज कोई मन की इच्छा पूरी होने की संभावना है। परिवार और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने का अवसर मिलेगा। पितृ पक्ष से लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी।

  • राशि स्वामी: शनि
  • लकी रंग: नीला

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को आज व्यस्त दिन का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश शुभ रहेगा।

  • राशि स्वामी: शनि
  • लकी रंग: बैंगनी

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नई योजनाओं की शुरुआत का सही समय है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। धर्म-कर्म और पूजा पाठ में रुचि बढ़ेगी।

  • राशि स्वामी: बृहस्पति
  • लकी रंग: पीला

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story