Aaj Ka Rashifal 02 November 2025: आज कार्यों में आएगी तेजी, त्वरित निर्णय लेने से होंगे फायदे, जानिए आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 02 November 2025: आज सभी राशि में व्यापारिक लाभ और पारिवारिक शुभ माहौल रहेगा। यह दिन कुछ राशियों के लिए असंतोषजनक भी हो सकता है। घर और कार्यक्षेत्र में कई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ेगा।आज नई शुरुआत के लिए शुभ दिन है। सभी को सकारात्मक रहने और पारिवारिक संबंधों पर ध्यान देने की सलाह है। मन शांत रखने से आज मानसिक तनाव से बचा जा सकता है। जानिए आज का राशिफल।
Mesh l मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता से भरपूर रहने वाला है। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि कोई तनाव या मतभेद चल रहा था तो वह आज समाप्त होने की पूरी संभावना है। परिवार के सदस्य आपके प्रत्येक निर्णय में साथ देंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: काला
उपाय: शिव जी को धतूरा अर्पित करें।
Vrishabh l वृषभ राशि
आज घर के लोग आपकी भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। कुछ मानसिक तनाव की स्थिति भी बन सकती है। विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में एकाग्रता बनाए रखनी होगी। जीवनसाथी आज आपकी हर इच्छा का सम्मान करेंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नीला
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
Mithun l मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है। आपकी पुरानी अधूरी इच्छाएं पूर्ण होने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से दिन कुछ खर्चीला रह सकता है इसलिए बजट पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका कार्य सुगमता से पूर्ण होगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: माता काली की पूजा करें।
Kark l कर्क राशि
आज शाम का समय परिवार के साथ अत्यंत सुखद बीतेगा। प्रेम जीवन में लंबे समय से चली आ रही चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। भविष्य की योजनाएं बनाने का उत्तम समय है।आज धन संचय पर विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे।लाभकारी अवसर सामने आएंगे जिनका लाभ उठाना चाहिए।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: माता लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें।
Singh l सिंह राशि
सिंह राशि के जातक निवेश के कार्यों में त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। ये निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आज किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए क्योंकि वापसी में परेशानी हो सकती है। मनमुटाव की स्थिति बन सकती है लेकिन शांत मन से बातचीत करने पर समाधान निकल आएगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: गाय को घास खिलाएं।
Kanya l कन्या राशि
आज का दिन पारिवारिक प्रेम और सहयोग से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूर्ण होने की प्रबल संभावना है। कारोबार में सुधार के स्पष्ट संकेत मिलेंगे और नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो सकता है। किसी पुराने विवाद का समाधान निकलेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
उपाय: शिव मंत्र का जाप करें।
Tula l तुला राशि
माता-पिता के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अवसर मिलेगा जो आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर खुलने की संभावना है। आज तरक्की और धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: कृष्ण जी को मोदक अर्पित करें
Vrishchik l वृश्चिक राशि
आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है जो आपके सामाजिक संबंधों को मजबूत करेगा। प्रेम जीवन में मतभेदों से बचना चाहिए और समझदारी से काम लेना चाहिए।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
Dhanu l धनु राशि
राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापारिक गतिविधियों में लाभ के प्रबल संकेत हैं और नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। खुशनुमा स्वभाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। पूरे परिवार के लिए हर्ष का माहौल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
MaKar l मकर राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रह सकता है। आपकी बुद्धिमत्ता और धैर्य से आप समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी और घर के कामों में समय देना होगा। पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: राम नाम का जाप करें।
Kumbh l कुंभ राशि
आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन आपका आत्मविश्वास और कुशलता आपको सफलता दिलाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: चांदी
उपाय: बृहस्पति देव की पूजा करें।
Meen l मीन राशि
आज परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता की प्रशंसा होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए ग्राहक मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। जीवन में रोमांस और प्रेम का वातावरण रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
उपाय: पीपल के वृक्ष की पूजा करें।
Tags
-
Home
-
Menu
