Aaj Ka Rashifal 01 November 2025: मेष और मिथुन राशि के पारिवारिक संबंध होंगे मजबूत, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 01 November 2025: यह दिन सभी राशियों के लिए विशेष महत्व रखता है। स्वास्थ्य तथा धन से जुड़े योग बन रहे हैं। आज का दिन सामान्य रूप से मेहनत और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ प्रतीत होता है। प्रत्येक राशि के लिए अलग-अलग चुनौतियां और अवसर हैं। व्यक्तिगत जीवन में इन्हें अपनी बुद्धि से संतुलित करना चाहिए। मानसिक शांति बनाए रखना आज जरुरी है। जानिए आज का राशिफल।
Mesh l मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह दिन सहयोग की भावना से भरा हुआ रहेगा। कामकाज में यात्रा के योग बन सकते है। मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से मदद मिलेगी जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। आर्थिक रूप से बिजनेस में कुछ लाभ हो सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को लड्डू अर्पित करें।
Vrishabh l वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग आज गुस्से से बचने के लिए धैर्य रखें। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो आपके कौशल को निखारेंगी। प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। परिवार में मां की सेवा करें, इससे घरेलू माहौल सकारात्मक बनेगा। आज मेहनत का उचित फल मिलेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज पीले वस्त्र धारण करें।
Mithun l मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन धन लाभ और स्वास्थ्य में सुधार लेकर आ सकता है। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा या अध्ययन में सफलता मिलेगी। करियर में पिता का सहयोग मिलेगा, जो कामों को आसान बनाएगा। किए गए निवेशों से फायदा होगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: काली माता को सफेद फूल चढ़ाएं।
Kark l कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का ऊर्जा आज चरम पर रहेगा। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा। मित्रों और भाइयों का सहयोग बना रहेगा। व्यापारिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। समाज में कोई लंबित कार्य पूर्ण हो सकता है। आज कुछ समय निकाल कर स्वयं के साथ कुछ समय व्यतीत करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: भगवान कृष्ण की आराधना करें।
Singh l सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन रचनात्मकता से भरा रहेगा। आपके कार्यों में नयापन झलकेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन होगा। आज बुजुर्गों से परामर्श लेना आवश्यक है। कार्यस्थल पर सीनियर आपसे प्रभावित रहेंगे। प्रेम जीवन में रिश्तों में गहराई बढ़ेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
Kanya l कन्या राशि
आज का यह दिन जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। आज कुछ नए कार्य करने का मन बना सकते हैं। दोस्तों की मदद से कुछ नए स्किल सीखने का मौका मिलेगा। आज अपने स्वभाव पर नियंत्रण बनाए रखें साथी किसी अन्य व्यक्ति के बातों को लेकर ज्यादा उत्तेजित न होवे। स्वास्थ्य समान्य रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काला
उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें।
Tula l तुला राशि
तुला राशि के जातकों में आय के नए स्रोत निर्मित हो सकते हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान ले। दांपत्य जीवन में संवाद का विशेष महत्व रहेगा। आज आपका निर्णय परिवार के लोगों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। आज अपने विरोधियों से बच के रहने की जरूरत है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नीला
उपाय: गणेश जी की वंदना करें।
Vrishchik l वृश्चिक राशि
आज परिश्रम का उचित फल मिलने वाला है। गंभीर मुद्दों पर निर्णय लेने से पहले विचार विमर्श जरूरी है। पुराने परिचितों से आज आपको काफी मदद मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में धोखेबाजों से सावधान रहे और अपने काम से ही मतलब बनाए रखना जरुरी रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बादामी
उपाय: गणेश जी को मोदक अर्पित करें।
Dhanu l धनु राशि
आज धनु राशि के लोगों को किसी यात्रा के दौरान धन लाभ संभव है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज काफी फायदा मिलने वाला है। आज नए मित्र बनेंगे जो आपको नई दिशा दिखा सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर शॉपिंग के लिए जाने का योग है। उत्साह और ऊर्जा बरकरार रखें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: चांदी
उपाय: शनि देव को काला तिल अर्पित करें।
MaKar l मकर राशि
मकर राशि में आज के दिन आर्थिक स्थिति थोड़ी नरम हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आंखों की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति पैदा होने पर सुलझाया जा सकता है। आज कोई नई नौकरी मिलने के योग हैं
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: भगवान विष्णु को चने का भोग लगाए।
Kumbh l कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों की आज ऊर्जा सकारात्मक दिशा की ओर बहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से कई संभावनाएं खुल सकती हैं। परिवार व दोस्तों के साथ समय व्यतीत जरूर करें। आज आपकी बोली गई बातें कई लोगों पर असर करेगी। धैर्य और लगन की स्थिति बनाए रखें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Meen l मीन राशि
आज मीन राशि वालों के लोगों का व्यवहार परिवार में सभी को पसंद आने वाला है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आज चिंता हो सकती है। कार्य करते समय पूरा ध्यान कार्य की ओर लगाए। तनाव की स्थिति पैदा होने पर अपने पार्टनर से बातचीत का सहारा लिया जा सकता है। दिन काफी चुनौती पूर्ण रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।
Tags
-
Home
-
Menu
