Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 01 December 2025: दिसंबर के पहले दिन बन रहा है शुभ योग, कन्या और मीन समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 01 December 2025: सोमवार का यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। चंद्रमा आज मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस ग्रह परिवर्तन के साथ अनेक शुभ योग भी बन रहे है जो कई राशियों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। जानिए आज का राशिफल..

Aaj Ka Rashifal 01 December 2025: दिसंबर के पहले दिन बन रहा है शुभ योग, कन्या और मीन समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल
X
By Chirag Sahu

Aaj Ka Rashifal 01 December 2025: सोमवार का यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। चंद्रमा आज मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस ग्रह परिवर्तन के साथ अनेक शुभ योग भी बन रहे है जो कई राशियों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। खास तौर पर कन्या और तुला राशि के जातकों को इस योग का विशेष प्रभाव महसूस होगा। इस शुभ संयोग से नए अवसर और आर्थिक उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

Aaj ka Mesh Rashifal - मेष

आज मेष राशि के लोगों के लिए दिन काफी व्यस्तता से भरा रहने वाला है। इस दिन अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें क्योंकि थकान या मानसिक तनाव बना रहेगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: पीला

उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को आज पारिवारिक मामलों में अपनी वाणी संयम रखने की जरूरत है अन्यथा छोटी-छोटी बातों से विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में आज काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन दोपहर के बाद चीजें बेहतर होने लगेंगी।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: काला

उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।

Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई तरह से लाभ देने वाला साबित होगा। आपकी राशि में शुक्र का अनुकूल गोचर रहेगा, जो आपके लिए शुभ परिस्थितियाँ बना रहा है। यात्राओं का योग भी बन रहा है, परंतु अनावश्यक यात्रा से बचना बेहतर है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: नीला

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Kark Rashifal - कर्क

कर्क राशि में नौकरी और कारोबार में बरकत बनी रहेगी और अटके हुए कार्य भी आगे बढ़ने लगेंगे। आज आपको किसी महिला सहकर्मी या करीबी महिला मित्र से मदद मिल सकती है, इससे आपके कार्यों को सरलता होगी। परिवार में खरीदारी या किसी घरेलू जरूरत पर धन खर्च होने की संभावना अधिक है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: हरा

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Singh Rashifal - सिंह

आज सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप थोड़ा समय निकालेंगे, जिससे मन को संतोष मिलेगा। आर्थिक मामलों में खर्च के कारण बजट थोड़ा बिगड़ सकता है, ऐसे में बजट बनाकर चलें।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: ऑरेंज

उपाय: गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या

आज के दिन किसी अचानक निर्णय या काम की वजह से आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है, इसलिए सोच समझ कर निर्णय ले। ऑफिस में वरिष्ठों से संबंध सामान्य रहेंगे और उनकी ओर से सहयोग भी मिलेगा साथ ही धार्मिक गतिविधियों में मन लगाने से शांति अवश्य मिलेगी।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: शिव जी को धतूरा अर्पित करें

Aaj ka Tula Rashifal - तुला

आज के दिन व्यापारी वर्ग को उम्मीद के मुताबिक लाभ मिल सकता है। बच्चों से संबंधित कोई चिंता मन को परेशान कर सकती है लेकिन यह जल्द ही दूर होगी। इस दिन अपने गुरु का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करना शुभ रहेगा।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें।

Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक

आज के दिन किसी भी तरह के जोखिम या नई शुरुआत से बचना बेहतर है। नौकरी में आपका अपने साथियों से प्रतिस्पर्धा बना रहेगा, लेकिन अनुभवी लोगों से मिले मार्गदर्शन से आप उनसे आगे ही रहेंगे। आज धन के आय और खर्च दोनों के बीच संतुलन बना रहेगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: गोल्डन

उपाय: गुरु मंत्र का पाठ करें।

Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शांतिभरा रहने वाला है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है और मानसिक सुकून के लिए किसी दान-पुण्य के कार्य का अवसर मिलेगा। छात्रों के उच्च शिक्षा से जुड़ी योजनाएँ भी सफल रहेगी।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: गरीबों में वस्त्र का दान करें।

Aaj ka Makar Rashifal - मकर

आज के दिन आपके सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के शत प्रतिशत योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा संयम बरतना होगा और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। लव लाइफ में जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: लाल

उपाय: लाल वस्त्र धारण करें।

Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ

कुंभ राशि के लोगों के लिए दिसंबर का पहला दिन विशेष रूप से फलदायी साबित होगा। छात्रों को किसी महत्वपूर्ण परीक्षा या कोर्स में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार के क्षेत्र में आलस्य छोड़कर सक्रियता दिखाएंगे तभी परिस्थितियाँ आपके पक्ष में जाएंगी।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: भगवा

उपाय: कुबेर देवता की आराधना करें।

Aaj ka Meen Rashifal - मीन

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कई मायनों में सफलतादायक रहेगा। शिक्षा, प्रशासन और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या कम हो सकती है साथ ही भोजन को लेकर भी सावधान रहे। दिन पूरी तरह से सामान्य ही रहेगा।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: सिल्वर

उपाय: श्री राम रक्षास्रोत का पाठ करें।

Next Story