Aaj Ka love Rashifal 03 November 2025: आज मन की जगह दिल की सुनना रहेगा फायदेमंद, जानिए आज का लव राशिफल
Aaj Ka love Rashifal 03 November 2025: आज ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए, प्रेम जीवन में कुछ राशियों के लिए मिठास और रोमांस आएगी, जानिए आज का राशिफल..

Aaj Ka love Rashifal 03 November 2025: आज ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए, प्रेम जीवन में कुछ राशियों के लिए मिठास और रोमांस आएगी, जबकि अन्य राशियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने के लिए संवाद और धैर्य सबसे महत्वपूर्ण हैं। आपके आत्मविश्वास से प्रेम में अलग ही चमक दिखाई देगी। तुला राशि को सरप्राइज डेट का आनंद मिलेगा। कुंभ को काम और प्रेम में संतुलन बनाना होगा। जानिए सभी राशियों का लव राशिफल
Aries — मेष लव राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज प्रेम संबंधों में एक मीठी शुरुआत हो सकती है जहां मधुरता का एहसास होगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ झगड़े का सामना करना पड़ सकता है, जो शाम में तनाव पैदा कर सकते हैं। ऐसे में धैर्य रखना जरूरी है।
भाग्य प्रतिशत– 79%
Taurus — वृषभ लव राशिफल
जातकों में विवाद शाम तक सामान्य हो जाएगा और रिश्ता फिर से मजबूत महसूस होगा। आज किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस कर सकते हैं, जो भविष्य में एक अच्छी शुरुआत साबित हो सकता है। आज भावनाओं पर काबू रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए ताकि छोटी बातें बड़े तनाव के मुद्दे न बन जाएं
भाग्य प्रतिशत– 58%
Gemini — मिथुन लव राशिफल
परिवार से जुड़े मतभेद प्रेम जीवन में खटास ला सकते हैं। पार्टनर से खुलकर बात करना बेहद जरूरी होगा वरना गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। एक रोमांटिक सरप्राइज प्लान करके पार्टनर को खुश कर सकते हैं। संयम कायम करते हुए लव लाइफ को आगे बढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत– 81%
Cancer — कर्क लव राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांस की दृष्टि से बेहद शानदार रहने वाला है। पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा और आप दोनों के बीच गहरी समझ विकसित होगी। प्रेम व्यवहार रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। किसी नए व्यक्ति से कनेक्शन की शुरुआत कर सकते हैं।
भाग्य प्रतिशत– 75%
Leo — सिंह लव राशिफल
सिंह राशि के लिए आज प्रेम संबंधों में भावुक बातें रिश्ते को और मजबूत बनाएंगी। पार्टनर के साथ छोटी घूमने की योजना बन सकती है जो दिन को यादगार बना देगी। आपका रिश्ता नया है तो आज का दिन उसे स्थिरता देने का अच्छा मौका है। साथी से आत्मीय जुड़ाव महसूस होगा।
भाग्य प्रतिशत– 88%
Virgo — कन्या लव राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। आपसी बातचीत की कमी गलतफहमियों को जन्म दे सकती है। अपने साथी के साथ स्पष्टता बनाए रखें और अपने विचारों को छिपाने से बचें। सिंगल लोग सोशल सर्कल में किसी दिलचस्प व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं।
भाग्य प्रतिशत– 93%
Libra — तुला लव राशिफल
तुला राशि के जातक आज अपने प्रेम संबंधों में नई शुरुआत की उम्मीद कर सकते हैं। साथी के साथ समय बिताना और एक-दूसरे की भावनाओं को समझना रिश्ते को मजबूत करेगा। जो लोग किसी संबंध में नया कदम रखने की सोच रहे हैं, उन्हें आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
भाग्य प्रतिशत– 70%
Scorpio — वृश्चिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि के जातक आज अपने प्रेम जीवन में संतुलन की आवश्यकता महसूस करेंगे। करियर और रिलेशनशिप दोनों के बीच तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा। साथी के प्रति वफादार रहें और उनकी बातों को गंभीरता से लें। नई शुरुआत के संकेत स्पष्ट हैं। सच्चाई और ईमानदारी से आगे बढ़ें।
भाग्य प्रतिशत– 83%
Sagittarius — धनु लव राशिफल
धनु राशि के लिए आज का दिन प्रेम जीवन के लिहाज से बहुत शुभ रहेगा। साथी के साथ मधुर संबंध और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। विवाहित लोगों के रिश्ते में स्थिरता आएगी। कोई खास व्यक्ति जीवन में प्रवेश कर सकता है जो लंबे समय तक साथ रह सकता है।
भाग्य प्रतिशत– 99%
Capricorn — मकर लव राशिफल
रोमांस के प्रति आपका दृष्टिकोण आज विशेष रूप से सकारात्मक रहेगा। आपका साथी आज आपको बहुत याद करेगा, व्यस्तता के कारण आप उनसे दूर हैं। आज किसी का दिल न दुखाएं और अपने शब्दों में मिठास बनाए रखें।
भाग्य प्रतिशत– 78%
Aquarius — कुंभ लव राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन गलतफहमियों को दूर करने और रिश्तों में स्पष्टता लाने का है। प्रेम में संयम और धैर्य बनाए रखना आवश्यक है। आज आपका साथी आपको कोई खुशखबरी दे सकता है जो आपके जीवन में नई खुशियां लाएगी।
भाग्य प्रतिशत– 69%
Pisces — मीन लव राशिफल
आज का दिन प्रेम के लिहाज से अत्यंत अनुकूल है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच समझ का स्तर बढ़ेगा जो आपके रिश्ते में नई गहराई लाएगा। आप दोनों किसी रोमांटिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके मन में किसी पुराने साथी की यादें आज ताजा हो सकती हैं।
भाग्य प्रतिशत– 94%
