Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Rashifal 8 May 2023: इनका खुलेंगे भाग्य, होगी पैसों की बारिश, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Dainik Rashifal 8 May 2023: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Dainik Rashifal 8  May 2023: इनका खुलेंगे भाग्य, होगी पैसों की बारिश, जानिए आज का दैनिक राशिफल
X
By Shanti shree

Aaj Ka Dainik Rashifal 8 May 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

  • आज की तिथि-तृतीया 06:18 PM तक उसके बाद चतुर्थी
  • आज का नक्षत्र- ज्येष्ठा 07:10 PM तक उसके बाद मूल
  • आज का करण विष्टि और बव
  • आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • आज का योग-शिव
  • आज का वार- सोमवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज आपके काम करने की कला और चरित्र से लोग प्रभावित होंगे। जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। बाधाएं दूर होगी। परिजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मन दुखी हो सकता है। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। सामाजिक यात्रा होगी।

आज क्या न करें-आज गुस्सा और कड़वी बातों से बचें वरना परेशान रहेंगे।

आज का मंत्र- आज सूर्य भगवान को जल दें और मंत्र जाप करें

आज का शुभ रंग- हरा।


वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में न लें। आप आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको भाई-बहनों के द्वारा मदद मिलेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपका विनम्र स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क कर सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है

आज क्या न करें- आज नई नौकरी की तलाश न करें।

आज का मंत्र- आज घर के दक्षिण कोण पर दीप जलायें।

आज का शुभ रंग- लाल।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आजीविका एवं सुख के साधन जुटा पाएंगे। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। जो विदेश जाने का विचार कर रहे है उनके विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। जोखिम के कामों से बचकर रहें।

आज क्या न करें- आज लड़ाई झगड़ा से बचें तो अच्छा रहेगा।

आज का मंत्र- आज गणेश जी को मोदक चढ़ायें

आज का शुभ रंग- नीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज का दिन भावनात्मक रहेगा। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आज दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा। जीवनसाथी के साथ मधुर रिश्ते बनेगे। दोस्तो के साथ अनबन होने का योग हैं। वाणी पर संयम रखें। बेरोजगारों को भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं।

आज क्या न करें-आज रात को घर से निकलने से बचेंय़

आज का मंत्र- आज गरीबों को भरपेट भोजन करायें।

आज का शुभ रंग- हरा।।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। शाम तक पैसे की स्थिती में सुधार आएगा। नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की रिथति में सुधार होगा।

आज क्या न करें- आज पार्टी और शराब से दूर रहें।

आज का मंत्र- आज सोलह श्रृंगार करें और मां लक्ष्मी की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी और व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आ सकती है। मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं। प्रेम सम्बंधो को लेकर बात आगे बढ़ सकती है। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। सृजन व निर्माण की दिशा में सफलता प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा।

आज क्या न करें- आज तनाव से दूर रहें।

आज का मंत्र-आज स्नान-दान से पुण्य फल मिलेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी


तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। अटके काम आज बन सकते हैं। आप आज थोड़ी सी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे। आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। जीवन साथी से सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी कार्य में धन व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य बना रहेगा। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे।

आज क्या न करें- आज के दिन कोई भी भारी चीज न लें वरना परेशान रहेंगे।

आज का मंत्र-आज मां लक्ष्मी के १०८ नामों का ाजप करें तो अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग-हरा


वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज आप जीवनसाथी के निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जायेंगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक हैं। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। स्नेहजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ेंगे।

आज क्या न करें-आज छाता लेकर घर से निकले नहीं परेशान रहेंगे।

आज का मंत्र- आज सोमवार का व्रत करें तो शुभ रहेगा।

आज का शुभ रंग- काला।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। धन लाभ की संभावना है। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध सामान्य रहेंगे। पारिवारिक व मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। यात्रा संभव है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लापरवाही ना करें। आज आपको सफलता की कुंजी प्राथमिकताएं तय करने से मिलेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

आज क्या न करें- आज किसी को भी अपना कपड़ा देने से बचें

आज का मंत्र-आज सोमवार का दान किसी वृद्ध गरीब ब्राह्मण को करें

आज का शुंभ रंग-हरा।


मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। एकाग्रता बनाए रखें। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज का दिन अच्छा बीतेगा। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल आज मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा।

आज क्या न करें- आज किसी अनजान महिला से दूर रहें तो अच्छआ रहेगा।

आज का मंत्र-आज घर में गौतम बुद्ध की मूर्ति लेकर आएं।

आज का शुभ रंग - हरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज का दिन थका देने वाला होगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। आज का दिन आपके लिए थोडा कष्टदायी भी हो सकता है, इसलिए सभी कार्यों में सावधानी बरतें। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं।

आज क्या न करें-आज आप शराब लेनें से बचें तो अच्छा रहेगा।

आज का मंत्र- आज मोती धारण करें सही रहेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।


मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज किसी नये कार्य की शुरूआत हो सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका पूरा ध्यान अपनी आमदनी को बढ़ाने की ओर रहेगा। आपकी बातचीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें। धन का लाभ होगा। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। दुर्घटना से संभलना अनिवार्य है। आपका पारिवारिक जीवन भी शानदार बीतेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज आपको अधिक ही विचार सताएंगे।

आज क्या न करें- आज उधार न दें तो अच्छा रहेगा

आज का मंत्र-आज मां लक्ष्मी की आराधना करें।

आज का शुभ रंग- हरा।


आज का दैनिक राशिफल

ग्रह व नक्षत्रों की चाल का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव। दैनिक राशिफल की मदद से आप अपने भविष्य को और भी शानदार बना सकते हैं। इस फलादेश में आपके दैनिक जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का भविष्य दिया होता है।

दैनिक राशिफल में करियर, आर्थिक, पारिवारिक, निजी, प्रोफ़ेशन, व्यापार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा आपकी राह में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है। इस फलकथन में आपकी समस्याओं का समाधान भी निहित है। तो चलिए जानते हैं कि आपका आज का राशिफल क्या कहता है।

दैनिक राशिफल का महत्व देखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसी के आधार पर अपनी योजनाओं का निर्धारण करते हैं तथा उसी के अनुरूप उसका क्रियान्वयन भी करते हैं।

दैनिक राशिफल में उपाय भी दिया गया है। यदि आपके भविष्यफल में किसी प्रकार की चुनौती या बाधा आती है तो उसके समाधान के लिए इसमें एक आसान उपाय भी बताया जाता है जिसे अपनाकर आप अपने आने वाले संकट या बाधा को दूर सकते

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) की भविष्यवाणियां सटीक होती हैं और पाठकों के जीवन में घटने वाली घटनाओं से मेल खाती हैं। आज का राशिफल (Rashifal Today) से हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपने पाठकों का दिन बेहतर बनाने में उनका मार्गदर्शन कर सकें।


Next Story