Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Rashifal 6 June 2023: किसके लिए भाग्यवर्धक रहेगा मंगलवार, जानिए आज का दैनिक राशिफल और उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 6 June 2023: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं

Aaj Ka Dainik Rashifal 6 June 2023: किसके लिए भाग्यवर्धक रहेगा मंगलवार, जानिए आज का दैनिक राशिफल और उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Dainik Rashifal 6 June 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है....

आज की तिथि-तृतीया 12:50 AM, June 07 तक

आज का नक्षत्र-पूर्वाषाढा 11:13 PM तक उसके बाद उत्तराषाढा

आज का करण- वणिज और विष्टि

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-शुक्ल

आज का वार- मंगलवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर मन उखड़ सकता है। आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला आज न लें। आज का दिन अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। लव लाइफ के लिए दिन कमजोर है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

शुभ रंग- हरा

आज क्या न करें-आज किसी से कटु वचन न बोले।

उपाय– आज सूर्य को जल चढ़ाएं, लाभ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आपको अपने साथी के साथ रोमांटिक मुलाकात का अवसर मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। आज कोई नजदीकी या प्रिय व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आपके द्वारा लिए गए किसी भी गलत निर्णय का उन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। छोटी-मोटी बीमारी को छोड़कर कोई बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं होगी।

शुभ रंग- गुलाबी

आज क्या न करें- आज नशा पार्टी से परहेज करें।

उपाय– आज बाहर जाते वक्त सफेद कपड़ा साथ रखेंगे तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपनी योजना के साथ पुराने और प्रसिद्ध दोस्तों को काम दें। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे। जिससे आपकी तारीफ होगी। यदि आज आप मेहनत करेंगे तो आर्थिक साधन व रुपया पैसा जरूर मिलेगा। आज आर्थिक तंगी के कारण आप परेशान न हों। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर है। प्रेमी की तरफ से आपको शारीरिक और मानसिक सुकून मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

आज क्या न करें- आज किसी भी लेट नाइट पार्टी से बचें तो अच्छा रहेगा

उपाय– दुर्गा बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज जीवन में कुछ अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। दिन काफी बेहतर रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति बहुत सजग रहना होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामले में कुछ बेहतर उपलब्धियां आपके हिस्से में आ सकती हैं। आपकी पदोन्नति हो सकती है। अचानक से या गुप्त तरीकों से धन आने की संभावना रहेगी। अपने कद व गरिमा के अनुकूल व्यावहारिक जीवन में चलने का प्रयत्न करें।

शुभ रंग- नीला

आज क्या न करें- बिजनेस मेंलापरवाही से बचें

उपाय– आज तुलसी को दीप जलाओं ।


सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। आज बचत योजनाओं पर सलाह मशविरा करने के बाद निवेश करने के बारे में सोचें। संतान की ओर से आपको और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है हालांकि लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है।

शुभ रंग- सफेद

आज क्या न करें- आज ज्यादा या देर तक सोने से बचें

उपाय– आज विष्णु यंत्र धारण करेंगे तो लाभ मिलेगा।


कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज आपको हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें। बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़े क्लाइंटो के साथ विवाद करने से बचना चाहिए। खान-पान का व्यापार करने वालों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रभाव दिखाएंगे। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग- हरा

आज क्या न करें-आज देर रात पार्टी करने से बचें।

उपाय आज दुर्गा जी के 108 नामों का जप करेंगे तो लाभ मिलेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज आपको अपने करियर को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। महिलाओं को परिवार के विवाद में बोलने से बचना चाहिए अन्यथा सारी बातें आप पर आ जाएंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके फेवर में रहेंगी। छोटे भाई बहनों से सुख मिलेगा। स्वभाव में उग्रता, गुस्सा अधिक आने जैसी स्थिति भी बनेगी। कुछ छोटे-मोटे मुनाफे आपका दिल खुश कर सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

आज क्या न करें- आज किसी से चुगली न करें।

उपाय– आज गायत्री मंत्र के जाप से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे और जी भर कर प्यार मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ती के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा, उनके साथ बिताया वक्त आपको याद रखने वाला होगा। कोई मेहमान आपके घर रहने आ सकता है

शुभ रंग- गुलाबी

आज क्या न करें- आज उधार देने से बचें

उपाय– आज पीला वस्त्र पहनें और दान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज के दिन आराम करना बहुत अहम है। परिवार में आपसी मतभेद भी बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आज कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। अगर आप भविष्य में बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं, तो थोड़ा सा पैसा निवेश में लगाएं। स्वास्थ्य में आज के दिन योग और ध्यान का सहारा लेते हुए खुद को स्वस्थ रखना होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

आज क्या न करें-आज मांस-मदिर से बचें।

उपाय – आज शंख को घर के मंदिर में रखेंगे तो नौकरी मिलेगी।


मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आप की परिवार की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ेगी। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी करने वालों को गम्भीरतापूर्वक अपने दायित्वों और कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। यदि किसी कंपनी में आपकी नौकरी कच्ची है तो पक्की होने की शुभ सूचना मिल सकती है। अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। किसी यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे।

शुभ रंग- पीला

आज क्या न करें- आज तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें

उपाय– आज अपनी गाड़ी में हनुमान यंत्र का जप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक आज काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आप अपने बच्चों से कुछ सबक़ सीखने वाले हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। आज के दिन दूसरों पर अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए। आज के दिन धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। आपका काम आपको काफी उलझाए रखने वाला है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग- हरा।

आज क्या न करें- आज माता-पिता का अनादर न करें तो अच्छा रहेगा

उपाय– बेल पत्र का पौधा किसी मंदिर में लगाएंगे तो नौकरी मिलेगी।।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। बिज़नेस में लगे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ को ठीक रखने के लिए अपनी बिगड़ी दिनचर्या को सुधारने की आवश्यकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कुछ गहरी साँस लें और आराम करें। रुके हुए बिलों के भुगतान को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

आज क्या न करें- आज मांस-मदिरा से बचेंय़

उपाय– आज हरे रंग की चूड़ी का दान करेंगे तो अच्छा रहेगा।






आज का दैनिक राशिफल

ग्रह व नक्षत्रों की चाल का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव। दैनिक राशिफल की मदद से आप अपने भविष्य को और भी शानदार बना सकते हैं। इस फलादेश में आपके दैनिक जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का भविष्य दिया होता है।

दैनिक राशिफल में करियर, आर्थिक, पारिवारिक, निजी, प्रोफ़ेशन, व्यापार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा आपकी राह में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है। इस फलकथन में आपकी समस्याओं का समाधान भी निहित है। तो चलिए जानते हैं कि आपका आज का राशिफल क्या कहता है।

दैनिका महत्व देखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसी के आधार पर अपनी योजनाओं का निर्धारण करते हैं तथा उसी के अनुरूप उसका क्रियान्वयन भी करते हैं।

दैनिक राशिफल में उपाय भी दिया गया है। यदि आपके भविष्यफल में किसी प्रकार की चुनौती या बाधा आती है तो उसके समाधान के लिए इसमें एक आसान उपाय भी बताया जाता है जिसे अपनाकर आप अपने आने वाले संकट या बाधा को दूर सकते

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) की भविष्यवाणियां सटीक होती हैं और पाठकों के जीवन में घटने वाली घटनाओं से मेल खाती हैं। आज का राशिफल (Rashifal Today) से हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपने पाठकों का दिन बेहतर बनाने में उनका मार्गदर्शन कर सकें।


Next Story