Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Rashifal 27 May 2023: आज कौन सी राशि चखेगी सफलता और असफलता का स्वाद, जानिए आज का दैनिक राशिफल और उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 27 May 2023: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Dainik Rashifal 27 May 2023: आज कौन सी राशि चखेगी सफलता और असफलता का स्वाद, जानिए आज का दैनिक राशिफल और उपाय
X
By Shanti shree
    • Aaj Ka Dainik राशिफल२7 May 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है....

      सप्तमी 07:42 AM तक उसके बाद अष्टमी
      • आज का नक्षत्र-मघा 11:43 PM तक उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी
      • आज का करण-विष्टि और बव
      • आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
      • आज का योग-हर्षण
      • आज का वार- शनिवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। कोई बड़ा व्यय होने की संभावना है, दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आपकी बिगड़ी हुई किस्मत अचानक खुल जाएगी। आपकी सेविंग खर्च हो सकती है‌। जल्दबाजी में आप कुछ ऐसी बात कह सकते हैं जिससे आपके काम बिगड़ की संभावना है‌। कारोबार विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

  • आज क्या न करें- आज किसी को भी उधार न दें।
  • आज का मंत्र- आज बागवानी से मन खुश रहेगा।
  • आज का शुभ रंग- लाल।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज वित्तीय मामले को लेकर थोङा तनाव का सामना कर सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। आप अपने प्रेमी से किया हुआ वादा निभाने में असफल साबित हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है लेकिन इनकम में कमी आने के भी योग बन रहे हैं‌। दफ्तर में अधिकारी वर्ग काम दबाव आपके ऊपर बना सकते हैं।

  • आज क्या न करें- आज आलस से काम बिगड़ेगा।
  • आज का मंत्र- शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।
  • आज का शुभ रंग- नीला।


मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक आज विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में अचानक भारी धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लीन रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। ऑफिस में कुछ लोग बात या जानकारी आपसे छिपाने की कोशिश कर सकते हैं‌। बिजेनस में बंपर धन लाभ होगा।

  • आज क्या न करें- आज जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
  • आज का मंत्र-आज घर में गुलाब की खुशबू महकाएँगे तो लाभ मिलेगा।
  • आज का शुभ रंग - हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए जातक का आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे। किसी असहाय व्यक्ति की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आपका रूके हुए काम बन जायेंगे। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। समय का सदुपयोग करें .आलस्य में अपना समय नष्ट ना करें। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं।

  • आज क्या न करें- आज किसी को उपहार न दें
  • आज का मंत्र-आज लाल फूल से देवी दुर्गा की आराधना करें
  • आज का शुभ रंग- हरा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। वित्तीय स्तर पर स्थिति अच्छी रहेगी। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता भी रहेगी। रोग एवं शत्रु परास्त होंगे और आपको नए तरह के कार्य से लाभ मिलेगा। पितृपक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है।

  • आज क्या न करें-आज मेहमानों का निरादर न करें।
  • आज का मंत्र-देवी दुर्गा की उपासना से काम बनेगा।
  • आज का शुभ रंग- हरा।


कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों कारोबार में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। मेहनत की भी अधिकता रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। आज आपको अपने आत्म सम्मान को लेकर के चिंतित होने की जरूरत नहीं है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे‌। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है।

  • आज क्या न करें- आज झगड़ा और विवाद से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा
  • आज का मंत्र-बरगद के पत्ते पूजा स्थल पर रखें
  • आज का शुभ रंग-हरा

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। भावनाओं से ओतप्रोत बने रहेंगे। कारोबार में हो रहे नुकसान की भरपाई होंगी। बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे, उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा। आज शाम को आपको कोई नुकसान की खबर मिल सकती है‌।

  • आज क्या न करें-शराब पीने से बचें।
  • आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो लाभ मिलेगा।
  • आज का शुभ रंग- हरा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज विश्वासघात मिल सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। जरूरतमंद के लिए भोजन की व्यवस्था करना आपके लिए श्रेयशकरकर रहेगा। आप अपने करियर और पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश जरूर करें‌। मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें।


  • आज क्या न करें- आज लोहा खरीदने से बचें
  • आज का मंत्र- आज सफेद चीजों का दान करें।
  • आज का शुभ रंग- लाल।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज नई योजना बनाएंगे जो भविष्य में कामगार साबित होगी। किसी तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। आज योजना बना कर काम करेंगे तो लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा लेंगे। विद्यार्थियों के लिए एवम उनके करियर के लिए अच्छा समय चल रहा है। षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे। परिवार के किसी बड़े सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है‌।


  • आज क्या न करें-आज भोजन में चावल का परहेज करें।
  • आज का मंत्र- आज घर में पालतू जानवर को पालने से शांति मिलेगी।
  • आज का शुभ रंग- नीला।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज का दिन आप मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विवेक का प्रयोग करें। अपने टारगेट लगातार ध्यान में रखें। दिनचर्या में थोड़ा-से बदलाव से आपका जीवन सहज हो सकता है। संतान संबंधी चिंता में वृद्धि होगी। आपको करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होगा। आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और उसका फायदा भी आपको मिलने लगेगा‌।

  • आज क्या न करें- आज चोरी न करें और न ही झूठ बोले
  • आज का मंत्र-आज गुड़ का सेवन करें, काम बनेगा।
  • आज का शुभ रंग- गुलाबी

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक आज आपका काम देख कर सभी लोग खुश होंगे। लोग आप से जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी सुखद यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पुराने काम निपटाने का मन बना सकते हैं‌। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं‌। पुरानी बातें भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। रोजाना के काम आसानी से निबटेंगे।

  • आज क्या न करें- आज घर में गंदगी फैलाने से बचें
  • आज का मंत्र-राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।
  • आज का शुंभ रंग-हरा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज आपको व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में बड़ी सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। भाग्य का साथ रहेगा, प्रयास करें। सेहत को लेकर उतार चढाव चलते रहने के संकेत हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आज आपको दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है‌। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति पैदा न होने दें।

  • आज क्या न करें-आज किसी का सामान देखकर लालच से बचें
  • आज का मंत्र- आज गरीबों को भोजन कराएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
  • आज का शुभ रंग- काला।


आज का दैनिक राशिफल

ग्रह व नक्षत्रों की चाल का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव। दैनिक राशिफल की मदद से आप अपने भविष्य को और भी शानदार बना सकते हैं। इस फलादेश में आपके दैनिक जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का भविष्य दिया होता है।

दैनिक राशिफल में करियर, आर्थिक, पारिवारिक, निजी, प्रोफ़ेशन, व्यापार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा आपकी राह में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है। इस फलकथन में आपकी समस्याओं का समाधान भी निहित है। तो चलिए जानते हैं कि आपका आज का राशिफल क्या कहता है।

दैनिक राशिफल का महत्व देखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसी के आधार पर अपनी योजनाओं का निर्धारण करते हैं तथा उसी के अनुरूप उसका क्रियान्वयन भी करते हैं।

दैनिक राशिफल में उपाय भी दिया गया है। यदि आपके भविष्यफल में किसी प्रकार की चुनौती या बाधा आती है तो उसके समाधान के लिए इसमें एक आसान उपाय भी बताया जाता है जिसे अपनाकर आप अपने आने वाले संकट या बाधा को दूर सकते

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) की भविष्यवाणियां सटीक होती हैं और पाठकों के जीवन में घटने वाली घटनाओं से मेल खाती हैं। आज का राशिफल (Rashifal Today) से हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपने पाठकों का दिन बेहतर बनाने में उनका मार्गदर्शन कर सकें।


Next Story