Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Rashifal 25 May 2024: कर्क सिंह किस राशि के लिए अच्छा और किसके लिए बुरा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Dainik Rashifal 25 May 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Dainik Rashifal 25 May 2024:  कर्क सिंह किस राशि के लिए अच्छा और किसके लिए बुरा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Dainik Rashifal 25 May 2024:तारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन व्यापार व नौकरी पर ध्यान देने होंगे। इस लिए अपने संबंधित अधिकारियों से सलाह मशविरा जरूर करें। इस राशि के जातक अपने पुत्र/पुत्री की उन्नति से खुश रहेंगे। उन्हें आगे बढ़ाने व खूब पढ़ाने की मुहिम तेज रहेगी। जिससे आप खुश रहेगे।

शुभ रंग- क्रीम

उपाय– आज ॐ नमो भगवते रुद्राय:।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज अपने कामों को पूरा करने का दवाब होगा। किन्तु इस दवाब के चलते कुछ जरूरी सामान भूल सकते हैं। अतः अपनी ऊर्जा का जरूरत से ज्यादा प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान होगा। विदेश व निवेश के कामों में आपको फायदा होगा। हालांकि निजी संबंधों में साथी के साथ उतार-चढ़ाव की स्थिति होगी।

शुभ रंग- लाल

उपाय– ॐ नमः शिवाय।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक सम्पत्ति के मामलों में मुश्किलों को कुछ बढ़ाने वाला होगा। जिससे कुछ और धन व्यय करने की जरूरत होगी। वैवाहिक जीवन में खुशी होगी। नौकरी व व्यापार सामान्य रूप से चलता हुआ होगा। जिससे खुश होगे। यदि जातक अल्पकालिक सेवाएं दे रहे हैं। तो उन्हें बढ़ाने के लिए संस्था विचार कर सकती है।

शुभ रंग- काला

उपाय– ॐ शिवाय नमः ।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले नौकरी के क्षेत्रों में अच्छे मिलेंगे। नौकरी व दलाली के कामों में मुनाफा होगा। किन्तु कड़ी मेहनत के बाद ।प्रेमसंबंधों में साथी के साथ विवाद से बचें। जिससे आप परेशान होगे। शिक्षा व तकनीक के क्षेत्रों में बढ़त हेतु पूरी लगन के साथ मेहनत करने की जरूरत होगी।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– ऊं हनु: हनुमनते नम:।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक जातक व्यस्त रहेंगे। लेकिन फिर भी अच्छी तरह से आराम करें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। जीवनसाथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकते है। लेकिन सब्र रखें। साथी को लाल या नारंगी कोई भी वस्तु गिफ्ट करने से लव लाइफ बढ़िया चलेगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय– ऊं राम रामाय नम:।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज सेहत की देखभाल की ज़रूरत है। आज कुछ पैसे जमा कर सकते हैं। आज पुराना उधार वापस मिल सकता हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन दिन है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास हो सकती है। पुराने दोस्त से मिल सकते है। इस दिन को यादगार बनाएं। नौकरी पर ध्यान दें।

शुभ रंग- नीला

उपाय– ऊं बृहस्पतिदेवाय नम:।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जातक के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पैसे की चिंता जातक को थोड़ा सतायेगी, खासकर दोपहर तक आप पैसे की उलझन से परेशान रहेंगे। दोपहर बाद परेशानियों से राहत मिलेगी। शाम का समय अच्छा गुजरेगा। अपने पार्टनर के साथ ये समय व्यतीत करेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय– ऊं भाष्कराय नम:।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक आज घर व बाहर की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार में भाग-दौड़ करेंगे। हालांकि इस दौरान आपको सावधानी के साथ चलना होगा। अन्यथा हानि होगी। सेहत के लिए दिन मध्यम रहने के संकेत दे रहा है। अपने खान-पान का पूरा ध्यान दें। नौकरी में भी सामान्य है।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– ऊं ह्रीं श्रीं श्री महालक्ष्मीयाय नम:।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज मन और विश्वास को बढ़ाने वाला होगा। क्योंकि आज कई कामों में अच्छा करेंगे। जिससे खुशी मिलेगी। जातक मौके का पूरा फायदा उठाने की ताक में रहते हैं। स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल होगा। नौकरी में विरोधी पक्ष की चाल से परेशान होगे। ध्यान देने की जरूरत होगी।

शुभ रंग-पीला

उपाय– ऊं नमो भगवते वासुदेवाय।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक लोगों के बदलते व्यवहारों से परेशान होगे। ऐसा लगेगा कि लोगों का विश्वास करने लायक नहीं हैं। धन निवेश व विदेश के कामों में बढ़त बनाने में सक्षम होगे। प्रेम संबंधों में साथी के साथ कुछ बातों में तनाव से बचें। अन्यथा हानि हो सकती है। संतान की सफलता से खुश होंगे।

शुभ रंग- लाल

उपाय– ऊं दुर्गाय नम:।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन अपने उपयोग की कुछ नई वस्तुओं को खरीदने में ध्यान देगे। क्योंकि आज आपके पूंजी में वद्धि दर्ज होगी। जिससे आप खुश होगे। फिल्म, खेल, संगीत, कानून के कामों में अच्छी बढ़त की स्थिति होगी। यदि आप शादी सुदा हैं। तो आपको संतान की तरफ से कोई उम्मीद के अनुसार समाचार प्राप्त होगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– ऊं सूर्याय: नम: ।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन एक नहीं कई कामों में अच्छे परिणाम देने वाला होगा। जिससे आप खुश होगे। परिवार के साथ तालमेल को स्थापित करने की कोशिशें आज परवान चढ़ सकती हैं।इस राशि के जातक राजनैतिक, सामाजिक, तकनीक, चिकित्सा के क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे। इन आज के दिन दूर दराज के क्षेत्रों में कामों को पूरा करने के लिए जाना पड़ सकता हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।

Next Story