Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Rashifal 24 April 2023: आज का दैनिक राशिफल बताएगा, किस काम से होगा लाभ, किससे करना है परहेज

Aaj Ka Dainik Rashifal 24 April 2023: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Dainik Rashifal 24 April 2023: आज का दैनिक राशिफल बताएगा, किस काम से होगा लाभ, किससे करना है परहेज
X
By NPG News

Aaj Ka Dainik Rashifal 25 April 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

    • आज की तिथि-चतुर्थी 08:24 AM तक उसके बाद पञ्चमी
      • आज का नक्षत्र-मॄगशिरा 02:07 AM, Apr 25 तक
      • आज का करण -बव और बालव
      • आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
      • आज का योग-अतिगण्ड
      • आज का वार- सोमवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च अधिक होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। इसलिए वाणी पर संयम रखें।

आज क्या न करें-आज जातक जीवनसाथी के साथ बहस से बचें।

आज का मंत्र- आज सोमवार का व्रत करें।

आज का शुभ रंग - पीला

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां अच्छी चलेगीं और कार्यों में भी सफलता मिलेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। परिजनों से भी कलह हो सकती है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज क्या न करें- आज भाई से धन लेने से बचें

आज का मंत्र- घर में स्वास्तिक बनायें

आज का शुभ रंग - मैरून

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन जातक आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से मिलेंगे। कला को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे।व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धन लाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा और कार्य सफल होंगे। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें।

आज क्या न करें- आज चोरी करने से बचें

आज का मंत्र- आज ऊं नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करें।

आज का शुभ रंग -नीला

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की योजना बनाएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, जो कि भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ पिकनिक या धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

आज क्या न करें-आज नशा से दूर रहें।

आज का मंत्र-सोमवार का व्रत करें।

आज का शुभ रंग - हरा

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहने से आय में वृद्धि के योग रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ किसी यात्रा का आयोजन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।

आज क्या न करें- आज पार्टी करने करने से बचें

आज का मंत्र- आज सफेद रुमाल रखें।

आज का शुभ रंग - हरा

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी और कार्यभार की अधिकता रहेगी। हालांकि, कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगी, जिससे थकान का अनुभव होगा। अनावश्यक खर्च की अधिक होगा, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।


आज क्या न करें- किसी को घर न बुलायें

आज का मंत्र- आज किसी को पैसे ना दें।

आज का शुभ रंग - सफेद

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। परिजनों का साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।


आज क्या न करें- आज किसी से दोस्ती करने से बचें।

आज का मंत्र-महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग - हरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्य आसानी से सफल होंगे। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें और सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


आज क्या न करें- आज नशा पार्टी से परहेज करें।

आज का मंत्र- आज रुद्राष्टक का पाठ करें।

आज का शुभ रंग - लाल

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। काम की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल होगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं।


आज क्या न करें-आज यात्रा से बचें

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ायें

आज का शुभ रंग - नीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज आज का दिनकार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से तनाव का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

आज क्या न करें- आज मीठा खाने से बचें।

आज का मंत्र-सूर्यदेव को नमस्कार करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

आज का शुभ रंग - हरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और छोटी-छोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दिन भागदौड़ में बीतेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


आज क्या न करें- आज किसी से झगड़ा न करें।

आज का मंत्र-आज जातक सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें।

आज का शुभ रंग - नीला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। पैसों के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।


आज क्या न करें- आज दोस्त बनाने से बचें

आज का मंत्र-आज जातक गुरु मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग - सफेद


आज का दैनिक राशिफल

ग्रह व नक्षत्रों की चाल का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव। दैनिक राशिफल की मदद से आप अपने भविष्य को और भी शानदार बना सकते हैं। इस फलादेश में आपके दैनिक जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का भविष्य दिया होता है।

दैनिक राशिफल में करियर, आर्थिक, पारिवारिक, निजी, प्रोफ़ेशन, व्यापार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा आपकी राह में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है। इस फलकथन में आपकी समस्याओं का समाधान भी निहित है। तो चलिए जानते हैं कि आपका आज का राशिफल क्या कहता है।

दैनिक राशिफल का महत्व देखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसी के आधार पर अपनी योजनाओं का निर्धारण करते हैं तथा उसी के अनुरूप उसका क्रियान्वयन भी करते हैं।

दैनिक राशिफल में उपाय भी दिया गया है। यदि आपके भविष्यफल में किसी प्रकार की चुनौती या बाधा आती है तो उसके समाधान के लिए इसमें एक आसान उपाय भी बताया जाता है जिसे अपनाकर आप अपने आने वाले संकट या बाधा को दूर सकते

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) की भविष्यवाणियां सटीक होती हैं और पाठकों के जीवन में घटने वाली घटनाओं से मेल खाती हैं। आज का राशिफल (Rashifal Today) से हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपने पाठकों का दिन बेहतर बनाने में उनका मार्गदर्शन कर सकें।




Next Story