Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Rashifal22 May 2024: मेष मीन किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा,जानिए दैनिक राशिफल -उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal22 May 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Dainik Rashifal22 May 2024: मेष मीन किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा,जानिए दैनिक राशिफल -उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Dainik Rashifal 22 May 2024:तारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज संबंधों के लिए बढ़िया नहीं है। सामाजिक संबंधों का लाभ नहीं ले पाएंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। सेहत पर ध्यान दें। चोट लग सकती है। नौकरी व बिजनेस में अड़ियल व्यवहार नुकसान देगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज सुबह सुबह सूर्य को जल दें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज शुभ फलदायक है। आज मन में छुपी हुई बातें बाहर आ सकती हैं। आज अपने लक्ष्यों पर अडिग रहेंगे। कानूनी कामों में उलझन बढ़ सकती है। बिजनेस से जुड़ें लोग अपने ऑफिस में जुड़े लोगों की गतिविधियों की अनदेखी करेंगे। अपने कामों को गम्भीरता से लें।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज सूर्य को जल फूल, गुड़ और रोली डालकर चढ़ायें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज स्थान-परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी को अपमानित करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। निजी सम्बन्धों में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– विष्णु भगवान की पूजा करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी बड़ी समस्या से राहत मिल सकती है। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बच्चों के साथ काफी मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज आज तिल का दान करेंगे तो लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज भागदौड़ भरा रहेगा। किसी भी तरह परिवर्तन का बड़ा योग है। हो सकता है नौकरी में स्थान परिवर्तन होगा। वाद-विवाद से बचें और किसी को अपमानित करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। नेगेटिव लोगों से दूर रहे। निजी संबंधों में शक के कारण दूरी बनेगी।

शुभ रंग- लाल

उपाय– सूर्य मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज घर में मेहमानों का आगमन होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा । इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज जरूरी कामों को पूरा करेंगे। बिजनेस में आ रही समस्याओं का समाधान निकालेंगे।साहित्य कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज आज बर्तन का दान किसी जरूरतमंद को करे।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज बिजनेस में सफलता देने वाला है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। खर्च से बचें बाहर के लोगों से मेल मिलाप बढ़ेंगा। माता-पिता के सम्मान को ठेस पहुंचाएंगे। वहान चलाते वक्त सावधानी बरतें।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज कंबल का दान करेंंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले बिजनेस में लाभ मिलेगा। लेकिन पैसों की कमी का अहसास होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। मां को तीर्थ यात्रा करवाएंगे। प्रेम संबंध में साथी आपको धोखा देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत के लिए दिन बढ़िया नहीं है। उतार-चढ़ाव और हॉस्पिटल के चक्कर काटेंगे।

शुभ रंग- रानी कलर

उपाय– आज विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन सफलतादायक रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। गंदे विचारों से बचकर रहे। आज जातक को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी से बातचीत में शब्दों के चयन पर ध्यान दें। परिवार में सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

शुभ रंग- हरा

उपाय विष्णु सुक्त का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक दिन बढ़िया और उपलब्धियों से भरा है। आज जातक अपनी योग्यता के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में बहुत बढ़िया उपलब्धि मिलने के योग है।आज खुद में खोए रहेंगे । क्रिएटिविटी में मन लगाएंगे। लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– मां दुर्गा को चुनरी चढ़ायें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन सेहत को लेकर सतर्क रहें।बाहर के लोगों से बातचीत सोच समझकर करें। बिना मतलब के बातचीत या टिप्पणी से दूर रहे। ऑफिस में बॉस आपके कामों पर नजर बनाए है सतर्क रहे। सहयोगियों से सतर्क रहे वो आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकते हैं। अनजान लोगों से संपर्क ना बनाए।

शुभ रंग- नीला

उपाय– गणेश जी को दुर्वा चढ़ायें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज अच्छा नहीं है। बेकार के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। समाज में मेल मिलाप बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़ें लोगों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। घर-परिवार या किसी दोस्त की सफलता में मन में उल्लास भरेगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय - आज 11 पौधे लगाएं, लाभ मिलेगा।

Next Story