Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Rashifal 22 June 2024: मकर राशि संंबंधों में निकटता लाभ देगी, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल और उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 22 June 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Dainik Rashifal 22 June 2024: मकर राशि संंबंधों में निकटता लाभ देगी, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल और उपाय
X
By Shanti Suman

22 June 2024 Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च बढ़ेंगे व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। दोपहर बाद आपको कोई अच्छा समाचार आज मिलेगा जिससे आप ही नहीं पूरा परिवार खुश हो जाएगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे मंदिर में दान करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आजपारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटी-मोटी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। दूसरों के काम में दखल न दें। झंझटों से दूर रहें। विवाद को बढ़ावा न दें। पारिवारिक समस्या तथा चिंता बढ़ सकती है। आज आप बेरोजगारी दूर करने के प्रयास में सफल होंगे। आज इस राशि के लोग लेन-देन में सावधानी रखें। आज आप व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज कुंवारी कन्या जो 11 साल से कम की है उसे खीर या बताशा देकर दान करें

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज कानूनी अड़चन दूर होंगी। सेहत का खास ध्यान रखें। एक छोटा लेकिन बेहद आकर्षक अवसर आज आप के लिए खुलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में चल रहे असंतोष का मामला खुलकर सामने आ सकता है। लव लाइफ की हर बात खुल कर होगी निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते है तो उसे लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले लेने में सावधानी रखें। आप आराम करने के मूड में रहेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन आपकी इस बात बेहतरी इस बात में है कि आप अवसरों का कितना लाभ उठा पाते है। परिवार और जीवनसाथी के कामों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को आशातीत सफलता मिलेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। आज आप अधिकतर अपने व्यवसाय एवं दैनिक व्यापार में समय व्यतीत करेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज छोटे बालकों को गुड़-चना या बूंदी का प्रसाद बांटें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। आज एकाधिक स्रोतों से धन का आगमन होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। संतान की शिक्षा पर व्यय बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हाेने के भी याेग आपकी राशि में दिख रहे हैं। यह मुलाकात आपके चित्त काे प्रसन्न कर देगी।

शुभ रंग- लाल

उपाय– चमेली तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा, बजरंगबाण व सुंदरकांड का पाठ करें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज गृहस्थ जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। कार्यस्थल पर काम की प्रतिबद्धता के कारण आप घूमने जाने में विफल रहेंगे। आप अपने साहस के साथ एक निर्णय ले सकते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आज छाेटी-छाेटी बाताें पर गुस्सा करने से बचें। आज किसी भूखे व्यक्ति काे अपने हाथाें से खाना देना आपके लिए शुभ है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज लाल फूल व गुड़ डालकर सूर्य को चढ़ाएं

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आर्थिक लाभ होगा। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। घर परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रहेगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। भूमि, भवन के काम बनेंगे।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज गाय की सेवा करनी चाहिए और हरा चारा खिलाना चाहिए।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले तनावग्रस्त और बेचैन होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। कोई बड़ा काम होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। आपके छोटे भाई या बहन का समर्थन आपको आत्मविश्वास देगा। अतिरिक्त काम में किसी की मदद मिल सकती है। पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। कोई उपहार प्राप्ति का भी योग बन रहा है।

शुभ रंग- रानी कलर

उपाय– आज शनिस्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन नई शुरुआत के लिए बिल्कुल सही है। अपनी लक्ष्य को केंद्रीय करते हुए काम करते रहो आपको सफलता जरूर मिलेगी। जमीन जायदाद के मामले में परेशानी आ सकती है। लोगों पर अतिविश्वास न करें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। गरीबों की सहायता और कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम रहेंगे। किसी भी चीज को छोटा न समझें।

शुभरंग- हरा

उपाय आदित्यह्रदयस्त्रोत के पाठ के साथ सूर्य मंत्र का जाप 108 बार पूरे साल करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आय के नए साधन मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वालों को सहयोग प्राप्त होगा। आज बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त होगा। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। ऑफिस के कुछ खास काम निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– गणेश पूजा करें दान दे। सारे काम बनेंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिनसुखद रहेगा। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– ब्रह्मणों को भोजन कराएं, पुखराज धारण करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। व्यावहारिक स्थिति आज आपको काफी तीव्रता से काम करने के लिए मजबूर कर रही हैं पर आपका मन अपने परिवार के साथ समय बिताने में अधिक रुचिकर दिखेगा। कर्ज के कारण थोड़ी चिंता हो सकती है। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में भागीदारी में लाभ होगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय - कुत्ते को रोटी खिलाएं।

Next Story