Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Rashifal 20 June 2024: मेष मीन कर्क सिंह में किसका दिन रहेगा खराब, किसका अच्छा, बताएगा दैनिक राशिफल

Aaj Ka Dainik Rashifal 20 June 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Dainik Rashifal 20 June 2024: मेष मीन कर्क सिंह में किसका दिन रहेगा खराब, किसका अच्छा, बताएगा दैनिक राशिफल
X
By Shanti Suman

20 June 2024 Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज आपको बेकाबू क्रोध पर लगाम रखना होगा अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा। बीमार मरीज को नई चिकित्सा और ऑपरेशन न कराने की सलाह है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे। रोजगार के क्षेत्र में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। स्थायी संपत्ति के सौदों से लाभ के योग हैं।

आज का मंत्र- आज नीले रंग के पुष्प का दान करें।

आज का शुभ रंग- नीला

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आप अपने कामकाज को आशावादी नजरिये से देखेंगे तो उसके अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई- बंधुओं से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी तथा प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। ऐसा करने से ही भाग्य की परतें आपके हित में खुलती चली जाएँगी। आत्मसंयत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। कामकाज में दबाव बढ़ेंगे तो घर-परिवार की चिंताएं भी बढेंगी इसलिए काम से जुड़े दबाव को चुनौती की रूप में लेना होगा। जो जिन्दगी में मिला है उससे संतोष पा लेना भी सीखना ही होगा।

आज का मंत्र-आज वाणी पर सयंम रखें।

आज का शुभ रंग- हरा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज मन में जोश एवं चुस्ती बनी रहेगी। नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपके साथी को भी आप के अंदर आया ये बदलाव अच्छा लगेगा। सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूज करें। महिलाएं अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें। जो लोग अपने कार्यालय में अग्रणी स्थिति या उच्च पद पर है, उन लोगों के लिए बेहतर करियर के अवसर आज आ सकते है। यह आप के लिए बेहतर भविष्य की संभावनाए लेकर आएंगे जो की आप के लिए लाभप्रद होगा।

आज का मंत्र-आज हनुमान जी की पूजा करेंगे तो धन लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए एक छोटा लेकिन बेहद आकर्षक अवसर आज आप के लिए खुलने की संभावना है। निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आज कड़ी मेहनत का दिन है और इसके कारण आप अधिक तनावग्रस्त और बेचैन होंगे। आपके छोटे भाई या बहन का समर्थन आपको आत्मविश्वास देगा। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाईको भली-भांति परख लें। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने साहस के साथ एक निर्णय ले सकते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

आज का मंत्र- आज भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएँ

आज का शुभ रंग- पीला।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज पार्टनर के बारे में ख्याल आज आपके प्रेम-संबंधों को गर्मजोशी से भर सकते हैं। आप के दुश्मन आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो सब ठीक होगा। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा व्यापार में आज बहुत लाभ होगा। आपको पैसों की तंगी बिल्कुल नहीं रहेगी लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण करें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

आज का मंत्र-आज तुलसी को दीप जलाये, इससे आर्थिक समस्या सुधरेगी।

आज का शुभ रंग- पीला।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों छात्रों के लिए आज का दिन बड़ा ही सुंदर है। प्रतियोगी परिक्षाओं में उन्हे सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, उनसे दिल खोल कर बात करें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। कुसंगति से बचें। चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रहीं हैं। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, परंतु पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विश्वास हासिल करने में सफल रहेंगे। आज अपने शानर विचारों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर रहेगा कि अपनी ऊर्जा नए सबंध बनाने व कामकाज संबंधी कागजी प्रक्रिया अच्छे से पूरा करने में लगाएं।

आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और दान दें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता व कुटुम्बजनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नए अवसर प्रतीक्षारत हैं। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। सेहत के प्रति सजगता महत्वपूर्ण है। आप किसी भी टकराव या विवाद में फंसने से बचें। आज शब्दों को सोच-समझकर बोलें, नहीं तो मुमकिन है कि आपके जीवनसाथी की संवेदनाएं आहत हों सकती है।


आज का मंत्र- आज पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज आपकी बुद्धिमत्ता और सहानुभूति को देखकर आपको पुरस्कार मिलेगा। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता आपकी धड़कनें बढ़ा सकती है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। व्यापार क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग आपके साथ रहेगा। आज का दिन सिर्फ पारिवारिक दृष्टि से बल्कि वित्तीय मामलों में भी उत्तम रहने वाला है।

आज का मंत्र-आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।

आज का शुभ रंग - भूरा

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। आप के व्यवहार में मधुरता आएगी। कृषि कार्यो में निवेश आपको लाभ प्रदान कर सकता है। आय के क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्मीद है। आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से घर में खुशहाली रहेगी।

आज का मंत्र- आज आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करेंगे तो सम्मान मिलेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। जहां तक संभव हो, बाहर खाना न खाएं। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। बिखरे काम समेटने में सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों में उलझने से तनाव बढ़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। सहकर्मचारीगण आप को सहयोग देंगे। कार्यस्थल पर जल्दबाजी नुकसानदायी हो सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का शुंभ रंग-हरा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक आज ताजगीपूर्ण सुबह के साथ दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। खुद पर भरोसा करें तो आपकी कोशिशों में कमी नहीं रहेगी। सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। किसी सामूहिक गतिविधि की लीडरशिप करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अन्य लोगों के साथ कॉन्फिडेंस से पेश आएंगे। अच्छा होगा कि आप अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें और अपने सामान को सुरक्षित रखें। मन चिंतित रह सकता है ताजगी एवं स्फूर्ति के कारण आप स्वस्थता अनुभव कर सकते हैं।

आज का मंत्र- सरसों के तेल का दीपक दक्षिण कोण पर जलायें।इससे लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

आज का शुभ रंग नीला।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में आप पर दबाव रहेगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। भीड़ में परेशान रहेंगे। व्हीकल की गड़बड़ी से परेशान रहेंगे। खर्चा भी ज्यादा होगा। साझीदारी के लिए अच्छे मौके हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही कदम बढ़ाएँ। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आज परिजनों के साथ बहस करने से बचें, विवाद बढ़ने की संभावना है। आज आकस्मिक खर्च बढ़ने से आप तनाव महसूस करेंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय शुभ है।

आज का मंत्र- आज रोज पूजा पाठ करेंगे तो मन की शांति मिलेगी।

आज का शुभ रंग- हरा।

Next Story