Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Rashifal 19 May 2024: मेष मीन किसे मिलेगा अप्रत्याशित धन, जानिए दैनिक राशिफल -उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 19 May 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Dainik Rashifal 19 May 2024: मेष मीन किसे मिलेगा अप्रत्याशित धन, जानिए दैनिक राशिफल -उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Dainik Rashifal 19 May 2024:तारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज फलदायी रहेगा। पहले से सोचा हुआ काम पूरा करेंगे। किसी धार्मिक या मांगलिक काम में शामिल होंगे या घर परिवार में ही धार्मिक आयोजन हो सकता है। विदेश में नौकरी या परिवार के सदस्यों के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा।बिजनेस के लिए दक्षिण दिशा बेहतर है। संतान की वजह से मन अशांत रहेगा

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज सुबह सुबह सूर्य को जल दें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज हर काम सरलता से संपन्न होगा। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। पदोन्नति के योग हैं। सरकारी लाभ भी होगा परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।घर के इंटीरियर पर ध्यान देंगे, कुछ नया करेंगे। सेहत अच्छा रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज सूर्य को जल फूल, गुड़ और रोली डालकर चढ़ायें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज बहुत लाभदायी है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। दोस्तो से अचानक हुई मुलाकात खुशी देगा और लाभ होगा। परिवार में भी पुत्र, भाई एवं पत्नी से लाभ होने के संकेत हैं। संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। बिजनेस या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– विष्णु भगवान की पूजा करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज सावधान रहने की सलाह हैं। आज होने वाली घटनाओं से चिंतित रहेंगें। सेहत खराब हो सकती हैं और आंखों में कष्ट हो सकता है। परिवार के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। प्रेम में अलगाव होगा। आज शुरू किये गए काम अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और घोर परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। दुर्घटना हो सकती है, सावधान रहें।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज आज तिल का दान करेंगे तो लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज खर्च पर नियंत्रण रखे। वाणी व गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो काम बिगड़ेगा। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। सेहत सामान्य रहेगा। खान-पान में संयम रखें। परिवार के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। नौकरी व बिजनेस में किसी पर विश्वास न करें सब आपकी कमी निकालेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– सूर्य मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज मानसिक रुप से अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के मिल जुल कर रहे। खास दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवार व दोस्तों के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है। किसी भी तरह के प्रतिस्पर्धियों पर आज सफलता पाएंगे। भाग्य की वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी के चांसेज बन रहे है। वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज आज बर्तन का दान किसी जरूरतमंद को करे।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज सेहत अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में कलह और लड़ाई से माहौल खराब रहेगा। आज जातक आलस का ज्यादा अनुभव करेंगे। दोस्तों या साथी से मनमुटाव पीड़ा देगा। नौकरी में संभलकर रहें बिजनेस में नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में शक से रिश्ते खराब होंगे।

शुभ रंग- भूरा

उपाय– आज कंबल का दान करेंंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले साहित्य एवं कला में रुचि बढ़ेगी और मन में कल्पना की उड़ान भरेंगे। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। प्रणय संबंधों के लिए बढिया है और साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नौकरी में सबकुछ मन मुताबिक होगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन वाहन ना चलाएं। किसी तरह की यात्रा न करें तो बढ़िया है। संतान की वजह से चिंतित रहेंगे। बिजनेस के काम में सफलता न मिलने पर निराश रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। ऑफिस में बनता काम बिगड़ेगा। सहयोगी की वजह से नौकरी जा सकती है। आपको नए तरह के कार्य से लाभ मिलेगा।नेगेटिव सोच से बचे। बच्चों को लेकर पजेसिव रहेंगे।

शुभ रंग- पीला

उपाय विष्णु सुक्त का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक दिन मनोरंजनपूर्ण रहेगा। प्रेम- प्रणय के लिए का दिन अच्छा है और साथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस व बिजनेस में लाभदायी रहेगा।

शुभ रंग- लाल

उपाय– मां दुर्गा को चुनरी चढ़ायें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छा रहेगा। पैसे जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च करेंगे। घर में माता-पिता किसी भी बीमार के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जो आपके खिलाफ है उनको अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। दफ्तर में सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। मायके से शुभ समाचार मिलेंगे। ऑफिस में प्यार के चक्कर में ना पड़े।

शुभ रंग- नीला

उपाय– गणेश जी को दुर्वा चढ़ायें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक जातक कोई भी नया काम शुरु कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें और खासकर बाहर के खाने-पीने से परहेज करें। जातक में क्रोध अधिक रहेगा, इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिवार से मनमुटाव न हो इसका खास ध्यान रखें। जातक का आज धन का खर्च अधिक होगा। किसी भी तरह के सार्वजनिक विवादों में न जाएं।

शुभ रंग- पीला

उपाय - आज 11 पौधे लगाएं, लाभ मिलेगा।

Next Story