Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Rashifal 19 May 2023: आज जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पूरी होगी हर मुराद, जानिए आज का दैनिक राशिफल और उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 19 May 2023: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Dainik Rashifal 19 May 2023: आज जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पूरी होगी हर मुराद, जानिए आज का दैनिक राशिफल और उपाय
X

Shukrawar Rashifal

By Shanti shree

Aaj Ka Dainik Rashifal 19 May 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है....

  • आज की तिथि-अमावस्या 09:22 PM तक उसके बाद प्रतिपदा
  • आज का नक्षत्र-भरणी 07:29 AM तक उसके बाद कृत्तिका
  • आज का करण नाग और किस्तुघन
  • आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • आज का योग-अतिगण्ड
  • आज का वार- शुक्रवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। सभी प्रकार की योजना आपके सफलता दिलाने वाली है। नई चीजों पर आपको ध्यान लगाना पड़ सकता है। दोस्तों की ओर से अच्छी सलाह आपको मिलने लेने वाली हैं। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मित्रों से महंगे गिफ्ट मिल सकते हैं। चल या अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।

  • आज क्या न करें- आज उधार न दें।
  • आज का मंत्र- आज शिव भगवान और हनुमानजी की पूजा करें।
  • आज का शुंभ रंग-हरा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आप अपनी मेहनत से अपनों का दिल जीत सकते हैं। जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें आपकी लगन आपके भरोसे को जगाएगी। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। बातों-बातों में पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। बुजुर्गों के सेहत की चिंता रहेगी। काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।

  • आज क्या न करें-आज अनैतिक और अवैध संबंध में न रहे तो अच्छा रहेगा।
  • आज का मंत्र- आज वट सावित्री की पूजा करें अच्छा रहेगा
  • आज का शुभ रंग- पीला।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। कोई भी कार्य करने से पहले सभी कार्य अच्छे से संपन्न होने वाले है। घरेलू जीवन में यह दिन आपका बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है।

  • आज क्या न करें- आज किसी से भी प्यार न करें धोखा मिल सकता है।
  • आज का मंत्र-आज शनि मंत्र का जाप करें और तेल -तिल का दान करें।
  • आज का शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। घर-परिवार में भी रिश्तों की अच्छाई बनाये रखने की कोशिश करनी होगी। ज़िन्दगी का सुख इसी बात पर निर्भर करेगा की आप लोगों से कितना जुड़ पाते हैं। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। कारोबार में इजाफा होगा। राजनीति के कार्यों से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनर के साथ यात्रा का योग है। अटके हुए काम पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

  • आज क्या न करें- आज पार्टी करने करने से बचें
  • आज का मंत्र- आज सफेद रुमाल रखें।
  • आज का शुभ रंग - हरा

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे। सभी प्रकार के मनोकामना आपकी आने वाले दिनों में पूर्ण होते दिख सकती है। शिक्षा क्षेत्र में बहुत तरक्की आपको देखने को मिलेगी। व्यापार आपका बहुत ही अच्छे से चलेगा। आपकी योजना को बड़े बुजुर्गों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें ǀ ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं।

  • आज क्या न करें- आज फिजूलखर्ची न करें तो अच्छा रहेगा
  • आज का मंत्र- आज शनि मंदिर में जाएं और दिया जलाए।
  • आज का शुभ रंग- पीला

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आपकी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। रिश्तों के प्रति अपनी सद्भावना बनाये रखने का अच्छा समय है। छात्रों को अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। व्यावसायिक परेशानी आ सकती है। राजनैतिक सहयोग से सफलता मिलेगी। समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। कोई भी बात मन में ना रखे, खुलकर चर्चा करने की सलाह आप व्यक्तियों को दी जाती है।

  • आज क्या न करें- आज किसी का दिल अपनी कड़वी बातों से न दुखाएं
  • आज का मंत्र-आज सात बार पानी उबारकर वट के पेड़ में डाल दें अच्छा रहेगा काम बनेगा
  • आज का शुभ रंग - सफेद


तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। अपने खर्चों का जितना हो सके नियंत्रण बनाए रखें उतना आपके लिए अच्छा रह सकता है। आपमें पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। इसके कारण आप आशावादी रहेंगे और संसाधनो तथा उनके उपयोग में आपका विश्वास बना रहेगा। संस्थान की प्रगति आने वाले दिनों में हो सकती है। आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

  • आज क्या न करें- आज प्यार में दिलफेक रवैया से बचें, वरना परेशान रहेगे।
  • आज का मंत्र- आज पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें अच्छा रहेगा।
  • आज का शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि जातक किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। किसी संस्था द्वारा सम्मानित होने की संभावना है। किसी मित्र के सहयोग से व्यावसायिक विस्तार संभव है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आपका अलग रहना बस आपके निकट संबंधियों को क्रोधित करेगा। आसपास के लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है।

  • आज क्या न करें- आज मनोरंजन और घूमने मे ंसमय बर्बाद न करें।
  • आज का मंत्र- आज गरीबों को खिचड़ी खिलाएँ।
  • आज का शुभ रंग- हरा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। बदलता हुआ समय है इसलिए कामकाज को लेकर किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी बिलकुल न करें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे।सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा। फैमिली और बच्चों के साथ अधिक वक्त बिताने की आवश्यकता है।

  • आज क्या न करें- आज किसी से झगड़ा न करें।
  • आज का मंत्र-आज जातक सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें।
  • आज का शुभ रंग - नीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यप्रणाली में आपका सुधार होगा। आपका मजाकिया स्वभाव एवं मजाक की तीव्र किस्म दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। कुछ महिलाएँ जिद्दी होकर काम कर सकती हैं जो आमतौर पर उनका स्वभाव नहीं होता है। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी।

  • आज क्या न करें- आज शॉपिंग और घूमने से बचें।
  • आज का मंत्र- आज का दिन दूसरे के लिए मसीहा बनें
  • आज का शुभ रंग- ग्रे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। नयी मंजिलों को छूने के लिए नयी संभावनाओं को तलाशना अच्छी बात है लेकिन ज़ल्दबाज़ी से बचना होगा। दूसरों की भावनाएं और जज़्बा समझने की क्षमता आपमें है। इसके कारण आप उनसे अथवा उनकी परिस्थितियों से सहानुभूति की भावना बनाएं रखते है। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे।

  • आज क्या न करें-आज किसी की भी चुगली और अपमान करने से बचें।
  • आज का मंत्र- आज किसी महिला को सुहाग सामग्री दे।
  • आज का शुभ रंग- हरा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। कुछ पढ़ने या सीखने के रास्ते में जो भी रुकावटें आ रही हैं उनसे आप कहीं घबरा न जाएँ। मेहनत से दूर भागते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में धीमी गति से आपको थोड़ा परेशानी हो सकती है। आज आपके कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। आप कुछ नया सोचने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे

  • आज क्या न करें- आज आप शराब पीने और पिलाने से बचें ।
  • आज का मंत्र- आज दूसरों के काम में दखलअंदाजी करने से बचें
  • आज का शुंभ रंग-हरा।


आज का दैनिक राशिफल

ग्रह व नक्षत्रों की चाल का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव। दैनिक राशिफल की मदद से आप अपने भविष्य को और भी शानदार बना सकते हैं। इस फलादेश में आपके दैनिक जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का भविष्य दिया होता है।

दैनिक राशिफल में करियर, आर्थिक, पारिवारिक, निजी, प्रोफ़ेशन, व्यापार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा आपकी राह में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है। इस फलकथन में आपकी समस्याओं का समाधान भी निहित है। तो चलिए जानते हैं कि आपका आज का राशिफल क्या कहता है।

दैनिक राशिफल का महत्व देखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसी के आधार पर अपनी योजनाओं का निर्धारण करते हैं तथा उसी के अनुरूप उसका क्रियान्वयन भी करते हैं।

दैनिक राशिफल में उपाय भी दिया गया है। यदि आपके भविष्यफल में किसी प्रकार की चुनौती या बाधा आती है तो उसके समाधान के लिए इसमें एक आसान उपाय भी बताया जाता है जिसे अपनाकर आप अपने आने वाले संकट या बाधा को दूर सकते

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) की भविष्यवाणियां सटीक होती हैं और पाठकों के जीवन में घटने वाली घटनाओं से मेल खाती हैं। आज का राशिफल (Rashifal Today) से हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपने पाठकों का दिन बेहतर बनाने में उनका मार्गदर्शन कर सकें।


Next Story