Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Rashifal 17 May 2024: मेष मीन राशियों का शुक्रवार का जानिए दैनिक राशिफल और उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 17 May 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Dainik Rashifal 17 May 2024: मेष मीन राशियों का शुक्रवार का  जानिए दैनिक राशिफल और उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Dainik Rashifal 17 May 2024:तारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज जातक को पढ़ाई में लाभ मिलेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। अगर किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो जीत शत प्रतिशत संभव है। नौकरी व बिजनेस में स्थिति आपके पक्ष में है। निजी संबंध सही चलेंगे। पत्नी के साथ संबंध मधुर होंगे। दोस्तों व माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- केसरिया,

उपाय– आज हनुमान जी की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक कोई भी काम समय देख करें तो परिणाम शुभ होंगे। नौकरी व बिजनेस दोनों में लाभ मिलेगा।विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सेहत से थोड़ा परेशान रहेंगे। बीपी या शुगर की परेशानी हो सकती है। निजी संबंधों में तालमेल बिठाकर चलें। जीवनसाथी की वजह से धन लाभ होगा।

शुभ रंग- आसमानी,

उपाय– विष्णुसहस्त्र्नाम का जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले दूसरों की बेकार की बातों पर ध्यान न दें वरना क्रोधित रहेंगे। आज आपको पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके आर्थिक पक्ष, धन के मामले में मामूली सुधार आएगा। यह समय सेहत के लिए भी मिला-जुला रहेगा। नौकरी करने वाले इस समय देर करने से बचें।

शुभ रंग- पिच कलर

उपाय– घर में लॉफिंग बुद्ध लेकर आएं, इससे समृद्धि बढ़ेगी

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जितनी भी परेशानी रहेगी उसका समाधान मिल जाएगा। नौकरी में बॉस से जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन अपने सहयोगी से इसमें सहयोग की उम्मीद न करें। व्यापार में सतर्क रहेंगे, कोई धोखा दे सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा।

शुभ रंग- नीला।

उपाय– आज गाय को भोजन करवायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले जातक के ऊपर खर्च की अधिकता रहेगी। बिजनेस में स्थिति समान्य और नौकरी में सहयोगियों से लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा । संबंधों मे समान्य स्थिति रहेगी। सेहत से परेशान रहेंगे। किसी उलझन को सविवेक से सुलझा लेंगे। बच्चों के साथ मस्ती करेंगे, विद्यार्थियों का मन पढ़ने में लगेगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– शनि चालीसा और गरीबों की मदद करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशिवाले सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। अगर नौकरी कर रहे हैं तो काम के लिए परेशानी हो सकती है । बिजनेस में सामान्य रहेगा। पत्नी के साथ अनबन होगी, लेकिन समझदारी से मामला सुलझा लेंगे। दोस्तों से मिलना-जुलना दिन को ताजगी से भरा बना देगा।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज हरी वस्तुओं का दान करेंगे तो घर में शांति बनी रहेगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, बाहर जाने से पहले अहतियात बरत लें और वाहन संभल कर चलायें। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा और भगदौड़ बनी रहेगी। नौकरी में सफलता मिलने से परिवार में खुशियां दोगुनी होगी। दोस्त की शादी का गवाह बनेंगे।

शुभ रंग- पिंक

उपाय– शनि चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आर्थिक उन्नति और धन लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन व बिजनेस में लाभ के योग है। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। पढ़ाई में विद्यार्थियों का मन लगेगा । सहयोग मिलेगा जिससे हर काम आसान होगा।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज सूर्य देव की पूजा करें , लाभ होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशिवाले आज जातक अच्छा रहने वाला है। अधूरे काम बनेंगे। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। नए अनुबंध सिरे चढ़ेंगे। अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। बिजनेस के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी वालों के लिए तरक्की का समय है।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– खर्च बढऩे से परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक जातक को लोग नजर अंदाज करेंगे। इससे आप परेशान रहेंगे। अपने संतान की वजह से खुशी का अहसास होगा। पढ़ाई में आपकी संतान का परचम लहरेगा। नौकरी व बिजनेस में सामान्य स्थिति है। सेहत से परेशान रहेंगे। घर में मनपंसद वस्तुओं की खरीद कर सकते है । धार्मिक काम में लगेंगे।

शुभ रंग- हल्दी कलर।

उपाय– आज कुत्ते को भोजन करवायें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले परिवार के साथ समय बिताएंगे। बच्चों के साथ मस्ती करेंगे। जातक शुरुआत में थोड़ी बहुत परेशानियां होने वाली है। आपकी कोई कीमती चीज को सकती है ,सतर्क रहें। नौकरी में समय अच्छा रहेगा। परिवार के लिए खुशनुमा समय है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले प्रेम संबंध में स्थिति सामान्य रहने वाली है। धार्मिक कार्य को लेकर होगी। इस वजह से इन जातकों पर ईश्वर की कृपा बरसेगी। बिजनेस में प्रत्याशित लाभ होगा। मेष राशि वालों को नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन संभव है। पिता से सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- सी ग्रीन

उपाय– दही खाकर घर से निकले, काम बनेगा।

Next Story