Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Rashifal 12 June 2024: मेष राशि आज जातक के लिए आलस से भरा रहेगा,कर्क राशि मनमुटाव होगा, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 12 June 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Dainik Rashifal 12 June 2024: मेष राशि आज जातक के लिए आलस से भरा रहेगा,कर्क राशि मनमुटाव होगा, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Dainik Rashifal 12 जून 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज जातक किसी यात्रा पर परिवार या दोस्तों के साथ जाएंगे। भाग्य से लाभ मिलेगा, ऑफिस में शुभ समाचारों कि प्राप्ति होगी। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन काफी अच्छा है उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। आज जातक के लिए आलस से भरा रहेगा। घर में मेहमानो का आना जाना लगेगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज जातक शिव तांडव स्त्रोत का जप करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए जातक के साथ कुछ ऐसा होगा, जिससे परिवार के मान सम्मान में वृद्धि होगी और परिवार का नाम रोशन होगा। परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, पारिवारिक सुख देखने को मिलेगा। आज के दिन बनाई गयी योजना सफल होगी, बिजनेस में कोई नई योजना कार्य करेगी। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी कि तलाश में है। उनकी किस्मत उनका साथ दे सकती है।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– शनि मंत्र के जाप से काम बनेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले मन में नकारात्मक विचार न आने दें, किसी के साथ मन मुटाव होगा, पूरा दिन किसी न किसी चिंता में रहेंगे। बड़े बुजुर्गों की सेवा करें, शुभ फल मिलेगा। किसी कि बातों में आकर धन खर्च करेंगे तो नुकसान होगा। प्रेम में किसी का साथ मिलेगा। जिसका आपको इंतजार था। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक का समय चुनौतियों से भरा रहेगा, हर काम के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, परिवार के सहयोग में कमी आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का प्रयोग अच्छे से करे, तभी परिणाम सकारात्मक होगा। घर में पति पत्नीमें मनमुटाव होंगे। घर परिवार की बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। उपहार का आदान-प्रदान करेंगे

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक के लिए मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा। देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। सेहत से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। समय आपके अनुकूल है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य आपका साथ देगा।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें। नए बिजनेस करने के अवसर मिलेंगे। शुभ कार्य का योग बन रहा है। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– विष्णु मंत्र का जाप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज भावुकता से घिरे होंगे। अगर आप अपने शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।नए बिजनेस से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज शनि मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज काम में किसी नये मिलने वाले मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। आज आत्मविश्वास भी चरम पर होगा और इस वजह से मिले मौके को आप खुले दिल से स्वीकर करेंगे। अति-उत्साह से बचने की कोशिश करें। मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है।आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

उपाय– आज जातक रामस्त्रोत का जप करें।

शुभ रंग- नीला

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से मिलेंगे। कला को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

शुभ रंग- हरा

उपाय शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है।आकस्मिक खर्च बढऩे से तनाव होगा,खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग- पीला

उपाय– शिव मंत्र का जाप करें

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में उन्नति और बिजनेस में अच्छा लाभ होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज भगवान शिव की आराधना करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। आज जातक काफी प्रसन्न रहेंगे। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय – लक्ष्मी जी की आराधना मंत्र जाप से करें।

Next Story