Begin typing your search above and press return to search.

Mangalvar Ka Dainik Love Rashifal 9 January 2024:आज क्रोध पर नियंत्रण रखें, काम बिगड़ सकता है, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Mangalvar Ka Dainik Love Rashifal 9 January 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Mangalvar Ka Dainik Love Rashifal 9 January 2024:आज क्रोध पर नियंत्रण रखें, काम बिगड़ सकता है, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal 9 January 2024:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज धार्मिक काम और दैवीय दर्शन के लाभ मिलेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज के दिन आप खुद पर भरोसा रख सकते हैं और किसी भी काम में आगे बढ़ सकते हैं। पत्नी का सहयोग मिलेगा। तन और मन का आरोग्य अच्छा रहेगा। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। प्रियपात्र और मित्रों के साथ भेंट होगी। आज समझौते और धैर्य का मन बना कर चलें। आज बहुत सारा काम दूसरों के लिए करना पड़ सकता है।आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- आज लड्डू का भोग लगाए और गुरु की सेवा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज माता का सानिध्य प्राप्त होगा। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। काम करने और काम निकालने के लिए अपना व्यवहार संतुलित रखने का प्रयास करे। कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। आर्थिक सुधार होगा और धन आपकी तरफ आएगा। पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आज चना का दान करें और सूर्य की पूजा से लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। भाग्य भरोसे ना रहे, मेहनत पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आपका व्यवहार आज याद रखने योग्य होगा। करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्थान परिवर्तन से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का लाभ होगा। अधिकारियों को अपनी बात समझाने में सफल होंगे। आपका व्यय आपकी आय से अधिक होगा अनावश्यक व्यय को नियंत्रित करें अन्यथा आप वित्तीय संकट में हो सकते हैं।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज मक्के का दान करें और गरीबों को भोजन खिलायें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज भावनात्मक रहेगा। आपको अपने भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थिति भी आ सकती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आज दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा। जीवनसाथी के साथ मधुर रिश्ते बनेगे। दोस्तो के साथ अनबन होने का योग हैं। वाणी पर संयम रखें। बेरोजगारों को भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। स्वयं को जरूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज लोहा और तेल का दान करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज आपके दुश्मन आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अंदर मार्ग दर्शन करने की अपार क्षमता है जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाएंगे, मधुर भाषा में बात करेंगे तो लाभ मिलेगा, आपके बिजनेस में लाभ होगा। आपका सोशल रिलेशन और अधिक मजबूत होगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आप अपनी मेहनत से आय के साधन में वृद्धि करने में सफल होंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। बेवजह के कामों में समय की बर्बादी न करें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- हनुमान जी की पूजा और 12 नामों का जाप करें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज खर्चों में भी इजाफा होगा। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज के दिन कुछ नया जज़्बा जागेगा। आपके अंदर का हौसला बढेगा। आपके अंदर ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखिए। जरूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएँ परेशानी दे सकती हैं। कोई भी बड़ा मेहनती काम आप करने जा रहे हैं तो उस काम मे आप अपने दोस्तों की मदद ले सकते हैं।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज गेहूं और गुड़ का दान करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। दिल से अपनी परेशानी और उनके हलों के बारे में सोचें ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य को कायम रख सकें। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं। और जिनके खयालात आपसे मिलते हैं। आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएगे। भावनात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी तथा कामकाजों में मन लगेगा। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में आ सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ बातचीत और संबंधों में सुधार हो सकता है।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- पीली वस्तु या केले का दान और गुरुभगवान की पूजा करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज गेहूं और गुड़ का दान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ मिल सकती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी किसी फरिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा। बिजनेस को लेकर नए और शानदार योजना बना सकते हैं। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो अच्छी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ को लेकर आ रही समस्या दूर हो सकती है। आपको आज सम्भलकर चलने की आवश्यकता है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज कुत्ते की सेवा करें और रोटी खिलाये।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में धनिष्ठता अनुभव करेंगे। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का योग है। लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा। धनलाभ होगा। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र – आज गौ सेवा करें लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। बेहतर होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। आसपास के लोग और परिवार वाले आपकी मदद करेंगे। काम का बोझ कम रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। व्यापारिक स्थति में लाभ के योग बन रहे हैं। कई दिनों से रुके कार्यों में आज गति आएगी। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। राजकीय कार्यों में रुकावट आ सकती है पर समाधान हो जाएगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। व्यर्थ की भाग दौड़ से थकान हो सकती है। आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। आज के दिन आप किसी कुदरती खूबसूरती से खुद को सराबोर महसूस करेंगे। अपना पक्ष रखने से पहले औरों की बाते भी जरूर सुने। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे।

आज का शुभ रंग – 9, लाल

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार और सूर्य को जल चढ़ाएं।

Next Story