Begin typing your search above and press return to search.

4 April 2024 Guruvar Ka Rashifal : धनु राशि आएगा बड़ा बदलाव,तुला राशि का मजबूत होगा प्यार, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

4 April 2024 Guruvar Ka Rashifal :मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

4 April 2024 Guruvar Ka Rashifal : धनु राशि आएगा बड़ा बदलाव,तुला राशि का मजबूत होगा प्यार, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय
X
By Shanti Suman

4 April 2024 Ka Love Rashifal:सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के एक दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज सुख की प्राप्ति होगी। आपको अपने करियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए नए संपर्क और दोस्त बनाने होंगे। नए व्यवसाय के अवसर आपके लिए तैयार हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। रिश्तों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ायें

आज का शुभ रंग - नीला

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन आपको आकस्मिक समस्या का सामना भी करना पड सकता है। आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपको कुछ बातों में सावधानी रखनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में अपने आप को पूरी तरह शामिल करने से पहले विचार करें। काम मे मन नहीं लगने से परेशान भी रहेंगे। व्यवसायियों को लाभ और प्रसिद्धि मिलेगी।

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की आराधना करें।

आज का शुभ रंग - लाल

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और आप स्वस्थ बातचीत का आनंद लेंगे। घरेलू स्तर पर किया गया बदलाव सबको पसंद आने की उम्मीद है। ये दिन आने वाले लंबे समय तक याद रहने वाला है, क्योंकि आपकी दोस्ती के बंधन और मजबूत हो जाएंगे। आज पूरा होगा, जिससे आपकी खुशियों में थोड़ा इजाफा होगा।

आज का मंत्र-महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग - हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों में भारी धन लाभ मिलने वाला है। प्रेमपूर्ण संपर्क यदि कोई हो, तो यह एक बुरा मोड़ ले सकता है। आप बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। करियर के मामले में आप अपने दिल की सुनें। अपने आप को मजबूत रखें, कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां आपके सामने आ सकती हैं। व्यक्तिगत बदलावों पर विचार किया जाना चाहिए।

आज का मंत्र- आज मंदिर के प्रांगण में अनार का पेड़ लगाएँ।

आज का शुभ रंग - सफेद

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पेशेवर या शैक्षणिक मोर्च पर यदि अब भी आप गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में आपको और हानी उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, फलस्वरूप कामों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। परिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत करेंगे। अपनी निर्णय लेने की क्षमताओं पर ध्यान दें और अपनी स्वाभाविक वृत्ति पर भरोसा करें।

आज का मंत्र-भगवान शिव की पूजा करें और गाय के दूध से उनका अभिषेक करें।

आज का शुभ रंग - हरा

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और परिवार में शादी या संतान के जन्म संबंधित शुभ घटनाएं घटित हो सकती हैं। परेशानियाें का समाधान आसानी से मिलने की संभावना है। समाज में आपको सम्‍मानित किए जाने के योग हैं। कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है।

आज का मंत्र- आज ऊं नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करें।

आज का शुभ रंग -नीला

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आजआपके प्रेम-संबंधों में मधुरता आयेगी। आप कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे और आप एक सुखद जीवन का आनंद लेंगे। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, उन्नतिदायक दिन है। प्यार करने वाले जोड़ों के लिए एक बहुत ही खास दिन है।

आज का मंत्र- घर में स्वास्तिक बनायें

आज का शुभ रंग - मैरून

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। आज आपके काम में कुछ नये लोग जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता हैं। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार है। दांपत्‍य जीवन में खुशहाली आएगी।

आज का मंत्र- आज मंदिर के प्रांगण में अनार का पेड़ लगाएँ।

आज का शुभ रंग - सफेद

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जीवन में बड़े बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। समाज में आय के स्त्रोत प्राप्त होंगे। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें। आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा, मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। जरूरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। मान सम्मान का अनुभव बना रहेगा। धन में हानि होने की संभावना हो सकती है।

आज का मंत्र- आज गुरुवार का व्रत करें।

आज का शुभ रंग - पीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपको आज अपने रिश्तेदारों से लाभ हो सकता है। आज आप व्यावसायिक रुप से कार्यों में तेजी महसूस कर सकते हैं इसके साथ आपको लक्ष्य प्राप्त करने की चिंता सता सकती है। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। किसी भी काम को करने से पहले सोचसमझकर फैसला करें। धन के मामले में अभी कोई अहम निर्णय लेने का समय नहीं है।

आज का मंत्र-गाय को केला खिलाएं।

आज का शुभ रंग - हरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिनआपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आप एक से अधिक कार्यों में शामिल होंगे और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता हैं। आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

आज का मंत्र-आज जातक तेल और उड़द की दाल दान करें।

आज का शुभ रंग - नीला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप खुद को विपरीत परिस्थितियों में पा सकते हैं। अपने करीबी सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना आपको चिंतित कर सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आप खुद को शांत बनाये रखने की कोशिश करेंगे। किसी जरूरी काम में परिवार वालों की मदद मिलेगी। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

आज का मंत्र-आज जातक मंदिर में लाल रंग का ध्वज लगाएँ।

आज का शुभ रंग - सफेद

Next Story