Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 3 March 2024: मीन राशि आएगा पॉजिटिव बदलाव, जानिए बाकी का हाल दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Rashifal 3 March 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Aaj Ka Rashifal 3 March 2024:  मीन राशि आएगा पॉजिटिव बदलाव, जानिए बाकी का हाल दैनिक राशिफल-उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal 3 March 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज अपने व्यापार को नयी गति देने के लिए कोई कोई प्लान बनायेंगे। जिससे आगे चलकर आपके व्यापार की गति बढ़ेगी। आज के दिन आप अपनी कई गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। आज आपको अनावश्यक भाग दौड़ और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वक्त कोई भी कार्य उन्मादी होकर न करें।

आज का शुभ रंग- नीला

उपाय– आज आज मंदिर में जाएं, सभी मनोकामना पूर्ण होगी ।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज नकारात्मक विचारों से बचना होगा। कार्य करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। विदेशी मित्रों के खैरियत की खबर सुकून देगी। आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। आज मन को अनियंत्रित न होने दें। सेहत को लेकर जागरूक रहें और नियमों का पालन करें। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। परिवार के साथ समय बिताना जरूरी होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

उपाय– गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं ।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नजदीकी लोगों से संबंध मधुर बनेंगे। पेशेवर मोर्चे पर चीजें अनुकूल रहेंगी। समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आपके लंबित भुगतान के रास्ते में बाधाओं के संकेत हैं। बहुत सोच-समझकर ही आपको हर पैसा या पैसा खर्च करना होगा। आपकी प्रेरणादायी बातों से आपके समूह को स्फूर्ति मिल सकती है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज किसी छोटे बच्चे को पेन गिफ्ट करें,सभी समस्याओं का हल होगा ।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नवविवाहित जोड़ों को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर स्वयं के बंधन को मजबूत करने की जरूरत है एवं एक छोटी यात्रा सबसे अच्छा सुझाव है। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

आज का शुभ रंग- हरा

उपाय– आज कुत्ते को रोटी खिलाएं, सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज दोस्तों सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। मन ताजगी और खुशी से भरा होगा। किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं, इसलिए अपने खान-पान पर और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। आप के हौसले से ही आप उन्नती करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। मानसिक रूप से तनाव में कमी आएगी। संतान पर ध्यान देंगे। किसी सुखद यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

आज का शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज मंदिर में चंदन का टुकड़ा दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज अपना स्वाभिमान बनाए रखें। आज जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में भी सुधार आयेगा। रोजगार में किया गया बदलाव बहुत लाभदायक होगा, हर कदम सोच समझकर रखने की आवश्यकता है। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस राशि के घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। कोई दोस्त आपसे सहायता मांगेगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

उपाय– शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, धन संबंधी परेशानी खत्म होगी ।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज प्रेम संबंध बेहतर होंगे। आकर्षण का केंद्र रहेंगे। परिवार के जिम्मेदारियों को निभाने में अधिकांश समय बीतेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। घरेलू खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन आपको सुख मिलेगा। व्यवसाय से सम्बंधित यात्रा करने से बचें एवं वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।

आज का शुभ रंग- पीला

उपाय– आज सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन शुभ रहेगा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज अपने प्यार के साथ समय बिताएँगे, जो आपके दिल को सुकून देगा। आपका पारिवारिक जीवन सुगम और घटना रहित होगा। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। इसके अलावा पिता का सहयोग मिलेगा। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी से न उलझें। आपकी कड़ी मेहनत आपको वरिष्ठों से सराहना दिलाएगी। बुजुर्गों के आर्शीवाद से आप मानसिक रूप से बोझ से मुक्त रहेगे। हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे कर सकते हैं।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

उपाय – आज गाय को रोटी खिलाएं, आपके सारे काम सरलता पूर्वक होंगे ।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आराम करना जरूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुजरे हैं। बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिये। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। आत्मसम्मान बढ़ेगा। तथाकथित मित्रों से सजग रहें। वे आपके पीठ पीछे नकारात्मक बात करेंगे। झुंझलाहट से बचें। कारोबार की चिंता हो सकती है। व्यवसाय में लाभ संभव है।

आज का शुभ रंग- पीला

उपाय– आज कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन आपके माता-पिता की तबियत में सुधार होगा। आपको अपने विरोधियों के प्रति जागरूक रहना होगा क्योंकि वे आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं और आपको परेशान कर सकते हैं। आज किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे‌। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे‌। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज चीडियों को दाना खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा ।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज धन कमाने के स्रोत हासिल हो सकते हैं। छात्र संचार के नए माध्यमों से सीखेंगे। आप अपनी संतान के साथ कुछ प्यारे पल बिता सकते हैं। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य से थोड़ा परेशान रहेंगे। उच्च अधिकारी आपकी बातों से सहमत होंगे। आज आप कोई सामान घर में ही रखकर भूल जायेंगे। बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग- हरा

उपाय आज हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी ।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन शुभ समय शुरू हो चुका है। आर्थिक रूप से सोच-समझकर निर्णय लेना बिल्कुल सही साबित होने वाला है। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। आप जिसे अपनी समस्या समझ रहे हैं, वही थोड़े समय बाद आपके लिए जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है‌। कई रूके हुए कामों के पूरा होने की राह निकलेगी। कोई बड़ा कार्य करने के लिए परिवार से जुड़े मामले संपन्न हो सकते हैं।

आज का शुभ रंग - लाल

उपाय– आज मंदिर में सुबह-शाम घी के दीपक जलाएं, आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

Next Story