Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 3 February 2024: कभी खुशी कभी गम जानिए किसके लिए कैसा रहेगा शनिवार,दैनिक राशिफल और उपाय

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 3 February 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 3 February 2024: कभी खुशी कभी गम जानिए किसके लिए कैसा रहेगा शनिवार,दैनिक राशिफल और उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal 3 February 2024:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लेकिन स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन को नकारात्मक विचारों से निकाल सकारात्मक विचारों की ओर केन्द्रित करें। धैर्य बनाए रखें। कार्यों में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज तुलसी का पौधा घर लाएं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज शुभफलदायी है। व्यक्ति को बिना परखे पैसो का लेन देन आपको नुकसान दे सकता है। किसी सूंदर जगह जाने के योग है। आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग हैं। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। आपके कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना है। अर्थपक्ष सामान्य रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। रिश्तेदारों का का आगमन शुभ समाचार देगा। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में शांति एवं खुशहाली बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज सरसों के तेल का दीपक दक्षिण कोण पर जलायें। इससे लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आप पर जरूरत से ज्यादा काम पड़ सकता हैं। आज आप काम की वजह से ज्यादा चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। मानसिक उलझनें रहेंगी। लम्बी बीमारी को नज़रअंदाज़ न करें, नहीं तो आगे चलकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। आज के दिन आप अपने अंदर के सच को जानने की कोशिश करे। आप वो ही काम करे जिसमे आपका दिल लगता हो।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज लाल रंग का फूल देवी दुर्गा को चढ़ाएंगे चो परेशानी मिटेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज व्यापार से जुडी नई योजनाओं पर विचार करेंगे और उसका सफल संपादन भी करेंगे। आपके उत्साह और प्रेरणा से कई लोगों को आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। जहां तक हो सके अपनी परिसंपत्ति को जाहिर नहीं होने दें। व्यर्थ के झंझटों के कारण लाभकारी प्रयास ठंडे पड़ सकते हैं। आॅफिस वाले लोग अपनी उपयोगिता बनायें रखें, अन्यथा षड़यन्त्र का शिकार हो सकते है। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। महिलायें मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती है। परिवारजनों के साथ कलह से बचें। अपनी वाणी पर ध्यान दें। कार्य करने के तरीके में बदलाव की आवश्यकता है।।

आज का शुभ रंग- भूरा।

आज का मंत्र- घर से निकलते वक्त इलाइची खाएंगे तो लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं, यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। बडों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हैल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- आज हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है। गलतफहमियां दूर होंगी। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। आज आप सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। आपके कार्यस्थल में सब कुछ सुचारू रूप से चलेगा। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- एक गिलास दूध रखकर सोये और उसे दूसरे दिन पीपल के पेड़ में चढ़ाएं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को खुश रखेंगी। पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। आज जिद करने के बजाय समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। दफ्तर में ज्यादा वक्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक्कत खड़ी कर सकता है। अपने परिवार को इस बात का एहसास होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। कैरियर के क्षेत्र में आपकी इच्छा आकांक्षा पूरी होने का संकेत है।

आज का शुभ रंग – पीला

आज का मंत्र- आज आटे के डिब्बे में नमक डालें

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आज अपनी क्रीएवीटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें। लवमेट आज किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- गरीबों को भोजन कराएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। छोटी-छोटी समस्यायें खुद दूर हो जाएंगी। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। आज आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की खुशी खत्म हो सकती है। अच्छा यही है कि परेशानियों का सामना दफ्तर में ही करें और घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें।

आज का शुभ रंग- मैरून

आज का मंत्र – आज घी और गुड़ गाय को खिलाने से धन की कमी दूर होगी।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज अगर आपको मदद की जरूरत है तो अपने परिजनों से मदद मांगने में ना हिचकिचाएं। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है और यह झुंझलाहट भरा साबित होगा। दिन के अंत तक अपने अधूरे कामों को निपटा लें। आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। स्वभाव में उग्रता और आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखिएगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- आज बरगद के पत्ते पूजा स्थल पर रखें

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन घर के काम करते समय सकारात्मक रवैया रखें। कार्यक्षेत्र में धन, पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। पैसों के मामलों में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। कोई दोस्त आपसे पैसा मांग सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आज किसी भी काम की शुरुआत माता-पिता की राय के बिना ना करें। शेयर में आर्थिक लाभ होगा। आज के दिन आप अपनी सभी बड़ी समस्याओं को हल करने की शुरुआत करेंगे। यह समय बीमारियों या फिर ऐसे मुद्दे को सिर्फ ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको इन सभी परेशानियों को जड़ से हटाने का प्रयास करना होगा। पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र - बुंदी का लड्डू गरीबों का दान करेंगे तो शनिदेव की कृपा बरसेगी।



Next Story