Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 29 February 2024: मेष मीन किस राशि की होगी मनचाही मुराद पूरी, जानिए दैनिक राशिफल- उपाय

Aaj Ka Rashifal 29 February 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Aaj Ka Rashifal 29 February 2024: मेष मीन किस राशि की होगी मनचाही मुराद पूरी, जानिए दैनिक राशिफल- उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal २9 February 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आप आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको भाई-बहनों के द्वारा मदद मिलेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपका विनम्र स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। पुराने मित्रों से संपर्क कर सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है। आज किसी से अधिक विवाद न करें।

आज का मंत्र- लाल फूल और रोली से सूर्य देव की पूजा करें।

आज का शुंभ रंग-हरा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आजनौकरी व रोजगार के अवसरो में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यवसायिक योजना को बल मिलेगा। किसी सम्बंधी से सहायता मिल सकती है। आज आपकी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी, सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा प्रदान करें। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी जरूरत है। परेशानियों के बारे में ज्यादा न सोचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनैस करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं।

आज का मंत्र-आज गुरुवार का व्रत करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज वाणी पर संयम रखें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको अत्यंत आर्थिक दबाव या आत्म-सम्मान संबंधित किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। वास्तविकता आपके सामने होते हुए भी आप जरुरत से ज्यादा चिंता कर सकते हैं।

आज का मंत्र-आज गुरुवार को दीपदान करें

आज का शुभ रंग - भूरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे आज वह दूर हो सकते हैं। बिजनेस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो वहां से स्थानांतरण एवं डिमोशन के योग बन रहे हैं।

आज का मंत्र-आज गुरुवार का व्रत करें और पूजा-पाठ में ध्यान लगाएंय़

आज का शुभ रंग - भूरा

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले ज सतर्क रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न कीजिएगा। आपके मित्र पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जायेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। परिवार के सुख-दुख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ख्याल रखते हैं।

आज का मंत्र-सूर्य और हनुमानजी की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- ग्रे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आजघर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। दौड़-भाग के बावजूद आपको अच्छा परिणाम नहीं मिल पाएगा। पैसे और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लापरवाही करने से बचें। खर्चा भी अधिक हो सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठीक से विचार कर लें। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना हैं। स्वास्थ्य के कारण मन उदास रह सकता है। परिवार में मतभेद से मन दुखी हो सकता है। परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त करने के कारण निराशा महसूस करेंगे।

आज का मंत्र- आज क दिन गरीबों को भोजन करायें।

आज का शुभ रंग- काला।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज का दिदूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

आज का मंत्र-सूर्य को हर दिन अर्ध्य दें, लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आजरिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक प्रयासों में परिश्रम अधिक करना होगा तभी जाकर आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे। आय जितनी होगी, खर्च भी उतना ही होगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। गलतफहमी हो तो फौरन खुलकर बात करें, इससे बात जल्दी खत्म हो जाएगी। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान-प्रतिष्ठा का भंग होगा।

आज का मंत्र- आज पितरों को पानी दें।

आज का शुभ रंग- मैरून।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन आपके अंदर नेतृत्व करने की बेहद खास क्षमता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में धन खर्च होने की संभावना है, प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। रुपए पैसों को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा आप घरेलू विवाद आपस में मिलकर सुलझा ले।

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार और धार्मिक कृत्य से दिन शुरू करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिनजीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए समय शुभ है। आपके व्यवहार में आक्रामकता नजर आ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। धन लाभ होगा। आज के दिन मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में आप डुबे रहेंगे। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं या कार्य पूर्ण होने की तैयारी में होने से आप बहुत खुश होंगे। आराम की तलाश में छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। जीवन को बेहतर दृष्टि से देखेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

आज का मंत्र- आप शिव मंदिर में जाएं।

आज का शुभ रंग नीला।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज तनाव से सावधान रहें। यह आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। संबंधों में उलझन दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी। लेकिन इससे किसी नुकसान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। दूसरे को खुश करने के लिए खुद को तनाव से न थकाएँ। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे।

आज का मंत्र- ऊं सूर्याय नम: का जप करें।

आज का शुभ रंग- काला।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। ये दिन सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। कोई नजदीकी कहीं घूमने जाने के लिए कह सकता है। जो लोग उपयुक्त आवास की खोज में लगे हैं उनकी बात बन सकती है। आज किसी खास शख्स से आज मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक मसलों में बड़ों की सलाह लें, बात बन जायेगी।

आज का मंत्र- आज आज केसरिया रंग को महत्व दें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

Next Story