Begin typing your search above and press return to search.

27 March 2024 Budhvar Ka Rashifal :मेष-मीन जानिए 12 राशियों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Budhvar Ka Rashifal 27 March 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

27 March 2024 Budhvar Ka Rashifal :मेष-मीन जानिए 12 राशियों के लिए बुधवार का  दिन कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय
X
By Shanti Suman

27 March 2024 Ka Love Rashifal:सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के एक दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा।

आज का मंत्र- आज रोज पूजा पाठ करेंगे तो मन की शांति मिलेगी।

आज का शुभ रंग- हरा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन प्रबल लाभ की संभावना है। आपकी सफलताओं के साथ ही लोगों की अपेक्षाएं भी आपसे बढती जाएंगी। कोई नई लत लग सकती हैं, सावधान रहें। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। आलस्य त्याग कर समय का सदुपयोग करेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। भाग्यवृद्घि के योग हैं। आज कुछ गोपनीय बातें पता चलेंगी। संतान संबंधी कार्यों में धन खर्च होगा। जीवनशैली में वैभव आएगा। मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में कलह की स्थिति न बने, इसके लिए आपको प्रयास करना होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा।

आज का मंत्र- सरसों के तेल का दीपक दक्षिण कोण पर जलायें।इससे लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

आज का शुभ रंग नीला।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज किसी की बुराई करने से परेशानी होगी। कुछ लोग फालतू बातचीत में भी समय खराब कर सकते हैं। किसी और तरीके से रुकावट भी पैदा करेंगे। भविष्य को लेकर कोई आशंका आपके मन में रहेगी। परिस्थितियों से मजबूर होकर आपको कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफी फायदेमंद साबित होगी। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए खुशी का सबब साबित होगा।

आज का मंत्र-आज हनुमान जी की पूजा करेंगे तो धन लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज के दिन अपनी आमदनी को और अच्छा बनाने के लिए प्रयासरत होगे। इस दिशा में आपको अच्छी कामयाबी होगी। आप देखेंगे कि आपके द्वारा लिए गए निर्णय कामयाब हो रहे हैं। जिससे आपकी प्रसन्नता बढ़ी हुई होगी। आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है। ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके बाकी की जिन्दगी में आपको पछताना पड़े। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। सबका सम्मान करें। आपके लिए कुछ फैसलों में सटीकता हो सकती है। नए बिजनेस के लिए की गई कोशिश भी सफल होने के योग हैं।

आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और दान दें

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज अपने ज्यादातर कामों के नतीजे भी आज आपको मिल सकते हैं। आप थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं। भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। रोजगार में सफलता मिलेगी। आप आसपास हर किसी को प्रभावित करने में भी सक्षम होंगे। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। मेडिकल प्रोफेशन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों का आज ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है।

आज का मंत्र- आज भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएँ

आज का शुभ रंग- पीला।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ। कार्य को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम को गुड न्यूज मिल सकती हैं। पारिवारिक टैंशन खत्म होगी। आज थोड़ा थकान का अनुभव भी हो सकता है। कैरियर संबंधित मसले सुलझेंगे। आपके लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। बातचीत में संतुलित रखें। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे।

आज का मंत्र- आज नीले रंग के पुष्प का दान करें।

आज का शुभ रंग- नीला

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। निवेश के लिए सही समय है। आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है।

आज का मंत्र-आज वाणी पर सयंम रखें।

आज का शुभ रंग- हरा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत खुश है। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है। आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा। प्रतिस्पर्धियोंं पर आप विजयी बनेगें। आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय सावधानी बरतें।

आज का मंत्र-आज तुलसी को दीप जलाये, इससे आर्थिक समस्या सुधरेगी।

आज का शुभ रंग- पीला

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

आज का मंत्र-आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।

आज का शुभ रंग - भूरा

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। साथ ही एक दूसरे पर संदेह करेंगे तो भी परिणाम अच्छे नहीं रहेंगे। ऐसे में इन दोनों परिस्थितियों से बचना होगा। लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। नए मित्र बनेंगे। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा।

आज का मंत्र- आज पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य करने में मन लगेगा। बुद्धि सही दिशा में रहेगी। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। मन चाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करे, फिजूल बोलना बंद करे। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। रिश्तो में आ रही दूरियां कम होगी। किसी उच्च अधिकारी या प्रतिष्ठित व्यक्ति के सानिध्य से आपको लाभ मिलेगा। किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचें। यात्रा लाभकारी होगी।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का शुंभ रंग-हरा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आपकी संप्रेषण की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। भाई बंधुओं की नौकरी व्यवसाय शिक्षा आदि की चिंता का समाधान हो सकता है आपकी कार्यकुशलता और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।

आज का मंत्र- आज आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करेंगे तो सम्मान मिलेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

Next Story