Begin typing your search above and press return to search.

Somvar Ka Rashifal 25 March 2024:मेष मीन कैसा रहेगा सोमवार, जानिए दैनिक राशिफल -उपाय

Somvar Ka Rashifal 25 March 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Somvar Ka Rashifal 25 March 2024:मेष मीन कैसा रहेगा सोमवार, जानिए दैनिक राशिफल -उपाय
X
By Shanti Suman

२5 March 2024 Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के एक दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। आज छुपी हुई कुछ बातें भी आपके सामने आ सकती हैं। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

शुभ रंग- नीला।

उपाय– आज आदित्य स्त्रोत पढ़ें।।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें। पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मन विचलित रह सकता है। आरोग्य साधारण रहेगा। खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी। तनाव दूर होने से कार्यों में गति आएगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय– हनुमान जी की भक्ति करें एवं उनको प्रसाद चढ़ाएं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आज आपके आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। आप खुद को समाजसेवा की और आकर्षित पाएंगे। आपके कार्य से अधिकारी गण आपसे खुश हो सकते है। आप बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे।

शुभ रंग- फिरोज़ी

उपाय – जातक गरीबों को भोजन करवायें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज के दिन आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी। आप में समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। आने वाले समय में आपको अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने का मौका भी मिल सकता है। दोस्तों से मिलें। अपने मन की बातें शेयर करें। तनाव भी कम हो जाएगा। मन में लगभग हर चीज को लेकर उत्सुकता रहेगी। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। व्यवसायिक क्षेत्र में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन का आनन्द मिलेगा।

शुभ रंग- श्वेत

उपाय– आज किसी गरीब को नए वस्त्र दान देंय़

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। आज प्यार-मोहब्बत की नजरिए से आपका बेहतरीन दिन है। आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। आज के दिन आप को सतर्क रहने की आवश्यकता है धन की हानि हो सकती है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज भोग लगाकर भोजन करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज आपको खुशी व शांति मिलेगी। ऐसे व्यक्ति को चुनें जो सही मायने में आपकी इज्जत करे और आने वाले समय में खूब खुशियां दें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी। परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। मन की द्विधाएँ आप में निर्णयशक्ति का अभाव पैदा करेंगी। परिणाम स्वरूप उलझन का अनुभव होगा। तबीयत थोड़ी नरम-गरम रहेगी।

शुभ रंग- , हरा

उपाय– पानी के रंग से दूर रहें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। चीज़ों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें, अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। आपका नजदीकी कोई व्यक्ति आपकी भावनाएं समझेगा और आपकी सहायता भी करेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– अगर सेहतमंद रहना चाहते है तो सूर्य की नित्य पूजा करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा-पर्यटन के योग हैं। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं। तो अच्छा रहेगा

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज तनाव कम करने के लिए आपको अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। दूसरों की सलाह लें। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा।

शुभ रंग- लाल

उपाय–शारदा स्त्रोत का पाठ करें, बुद्धि तीक्ष्ण होगी।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। अपनो से ही पीडा मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार व सम्मान के योग है। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज सूर्य को जल देंगे तो मानसिक तनाव कम होगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिनवाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आज सारे आर्थिक कार्य भी सुखपूर्वक संपन्न होंगे। रोमांटिक जिन्दगी में बदलाव मुमकिन है। कामकाज में कोई भारी गलती हो सकती है। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें। कार्यक्षेत्र में आपकी एक नई छवि का विकास होगा। संतान के कार्य में खर्च के साथ प्रसन्नता भी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफल होंगे। व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल स्थिति पाएंगे। जिम्मेदारियों को ठीक से निभा लेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय किसी किन्नर को खाना खिलायें और दक्षिणा दें लाभ मिलेगा।।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आपके परिवार के लोग आप से खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। नई योजना बनेगी। आप खुद पर नियंत्रण रखे। ज्यादा क्रोधित ना हो वरना इस से बनते काम बिगड सकते हैं। आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। आज आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आपके के साथ आपके रिश्ते में टेंशन कम हो जाएगी। आमदनी बढ़ाने का कोई नया तरीका आपके दिमाग में आ सकता है। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है।

शुभ रंग- हरा

उपाय– हनुमान जी की भक्ति करें एवं उनको प्रसाद चढ़ाएं।

Next Story