Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 26 February 2024: किसी को मिलेगा धन , किसी को प्यार, जानिए दैनिक राशिफल- उपाय

Aaj Ka Rashifal 26 February 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Aaj Ka Rashifal 26 February 2024: किसी को मिलेगा धन , किसी को प्यार, जानिए दैनिक राशिफल- उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal २६ February 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपके सुझाव आपको नये अनुबंध दिलाएंगे। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। भय रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपको चुनौती दे सकते हैं। यदि सूझ-बूझ के साथ निर्णय न लिया गया तो आपका कुछ लोग अपने फायदे के लिए इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- हनुमान जी की पूजा और 12 नामों का जाप करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज लापरवाही कष्टदायक बन सकती हैं। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह अनुकूल दिन है। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का एहसास होगा।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- सूर्य भगवान की पूजा सूर्य मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज अत्यधिक चिंता और भावनाओं के कारण वैसे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे। बिजनेस और नौकरी में नए काम के आइडिया मिल सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति से भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जिसके तरफ आप धीरे धीरे आकर्षित हो रहे थे उसके सामने अपने प्रेम का इजहार कर अपना दिन खुबसूरत बना सकते हैं। कार्य-पेशे में अवरोधित कार्य सार्थक होने के आसार हैं।

आज का शुभ रंग-काला

आज का मंत्र- सूर्य मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। अविवाहित लोगों को लव और शादी के प्रपोजल को लेकर सावधान रहना होगा। कुछ मामलों में आपको धोखा भी हो सकता है। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। आपको पढ़ाई-लिखाई मे आशाजनक परिणाम नही मिल पाएंगे। किसी न किसी के साथ मतभेद होना संभव है। आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- ऊं शं शनिश्चरायै नम: का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज किसी भी परिवार के समारोह में भाग ले सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। थकान महसूस होगी। व्यस्तता के चलते घर-परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपकी शोहरत बढ़ेगी। अपने अहंकार में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें, यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। किसी काम के लिए यात्रा करनी पड सकती है, जो की लाभकारी सिद्ध होगी। परिवार मे स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- मां लक्ष्मी की पूजा और श्री सूक्त का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज आपको परेशान कर सकती हैं। उबाऊ होती शादीशुदा जिंदगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की जरूरत है। पूरी तरह उसके परिणाम आपके अनुसार नहीं होंगे। थोड़ा बहुत तनाव भी आपको हो सकता है। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रेम संबंध में गंभीरता आएगी। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। लेकिन पारिवारिक मसले परेशान कर सकते हैं। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- ऊं शं शनिश्चरायै नम: का जाप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज का दिन आपको नए बिजनेस, सौदे और नई नौकरी के हर तरह के ऑफर मिल सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। उच्च प्रतिष्ठा वाला पद आपको प्रदान होगा जो की आपकी ताकत और धन में वृद्धि करेगा। आज के दिन बनाई गयी योजना आपके लिए अच्छी साबित होगी किसी भी काम को सम्पूर्ण रूप से पूरा पर पाएंगे। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- गणेश जी की स्तुति करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। मुश्किल से व्यवस्था होगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्टूडेंट प्रतियोगी परीक्षा में सफल होगें। सकारात्मक सोच को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है. भविष्य के प्रति कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में सोच विचार कर लें। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आदित्य स्रोत का पाठ करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन नौकरी में सम्मान प्राप्त हो सकता है। मध्याह्न के बाद सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय पर काम होंगे। आय में निश्चितता रहेगी। आपके दिमाग में नए विचार आ सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। किसी संपत्ती के विक्री में मोलभाव करने की जरुरत हो सकती है। सड़क पर बेकाबू वाहन न चलाएं। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे।

आज का शुभ रंग-हरा।

आज का मंत्र- शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन प्रतिकूल हालात को काबू कर पाने में सफल होंगे। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। नजदीकी रिश्तों में सुधार हो सकता है। अपनी बात मनवाने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। सही वित्तीय प्रबंधन की बदौलत आपका बैंक बैलेंस बना रहेगा। पूर्ण तंदरुस्ती पाने के लिए आप भरपूर प्रयास कर सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र बुध बुधाय नम: का जाप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज स्वादिष्ट खान-पान का आनंद ले पाएंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में संतुष्टि रहेगी। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। स्वभाव मे चिड़चिड़ापन आपको हानि पहुचाने का काम करेगा और किसी बड़ी अनहोनी घटना के घटित होने की संभावना बन सकती है। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- दुर्गा स्तुति करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन बड़े बदलावों से बचें। आपकी मेहनत कम हो सकती है। कोई निजी समस्या है, तोआपको उससे संबंधित महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। छोटी मोटी यात्राएं भी आपको करनी पड़ सकती हैं हालांकि संभव है इन यात्राओं से आपकी अपेक्षाएं पूरी न हों। शुभ समाचारो के मिलने की उम्मीद बनी रहेगी व सरकार की तरफ से भी लाभ मिलेगा l चतुराई से अपने काम को अंजाम दे अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आज का शुभ रंग - नारंगी

आज का मंत्र- हनुमान जी का वाहन नाशक मंत्र का जाप करें।

Next Story