Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 23 January 2024: मेष मीन में किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा, जानिए दैनिक राशिफल और आज का उपाय

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 23 January 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 23 January 2024: मेष मीन में किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा, जानिए दैनिक राशिफल और आज का उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal 23 January 2024:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज गुड़ का दान और हनुमान जी की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आजपरिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप किसी रिश्तेदार के घर से डिनर के निमंत्रण जा सकते हैं। आज शाम आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य की शुरूआत हो सकती है।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज हरी वस्तुओं का दान और गणेश जी की स्तुति करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आप भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। आप भविष्यस्थल पर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से आत्मिक शांति मिलेगी। दूसरों को लेकर टेंशन हो सकती है और आप दुखी भी हो सकते हैं। नजदीकी संबंध आपके लिए परेशानी के कारण बन सकते हैं। अकस्मात से बचकर चलिएगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। आज आप आवश्यक कार्यों के निर्णय लेने से पहले अपने खास लोगों से विचार विमर्श कर ले। परिवार का अच्छा सुख प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- पीली वस्तु या केले का दान और गुरुभगवान की पूजा करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज किसी खास व्यक्ति से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। आपके द्वारा किये हुये कामों का पूरा फायदा मिलेगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। नए विचार पूरे दिन दिमाग में चलते रहेंगे।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज गेहूं और गुड़ का दान करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन धन लाभ का योग हैं। ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। आपकी काबलियत और ईमानदारी को देखते हुए कोई नया काम या जवाबदारी दी जा सकती है। लवमेट के लिये आज का दिन काफी अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। परिवार का पूर्ण सहयोग प्रदान होगा। व्यापार में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज लोहा और तेल का दान करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्न होंगे। आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। आपका निर्णायक फैसला बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। अपनों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जिससे तनाव की स्थिति कम होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरुरी काम रूकेगा। यदि कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसके परिणाम सफलतादायक रहेंगे।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज मक्के का दान करें और गरीबों को भोजन खिलायें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज का पूरा दिन प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, जिससे पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ेंगी। महिला मित्रों से लाभ की संभावना है। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कैरियर व व्यापार के संदर्भों मे उन्नति देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य लाभ और मान-सम्मान वृद्धि प्राप्त होगी। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप दुविधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आज चना का दान करें और सूर्य की पूजा से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज आपके लिए सामान्य रह सकता है। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं। आज के दिन आराम करना बहुत अहम है। मन वैचारिक स्तर पर बाधित रह सकता है। मनोबल में कमी आ सकती है। मित्रवर्ग से विशेष लाभ होने के आसार हैं। व्यापार से अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज का अनुभव आज आप करेंगे।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- आज लड्डू का भोग लगाए और गुरु की सेवा करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज कष्टकारी रह सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। संपत्ति संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना टालें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश करें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। नौकरीपेशा में मनोवांछित पद प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। आत्मविश्वास और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा का योग है। स्वास्थ्य के मामले में कोताही ना बरतें, तनाव के भी शिकार हो सकते हैं। व्यापार में आपको कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। अगर कोई दिक्कत होने वाली थी तो वह दूर होगी।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज कुत्ते की सेवा करें और रोटी खिलाये।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। आप किसी भी कार्य को बेझिझक करने वाले होंगे। यात्राएं होंगी। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र – आज गौ सेवा करें लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें वरना दूसरा इसका फायदा उठा सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने के कारण घर में थोड़ी तनाव की स्थिति बनेगी। तनाव बढ़ने से बनता हुआ काम भी रूक सकता है। आज आप विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। आज उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष आज आपका मन काम से डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आज आपको इन लोगों से दूर रखेगी। जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। नए शत्रु उभर सकते हैं।

आज का शुभ रंग – 9, लाल

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार और सूर्य को जल चढ़ाएं।

Next Story