Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 21 February 2024:मेष मीन राशि वालों की सुख समृद्धि और आमदनी में होगी वृद्धि, जीवन आनंदमय रहेगा, दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Rashifal 21 February 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Aaj Ka Rashifal 21 February 2024:मेष मीन राशि वालों की सुख समृद्धि और आमदनी में होगी वृद्धि, जीवन आनंदमय रहेगा,  दैनिक राशिफल-उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal 21 February 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपकी क्रिएटिव कामों मे रुचि बढ़ेगी। आज आप वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कानूनी समस्या सता सकती है। धार्मिक भावनाएं उदय होंगी। धार्मिक कार्यों हेतु धन खर्च होगा। ईश्वरीय आराधना मानसिक शांति देगी। हर काम सरलतापूर्वक संपन्न होगा। आज आपको कोई नया काम मिलेगा। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और खुशगवार बना देगा। पुरानी बातों को याद कर अपना आज बर्बाद ना करें। आज आपको किसी बात की चिंता होगी, घर में कोई बीमार हो सकता है, किसी को पैसे उधार न दे। अपने काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज संपत्ति संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपके विचारों में अस्थिरता होने से कुछ मानसिक उलझनें होंगी। मित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें। अपने आप को विवादास्पद स्थितियों से दूर रखें ताकि आप किसी मानसिक उलझन में न पड़ें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- रोज गौ की सेवा करें और हो सकें तो गाय का दान भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। बजट तैयार करने में आज थोड़ा संभलकर चलें, सीमा में ही रहकर खर्च करें। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। संचित धन में कमी आएगी। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। बहुत समय से आपको परेशान कर रहे भ्रम से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको पूरी तरह छुटकारा मिलने तक ध्यान चिंतन करते रहें। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज सूर्य को सुबह के समय जल का अर्घ्य देना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। किसी लंबी यात्रा के कारण आपको आज थकान महसूस होगी आराम करने से आप की थकान दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन की उम्मीद है। प्रेम-संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप कहीं मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। कुछ भी नया सीखने या समझने के लिए किसी तरह की कमी न आने दें। पिछले कुछ दिनों से आप जिन छोटी मोटी तकलीफों से परेशान थे वे सब आज ठीक हो जायेंगी। स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू उपाय अपनाएं।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेंगी। लेकिन मन अशांत रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा। आज यह समय आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा और आपकी पार्टनर आपसे बहुत संतुष्ट रहेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज परिवार में भी सब सामान्य होगा। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। आपको लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेशगमन से लाभ मिलने के योग हैं। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको आर्थिक दिशा में विशेष ध्यान रखना होगा। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें आपके बीच की कड़वाहट निश्चित ही खत्म हो जायेगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का जप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज का दिन आपके लिए बातचीत से भरा हुआ है। आप अपने पार्टनर के साथ इंटरनेट पर समय बिताएंगे, या फोन पर मधुर संवाद कर सकते हैं। किसी भी तरह आज आप दोनों दिनभर जुड़े रहेंगे। अकेले लोगों को इंटरनेट के माध्यम से आज नया पार्टनर मिल सकता है। जोड़ियां आज अपने रिश्ते की घोषणा करेंगी। आज प्रस्ताव मिलने के पूरे लक्षण हैं। आप आज सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- गुड़ या गुड़ से बनी चीज का दान करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आप जो भी काम पूरी मेहनत से करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी साथ ही सभी आपके काम से प्रभावित होंगे। आपको अपने अंदर एक नई उर्जा का एहसास होगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज योग ध्यान से ईश्वर के करीब जायेंगे।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग दौड़ का फायदा मिलेगा। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। व्यापार में किसी से सहयोग मिल सकता है। लेकिन आप अपने और परिवार के आय-व्यय का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग पाने के लिए आपको अपने संबंध मधुर रखने होंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- भगवान शिव की पूजा करके अनुकूल फल मिल सकते हैं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन आपके काम पर फर्क पड़ सकता है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। जल्दबाजी न करें। आज आप जिसमे भी पैसे लगाएंगे आपको आगे चलकर बहुत मुनाफा आएगा। आज आप नए दोस्तो से मिल सकते हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- हनुमानजी की पूजा करें और सुंदरकांड पढ़ें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आज थोड़ी मुश्किल हो सकती है, धैर्य से काम करें, आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। घर तथा कार्यालय में वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज कर सकता है। इमोशनल की पूर्ती होगी। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। मानसिक शांति व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की पूजा करें और पीला वस्त्र धारण करे।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। आपके कार्य की सराहना होगी। कई दिनों से रुके कार्य आज पूर्ण हो सकते है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। समय अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज केले के जड़ में जल अर्पित करें।

Next Story