Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 2 January 2024: मेष मीन कर्क सिंह किसके लिए अनुकूल रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल और उपाय

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 2 January 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 2 January 2024: मेष मीन कर्क सिंह किसके लिए अनुकूल रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल और उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal 2 January 2024:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज नौकरी में आप काफी मेहनत करने वाले हैं। आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आज आप जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय– कौवे को रोटी खिलाएं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा, फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। जहां तक संभव हो, बाहर खाना न खाएं। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। सहकर्मचारीगण आप को सहयोग देंगे। आज के दिन आपको किसी से वादा करने से बचना होगा, क्योंकि आपने जो भी दिया हुआ वादा, वह पूर्ण करने में असफल रहेंगे। समय अभी पूरी तरह अनुकूल नहीं है।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– आज उड़द का दान करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ समय के लिए किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। पदोन्नति तथा इच्छित तबादला होगा। अधिकतर स्वस्थान पर रहने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रूची बढ़ेगी और आप धार्मिक-स्थलों की यात्रा करेंगे। वाणी पर कंट्रोल रखें। कार्यक्षेत्र में मंदी तथा उपलब्धता की कमी रहेगी। आज किसी रोग को लेकर परेशान रह सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज केले का पेड़ लगाएं और केला दान करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आपके लिए लाभकारी रह सकता है। परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। मधुर वाणी से आपके कार्य सरलता से संपन्न हो सकते हैं। शाम के समय सैरसपाटे के लिए बहार जा सकते हैं। सहकर्मी के साथ निकटता बढ़ सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग-सफेद

उपाय– आज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज आत्मविश्वास के कारण आप सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य करने में मन लगेगा। बुद्धि सही दिशा में रहेगी। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। मन चाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करे, फिजूल बोलना बंद करे। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। रिश्तो में आ रही दूरियां कम होगी। किसी उच्च अधिकारी या प्रतिष्ठित व्यक्ति के सानिध्य से आपको लाभ मिलेगा। किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचें। यात्रा लाभकारी होगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज गरीबों को वस्त्र दान करें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज काफी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

शुभ रंग- पीला

उपाय – घर में शमी का पौधा जरूर लगाएं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– भगवान शिव को मदार का पुष्प अर्पित करें।।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज परिवार के लोगों के साथ एवं मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। आप किसी भी कार्य को बेझिझक करने वाले होंगे। यात्राएं होंगी। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– घर से निकलते वक्त बड़ोंं का आशीर्वाद जरूर लेकर निकलें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रायें भी हो सकती है। सामान्य लाभ होगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें आप बीमार पड़ सकते हैं। आज आपके द्वारा निर्धारित किए गए कार्य को पूर्ण होने से कोई रोक नहीं सकता। किसी से वाद विवाद भी हो सकता है लेकिन इसमें न उलझे। कोई ऐसे काम की योजना सामने आ सकती है। जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। अपने कामकाज ज्यादा बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय आदित्यह्रदयस्त्रोत के पाठ के साथ सूर्य मंत्र का जाप 108 बार पूरे साल करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष सुखकारक रहेंगे। संबंधों को बल मिलेगा। जीत के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहेंगे। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। अपने काम में लगे रहिए सफलता जरूर मिलेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। ईष्टदेवता का याद करें इससे समस्याओं का निवारण हो सकता है। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज पीले वस्त्र धारण कर पीले फूल से भगवान विष्णु की पूजा करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज गेहूं का दान करें। मान- सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं, परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंच सकती है। आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। दूर जाने का इंतजार होगा। आज बेचैनी से परेशान न हों। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है। दस्तावेजों से संबंधित कार्य आज न करें। महिला सहकर्मियों से सामान्य व्यवहार रखें। विद्यार्थियों के लिए मध्यम दिन है।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज मेन दरवाजे पर पानी गिरायें।

Next Story