Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 19 January 2024: मेष मीन राशि वाले आज इन उपायों से जीवन को खुशहाल बनायें, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 19 January 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 19 January 2024: मेष मीन राशि वाले  आज इन उपायों से जीवन को खुशहाल बनायें, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal 19 January 2024:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज धैर्य रखें। नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। वित्तीय योजनाओं की दोबारा जांच करें जो आज आप दूसरों के साथ करते हैं। दिन हंसी-खुशी से बीतेगा। अधूरे पड़े निजी काम निपट सकते हैं। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की संभावना है। अधिक कार्य प्राप्त होंगे। आपका व्यवसाय अच्छी तरह से काम करेगा कामकाज बढ़ाने के लिए योजना बनाई जा सकती है।

आज का मंत्र-आज दुर्गा मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज काम पर सतर्क और रूढ़िवादी रहें क्योंकि आप किसी को खुश करने के लिए अपनी उत्सुकता से बचा सकते हैं। करियर के कुछ अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। आपको उपहार या किसी खास और महंगी चीज की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही जो लोग नौकरी करते है, उनकी तरक्की होने के भी खूब योग बन रहे है। जीवन में प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे। किसी भी बातचीत में अपनी घबराहट को उजागर करने से बचना होगा।

आज का मंत्र- आज आज हनुमान जी की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपको लाभ होगा। ऑफिस में साथ काम करने वाले और बड़े लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होने के योग हैं। कुछ नया भी सीख सकते हैं। पुराने समय में किया गया निवेश इस समय आपको लाभ कराएगा। आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। आप अपनी बुद्धि से बड़ी समस्या का भी हल निकाल लेंगे। आपको अपना सच्चा प्यार पाने के लिए परिवार के किसी खासा दोस्त की मदद देनी पड़ सकती है।

आज का मंत्र- आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आपका अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ समझौते का मन बना कर चलें। वित्तीय मामलों को दोबारा जांचें क्योंकि त्रुटियों की संभावना है। आज नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सच के साथ बने रहें झूठ से बचें। माँ के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती हैं। आपके परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। कई स्त्रोतों से आपके पास धन आएगा।

आज का मंत्र- आज लक्ष्मी जी की आराधना मंत्र जाप से करें।

आज का शुभ रंग- हरा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज दान पुण्य के काम में सहभागिता के जरिए आप मानसिक शांति पाएंगे। दोस्त या प्रेमी के साथ संबंधों में सुधार करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार से आमदनी अच्छी रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। कुछ समय से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कर पाएंगे। आपकी सभी कार्य प्रगति पर रहेंगे। आज का दिन दाम्पत्य जीवन के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अधिकारियों की मदद से बड़े काम निपटा लेंगे।

आज का मंत्र-आज भगवान शिव की आराधना करें।

आज का शुभ रंग-हरा

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए धार्मिक कार्य में व्यतीत हो सकता है। नई योजनाओं पर आज कार्य आरंभ हो जाएगा। मानसिक परेशानी को खुद पर हावी ना होने दें। जो सरकारी काम आपके अटके पड़े थे वह पूर्ण हो सकते हैं। किसी से मनमुटाव हो तो वो भी खत्म होगी। पैसे का एक बड़ा सौदा कर सकते है। आवाज का उपयोग करने से आपका काम पूरा हो जाएगा। पहले सोचो और सोच के फिर कुछ बोलो।परिवार खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज का मंत्र- आज चंद्र मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग- काला।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज धन आपकी तरफ आएगा। बाहर रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफा आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होने का योग है। आप प्रगति की राह पर अग्रसर होंगे। इस समय के दौरान आपका व्यापार सफलता की ऊंचाइयों को छुएगा। प्रत्येक विषय में सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पडे़गा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। कामकाज के प्रति आपका रुझान कम होता चला जाएगा।

आज का मंत्र- आज रामस्त्रोत का जप करें।

आज का शुभ रंग- लाल

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज किसी नए कार्य को आज प्रारंभ ना करें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आज किया गया धन निवेश आपके लिए अति शुभ है। खेती-बाड़ी के कामों में आपको अच्छा लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लोगों पर किसी भी तरह का दबाव न बनाएँ।

आज का मंत्र- केले की जड़ में जल दें तो लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में आप बेहतर कर पाएंगे। आज आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाद-विवाद में न फंसें। प्यार के मामले में आप बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन आप लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिस्थितियों को संभाले रखने का प्रयास करना होगा क्योंकि चुनोतियों भरा समय है इसलिए किसी भी नए रास्ते पर चलने से पहले एक बार फिर सोच लेने की जरूरत पड़ेगी।

आज का मंत्र- आज व व्रत करें लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज परेशानियां दूर होगी। अपने बिजनेस पार्टनर पर आंख मूंदकर कभी भी भरोसा करने की गलती ना करें। आप अपने जीवन में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करने में कामयाब होंगे। धन कमाने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे, आप इन अवसरों का लाभ अवश्य उठाएं। किसी नई संपत्ति को खरीदने का भी विचार बन सकता है। अच्छी-भली परिस्थितियों को भी आप कमी की नजर से ही देखते चले जा रहे हैं

आज का मंत्र-आज सुंदर कांड का पाठ करें।

आज का शुंभ रंग-हरा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन अपना प्यार पाने में कामयाब रहेंगे। धन से जुड़े किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ ले। आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी पूरी संभावना नजर आ रही है। ज़िन्दगी में आगे बढने का मौका बहुत बार मिलता है लेकिन कभी-कभी किसी चीज से खुशी नहीं मिलती, इसलिए इस समय कोई ऐसा कदम न उठायें जो आपकी जिन्दगी का सुख-चैन और खुशियाँ छीन लें। आप अपनी प्रतिष्ठा को भी निखार सकते हैं।

आज का मंत्र-आज शनि मंत्र के जाप से काम बनेगा।

आज का शुभ रंग - हरा

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आपको सफलता ही सफलता मिलेगी। आपका मनोरंजन, सौंदर्य प्रसाधन व आभूषण आदि के पीछे धन खर्च हो सकता है। अगर बिज़नेस की बात करें तो आज काफी ज्यादा धन लाभ होने वाला है। बिना सोचे समझे कहीं पैसा निवेश ना करें। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक सुख बनाये रखने के लिए भी आपको अपना योगदान देना होगा।
आज का मंत्र-आज शिव तांडव स्त्रोत का जप करें।

आज का शुभ रंग- हरा।

Next Story