Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 18 January 2024:मेष से मीन किस राशि के लिए रहेगा संघर्षशील दिन, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 18 January 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 18 January 2024:मेष से मीन किस राशि के लिए रहेगा संघर्षशील दिन, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal 18 January 2024:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज मानसिक रूप से परेशान होंगे। परिवार में विवाद हो सकता है। आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको तरक्की मिलने के आसार हैं। लेनदेन संबंधी मामलों में कोई गलतफहमी हो सकती है। स्वभाव में गुस्से और आवेश जैसी स्थिति नुकसानदायक रहेगी। सेहत थोड़ी बिगड़ी रहेगी। व्यायाम करेंगे तो तबियत ठीक रह पाएगी। अपनी भावनाओं और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें।आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- फल में केला का दान करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज आपके जीवनस्तर में बदलाव होने की सम्भावना है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यवसायिक कार्यों मे उत्तम लाभ की संभावना बन रही है। पानी से दूरी रखें। निद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक व्यग्रता रहेगी।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज विष्णु भगवान की पूजा करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपके काम में कुछ बाधाएं उत्पन्न होगी। कार्य में विलंब के भी योग हैं। कारोबारी मामलों में बहुत ही चौकन्ना रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बनेगी। आज आपको अन्य स्रोत से भी धन लाभ होगा, और अन्य आय प्राप्ति के संसाधन बनेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिजनों और करीबियों में भरोसा बना रहेगा। स्वजनों के साथ स्मरणीय पल निर्मित होंगे।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- शादी के लिए गुरुवार का व्रत रखें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज सुख में वृद्धि होगी। हाथ आई चीज या कोई मौका आज फिसल सकता है। रोजगार में लाभ मिलेगा। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें,तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और संतान को भी उनके बारे में सिखाएंगे। पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें सोच समझ कर कार्य करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

आज का मंत्र- बजरंगबली की पूजा करें और चोला चढ़ायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज अचानक भाग्य वृद्धि के अवसर हैं। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। कोई छोटी सी बात भी बहुत बड़े विवाद का कारण बन सकती है। समस्या आने पर किसी नजदीकी मित्र से विचार विमर्श अवश्य करें। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है। बिजनेस करते हैं, तो आज आप कुछ मामलों में उलझ भी सकते हैं।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज विष्णु भगवान की पूजा करें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। शांत चित्त से नए काम को आरंभ कर सकेंगे। रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन दिन हो सकता है। अपना समय सकारात्मक गतिविधि के लोगों के साथ बिताएं और कुछ समय एकांत और आत्मनिरीक्षण में बिताएं। अपना पूरा ध्यान व्यावसायिक गतिविधियों पर दें। वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी न पालें। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- लाल वस्त्र का दान करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज धन को लेकर ज्यादा नकारात्मक न हो और गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यापार में दिन कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से कर पाएंगे। आप किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। मनोरंजन कार्यों पर खर्च सकता है। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - गरीबों को जलेबी खिलायें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आजअधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव होगा। दूसरों के मामले में पड़ कर समय नष्ट ना करें। दोस्त आपको गलत रास्ता दिखा सकते हैं। रोमांस का मौसम आज कुछ ख़राब लग रहा है, क्योंकि आपका पार्टनर आज आपसे काफ़ी उम्मीदें लगाएगा।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करेंगे।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आजससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। अनजान लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। किसी पड़ोसी के साथ छोटे से मुद्दे पर कुछ वाद-विवाद की भी स्थिति की आशंका है। आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें। धन कमाने के नए अवसर मुनाफ़ा देंगे। नए कार्यों को हाथ में लेंगे तो उनमें सफलता मिलेगी।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- तुलसी जी की सेवा करें और दीप जलायें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज नौकरी पेशा वाले लोगों को लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कोई ऐसा खतरा मौल लेने से बचना होगा जो आपकी स्थिति को व्यर्थ में जोखिम में डालता चला जाए। भाई-बहन का रिश्ता अटूट रहेगा। आपके मन में एक नई उमंग और उत्साह का संचार होगा।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र – केले के पौधे लगायें और जल दें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिनखोया हुआ प्यार वापस मिल सकता हैं। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहित करेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान होगा। अवसरों का लाभ उठाएंगे। जोखिम लेने की सोच रहेगी। लक्ष्यों को पूरा करेंगे। बेकार के पचड़ों में पड़े रह सकते हैं। रुकावटें और अनसुलझे मामलों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर बेहतर बने रहेंगे।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- लक्ष्मी जी के मंदिर में घी का दीप जलायें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आपका दबदबा बना रहेगा। योजना अनुसार काम होने में कुछ समस्या हो सकती है। व्यवसायिक स्थल पर कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन होंगे और जल्दी ही इसके शुभ परिणाम भी हासिल होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। कुछ तनाव और चिंता आपको हतोत्साहित करेंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। करियर में प्रगति होगी। आज पेश आ रही चुनौतियों को धैर्य से आसानी से समाप्त कर लेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

आज का शुभ रंग - गुलाबी।

आज का मंत्र- आज श्रीसूक्त का पाठ करें।

Next Story