Begin typing your search above and press return to search.

Ravivar Ka Rashifal 17 March 2024:मेष मीन आज किसे रुका धन मिलेगा, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Ravivar Ka Rashifal 17 March 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Ravivar Ka Rashifal 17 March 2024:मेष मीन आज किसे रुका धन मिलेगा, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय
X
By Shanti Suman

17 March 2024 Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। पैसों के मामलों में खुद पर भरोसा रखें। आर्थिक लाभ होने का पूरा योग बनता है। बाकी उधारी से बचें तथा अनावश्यक व्यय ना होने दें। आप दिन भर काफी ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे। समाज के कमजोर वर्ग की मदद करने या दान करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।

आज का मंत्र-आज शिव की कृपा बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग-हरा

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज आपकी उपलब्धियों के रूप में नजर आएगी। आज आपके शरीर में एक नई फुर्ती देखने को मिलेगी। आज कितनी भी मुश्किल चुनौती को स्वीकार करने से ना डरें। इमानदारी अच्छे फल दिलाएगी। अपनी मेहनत की कमाई को सावधानी से खर्च करने से मौद्रिक प्रतिकूलता से बचा जा सकता है। आज आपको कुछ निर्णय काफी सोच-समझकर लेने की जरूरत है। मुनाफा हासिल करने के लिए आज आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।।

आज का मंत्र-सूर्य मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग - लाल

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज कुछ प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है, खासकर आपके कार्यस्थल पर। हो सकता है कि आपके सीनियर्स आपके काम से बहुत ज्यादा संतुष्ट न हों। घर पर हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहेगा, परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएँ नहीं। आध्यात्म व दर्शन के प्रति रुचि रहेगी। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है।

आज का मंत्र- आज सूर्य को लाल चंदन के साथ जल चढ़ायें

आज का शुभ रंग - लाल

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज के दिन घर-परिवार में अपनों के लिए कुछ अच्छा सोचेंगे तो कुछ बेहतर करने की प्रेरणा जगेगी। पढाई लिखाई में भी मन लगेगा। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। मध्याह्न के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मकता से दूर रखने से आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने में मदद मिलेगी।

आज का मंत्र- माँ लक्ष्मी को कमल पुष्प चढ़ाएं, काम में स्थिरता बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग - हरा

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज अपने लव पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन समय बिताने को मिल सकता है और इससे एक-दूसरे की समझ बढ़ाने में मदद मिलेगी। हर छोटी बात अगर ज़िन्दगी में कडवाहट लाएगी तो फिर मुश्किल होगी, इसलिए अपने प्रयास इस रूप से बनाने होंगे की आप लोगों को और ज्यादा समझ सकें। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी रखने की सलाह है। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे।

आज का मंत्र-बहते जल में तिल प्रवाहित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

आज का शुभ रंग - लाल

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि सफलता निश्चित रूप से आपके पास आएगी। आपके पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। लेकिन यदि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेते हैं तो आपको बाद में पश्चाताप करना पड़ सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे।

आज का मंत्र- आज भगवान शिव की पूजा करें और शिव ताडंव का जाप करें।

आज का शुभ रंग - हरा

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आपका पारिवारिक जीवन सुख- शांति से भरा रहेगा तथा आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। आज लेखन कार्य एवं अभ्यास के प्रति आपकी रुचि बढ़ती जाएगी जो सफलता में परिवर्तित होगी। आप अपने किसी सोचे हुए कार्य को पूरा कर सकते हैं। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। कई नए लोगों से मुलाकात होगी।

आज का मंत्र-आज घर पर सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

आज का शुभ रंग - हरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आजकोई नया काम शुरू करने से पहले संबंधित अनुभवी व्यक्ति से सलाह कर लें। आपकी लव लाइफ के लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है। आपके साथी और आपके बीच गलतफहमी आपको अलग कर सकती है। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी अनजानी समस्या से अचानक घिर सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है

आज का मंत्र- आज मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा|

आज का शुभ रंग -लाल

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज प्रेम में हैं तो स्वयं को जाहिर करने के लिए अनुकूल समय है। वाहन के प्रति सचेत रहें। आपकी लापरवाही आपके लिए काफी विनाशकारी साबित हो सकती है। आपको अपने अनावश्यक खर्चों को नियंत्रण में रखने की आवश्यकता है। आपके पारिवारिक जीवन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। बिजनेस में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते हैं।

आज का मंत्र- गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

आज का शुभ रंग - पीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज रुका धन प्राप्त होगा। अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्ता समय बिताने से आपको आराम और आराम करने में मदद मिल सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। कुछ दोस्तों के द्वारा आपकी मदद करने से इनकार करने पर आप निराश भी हो सकते हैं आपके पारिवारिक जीवन में एक शांतिपूर्ण दिन की कल्पना की जाती है क्योंकि परिवार के सदस्यों में खुशी और प्यार बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ायें

आज का शुभ रंग - भूरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। इसमें आप अपनी साथी की मदद की भी ले सकते हैं। ऐसे स्वार्थी और धोखेबाज लोगों से सावधान रहिए। जो आपके दोस्त होने का दिखावा करते हैं। नई नई योजनाएं बनेंगी। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपको अच्छा महसूस करने में मदद मिलेगी। स्वस्थ आहार और व्यायाम आपको स्वस्थ रखेगा।

आज का मंत्र- आज गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा

आज का शुभ रंग - केसरिया

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आपकी व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी व निवेश से लाभ होगा। कार्य का निष्पादन योजना अनुसार नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मजबूती के लिए मेहनत व पराक्रम करने पर भी आप की उम्मीद अधूरी ही रहेगी। कुछ उच्चाधिकारी आपकी सहायता करने से मना कर सकते हैं। विपरीत लिंग से आकर्षण बढ़ सकता है।

आज का मंत्र- आज हनुमान जी को पुष्प अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

आज का शुभ रंग - नीला

Next Story