Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 16 January 2024: मंगलवार का दिन अच्छा और बुरा कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 16 January 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 16 January 2024: मंगलवार का दिन अच्छा और बुरा कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal 16 January 2024:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आज आप का राजनैतिक सम्मान बढ़ेगा। आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा करने से बचे आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होगा। पारिवारिक तनावों से छुटकारा मिलेगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज आप आपने लक्ष्य से मत भटकिये। परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। बातचीत में संयम बरतें तथा वाद-विवाद से बचें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

आज का शुभ रंग- मैरून

आज का मंत्र – आज तुलसी को दीप जलाये, इससे आर्थिक समस्या सुधरेगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग नहीं करेंगे। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। अलग-अलग नजरिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। शाम को किसी रचनात्मक कार्य को लेकर किसी के साथ मिलकर योजना बनाएंगे। आज आप किसी बात की बारीकी में जाने के झंझट में न पड़ें।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- आज 1 किलो तिल और गुड़ का दान किसी गरीब को करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। रुका धन वापस आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय निवेश से लाभ होगा। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। साक्षात्कार से सफलता मिलेगी। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंता रहेगी। संतान द्वारा सहयोग होगा। आज आप को प्रियजन से उपहार मिलेगा। विरोधी परेशान करेंगे।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र - आज पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। अपने रिश्तों को समय दें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रह सकती हैं। पारिवारिक तनाव न लें। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की जरूरत है। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं। आप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर काबू करें और जरूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। आत्मिक संतोष रहेगा। अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएँ नहीं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज सरसों के तेल का दीपक दक्षिण कोण पर जलायें।इससे लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप खुद यह न जानते हों कि आप उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे। आज आप अपने ध्यान के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली बहुत सारी चीजों के साथ एक व्यस्त गति से काम करेंगे, एक लंबे समय से आयोजित महत्वाकांक्षा, आशा या सपने को पूरा करने की एक अलग संभावना है, हालांकि यह आपके विचार की तरह काफी नहीं है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।गाएगा।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और दान दें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज बिजनेस में फायदे के योग हैं। अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। आपको अधिकारियों से सहयोग और मित्रों से बिजनेस में लाभ मिलेगा। बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिनसे आपको फायदा ही होगा। आपका ध्यान रिश्तों से जुड़े मामलों पर ही रहेगा। किसी भी तरह के विवाद से बचें। आज कही यात्रा होगी। आपकी ईमानदारी और उम्दा तरीके से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे।|

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करेंगे तो सम्मान मिलेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आप किसी नये प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते है। और वहां से आपको नही उपलब्धिया प्राप्त होंगी। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमोजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है। कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरतेंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा व्यापार में बढ़ोतरी होगी दिल खुश रहेगा। कोई बात आप को अंदर ही अंदर परेशान कर रही है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। व्यापार में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे।

आज का शुभ रंग- भूरा।

आज का मंत्र- पूजा पाठ करेंगे तो मन की शांति मिलेगी।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे।

आज का शुभ रंग – पीला

आज का मंत्र- आज चौरास्ते पर चौमुखी दीपक जलाये।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावनाएं हैं और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। निवेश करने से पहले सोच समझ ले नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- हनुमान जी की पूजा करेंगे तो धन लाभ होगा।

Next Story