Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 16 February 2024: मीन राशिवाले आज का दिन शुभ हैं, जानिए कुंभ राशि का हाल, जानिए दैनिक राशिफल-आज का उपाय

Aaj Ka Rashifal 16 February 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Aaj Ka Rashifal 16 February 2024: मीन राशिवाले आज का दिन शुभ हैं, जानिए कुंभ राशि का हाल, जानिए दैनिक राशिफल-आज का उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal 16 February 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। यात्राएं हो सकती है। करियर में आ रही रूकावटे आज खत्म हो सकती है। समुदाय मे आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। आज कारोबार सामान्य रहेगा। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, खास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- किसी गरीब को भरपेट भोजन करवायें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज बाहरी दुनिया से मन विचलित और परेशान हो सकता है, जरूरी है कि कि आज के दिन आत्मकेंद्रित रहें और अपना काम करें। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। क्रोध पर काबू रखें। मन में उत्साह और विचारों की स्थिरता के कारण आपके सारे काम अच्छी तरह से पूरे हो सकेंगे। मित्रो का सहयोग पूरे वक्त आपके साथ रहेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज सूर्य मंत्र का जाप करें

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्ती भरी योजना बनाएँ। भोलेनाथ की कृपा से आपको जीवन का हर मोड़ पर सफलता हासिल होगी। आप अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज घर में बच्चों को गिफ्ट दें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान तकरीबन पक्का है। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ संघर्ष होने की संभावना है। संभव हो तो नया कार्य मध्याह्न से पूर्व ही संपन्न कर दीजिएगा। पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें। आराम करने के लिए समय मिल सकेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज घर के मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनायें

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। अगर आप के जोड़ों में दर्द है तो अब आप को आराम मिलेगा। महिलाओं को अपने निजी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता होगी। खर्चे पर कंट्रोल नहीं होने से परेशान रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज गाय को पालक खिलायें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। यह आर्थिक मोर्चे के लिए लाभदायक दिन होगा क्योंकि नया सौदा आपके काम आएगा। यह शेयर बाजार में निवेश की योजना बनाने का एक उत्कृष्ट समय है पति से प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। वाहन के प्रति सावधानी बरतने कि जरूरत है। अपनी प्लानिंग किसी के सामने न रखें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- मां दुर्गा और हनुमानजी की पूजा करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज का दिन अनैतिक कार्यों में न उलझन पैदा हो सकती है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। दिनचर्या में कुछ बदलाव भी आपको करने पड़ सकते हैं। भाई-बहनों के बीच एक छोटी सी बहस हो सकती है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि चीजों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण पर खर्च होगा। परिवारजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज बिजनेस और नौकरी में भी सफलता मिल सकती है। यह काम के मोर्चे पर एक सुचारू दिन होगा क्योंकि आप स्थिति को संभालने में सक्षम होंगे। कार्य में संतुष्टि का अनुभव होगा। आपको पैसों के क्षेत्र में कुछ नए मौके मिलने के योग हैं। आप जो भी करेंगे, कुछ लोग उसकी देखा-देखी कर सकते हैं। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं, दुश्मनों से सावधान रहें। दोस्तों के साथ कोई कार्यक्रम भी बन सकता है। आपके हँसी-मजाक का लहजा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मज़ा चखते रहें। चाहने और पाने की स्वतंत्रता रहेगी। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- ऊं दुं दुर्गाय नमः का जाप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। जमा पूंजी में वृद्धि संभव है। मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे प्यार के लिए समय बेहतरीन है। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज सुंदर कांड का पाठ करें या सुने शांति मिलेगी

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज सफलता प्राप्त होगी। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ होगा और आप हाथ में लिए कामों को सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। अगर आप सही लोगों से संपर्क और लेन-देन करेंगे, तो आप अपने करियर में तरक़्क़ी कर सकते हैं। पुराने रोगो से परेशानी हो सकती है। अपनी मर्जी से व्यवहार या कोई काम करेंगे तो नुकसान हो सकता है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज ऊं हं हनुमते नमः का जप करें

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन शुभ हैं। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। हर नयें सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। परमात्मा में आस्था बढ़ेगी। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य खफ़ा हो सकते हैं। गलतफहमी के चलते आपके और आपके प्रिय के बीच थोड़ी दरार पड़ सकती है। आप अपने कार्य में आगे बढ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज घर में केले का पौधा लगाएं, अच्छा रहेगा।

Next Story