Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 15 February 2024: मिथुन राशि की आज परेशानी होगी खत्म, वृष का दिन रहेगा बेहतरीन,जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Rashifal 15 February 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Aaj Ka Rashifal 15 February 2024: मिथुन राशि की आज परेशानी होगी खत्म, वृष का दिन रहेगा बेहतरीन,जानिए दैनिक राशिफल-उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal 15 February 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आजबार बार लगातार किया गया प्रयास आपको सफलता अवश्य दिलाएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक ख़ूबसूरत बदलाव से गुज़रेगा। जिम्मेदारी का कोई काम टाल दिया तो नुकसान होने की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा हाथ आया फायदा या कोई बड़ा मौका भी आज आप गंवा सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज अपनी गाड़ी में हनुमान यंत्र का जप करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। आप कोई शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएंगे। आर्थिक योजना अच्छी तरह बना पाएंगे। रोजमर्रा के कुछ काम समय से पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़े खास मामले सुलझ सकते हैं। नए विचार आपके दिमाग में रहेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज सूर्य को जल चढ़ाएं, लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। अगर आप विदेशों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। अध्ययन और कला से जुडे लोग सम्मानित होंगे। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज कुछ परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं। कानूनी मामलों में व्यस्त रहेंगे। किसी कानूनी मामले में लाभ हो सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज हरे रंग की चूड़ी का दान करेंगे तो अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आप में आज उदासीनता रह सकती है, जिससे मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सड़क पार करते समय भी आपको आज थोड़ी सी सावधानी बरतनी चाहिए। आज खाने पीने की वस्तुओं में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको पुराने साथी की याद आएगी। आप उनको काफी मिस करेंगे।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– बेल पत्र का पौधा किसी मंदिर में लगाएंगे तो नौकरी मिलेगी।।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधी आपके कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा जहां लोग आपको सुनेंगे। पिछले कुछ दिनों से आप काफी धन खर्च कर रहे हैं। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। बचत करने की आदत डालनी होगी। ऑफिस में आपका प्रमोशन हो सकता है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज तुलसी को दीप जलाओं ।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज घर के बड़े बुजुर्गों के समर्थन से आज आप किसी व्यवसाय की शुरुआत कर सकती हैं। इस दिन आपको अपने सच्चा प्यार भी मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दिन के आख़िर में आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को सहलाएगा। आज बातचीत करते समय आपको थोड़ा संयम बरतने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको नहीं करना है।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज विष्णु यंत्र धारण करेंगे तो लाभ मिलेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज का दिन प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। अगर आप ख़ुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता आपके क़दम चूमेगी। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक मोर्चे पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना संभव है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इससे आपका खर्च हो सकता है। इसलिए आज पहले से ही आपको ध्यान रखना चाहिए।

शुभ रंग- हरा

उपाय आज दुर्गा जी के 108 नामों का जप करेंगे तो लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं। इसके लिए तैयार हो जाएं। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। दफ़्तर में बेवजह टांग खींचने वाले आपको ग़ुस्सा दिला सकते हैं। साहित्य, कला और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों की सृजन क्षमता निखरकर सामने आएगी। आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज तुलसी को दीप जलाओं ।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन आज किसी खास शख्स से मुलाकात संभव है। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। आपके अंदर नेतृत्व का गुण और लोगों की ज़रूरतों को समझने की संवेदनशीलता है। अविवाहित लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। रुके हुए काम पूरे करने के लिए पहल करने का दिन है। बड़े लोगों और पब्लिक से संबंध बना कर चलने में फायदा होगा। सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि लगातार अधिक समय तक काम करने से बचना होगा।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज विष्णु यंत्र धारण करेंगे तो लाभ मिलेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। मानसिक थकान की अनुभूति रहेगी एवं विचारो में असमंजस रहेगा। वाद-विवाद से बचना होगा। व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की आशंका है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें। सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। कामकाज को लेकर आपके मन में तनाव और अशांति हो सकती है।

शुभ रंग- हरा

उपाय– शिव चालीसा का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आपको रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इनके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। किसी गलत फैसले के कारण धन हानि के योग बन रहे हैं, सावधान रहें।

शुभ रंग- हरा

उपाय आज दुर्गा जी के 108 नामों का जप करेंगे तो लाभ मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आज काफ़ी दिमागी कसरत मुमकिन है। आप में से कुछ शतरंज खेल सकते हैं। पर्यटन के लिए मित्रों तथा परिवारजनों के साथ योजना बन सकती है। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आज आप करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश और पैसा बचाने के लिए आपके दिमाग में कई आइडिया आ सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज तुलसी को दीप जलाओं ।

Next Story