Begin typing your search above and press return to search.

11 April 2024 Guruvar Ka Rashifal :मेष मीन में किसे लेन-देन में होगी परेशानी,, बढ़ेगी उलझन, जानिए दैनिक राशिफल और आज का उपाय

11 April 2024 Guruvar Ka Rashifal :मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

11 April 2024 Guruvar Ka Rashifal :मेष मीन में किसे लेन-देन में होगी परेशानी,, बढ़ेगी उलझन, जानिए दैनिक राशिफल और आज का उपाय
X
By Shanti Suman

11 April 2024 Ka Love Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज कार्यस्थल पर कुछ ईर्ष्यालु सहयोगी आपके मार्ग पर अड़चनें पैदा करना चाहेंगे। रिश्तों में आपको ताज़गी महसूस होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है। रचनात्मकता और सकारात्मकता को मजबूत किया जाएगा। नेत्र विकार की आशंका है। अकारण चिंता के शिकार होंगे। बेवजह आप किसी की बातों में दखल देने से बचें।

आज का मंत्र-आज जातक शिवजी को जलाभिषेक करें।

आज का शुभ रंग -नारंगी


वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। ख़ासकर छात्रों को पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। अगर किसी को उधार दिया पैसा लंबे समय से अटका है तो आज आपको अपना पैसा मिल सकता है। आपको मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा।आज का मंत्र- आज लाल हरे रंग का वस्त्र धारण करें।

आज का मंत्र-आज दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

आज का शुभ रंग - नीला

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने के प्रबल आसार हैं। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहस-बाज़ी हो सकती है। ऐसी स्थिति में ख़ुद को शांत रखें। कोई पुराना रोग दु:ख का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। शत्रुभय बना रहेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा। आपके फैसले सही रहेंगे।

आज का मंत्र-आज सूर्य नमस्कार और दोनों हाथ के दर्शन से काम बनेगा।

आज का शुभ रंग - केसरिया

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज का दिन लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। भाई-बहनों व मित्रों से आपके सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे। आप घर की ज़िम्मेदारियों को समझते हुए कार्य करेंगे। इस पर माता-पिता को आप पर गर्व महसूस होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नए बड़े काम मिल सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ईश्वर का ध्यान करना अच्छा रहेगा।

आज का मंत्र- सूर्य मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग -गुलाबी


सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज व्यावसायिक जीवन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। शोध इत्यादि कार्य सफल रहेंगे। पेशेवर मोर्चे पर सतर्क रहने की जरुरत है। पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।

आज का मंत्र- आज सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

आज का शुभ रंग -नीला

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज नआपके लिए यह दिन शुभ रहेगा। जरुरतमंद की मदद करें, आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। कार्यस्थल में अपने सीनियर्स का सम्मान करें और उनकी दिशा-निर्देशों का सही तरह से पालन करें। काम में मन लगेगा। कुसंगति से हानि संभव है। व्यक्तिगत जीवन में खुशी और आसानी होगी। यदि कोई परेशानी है, तो अपनी परेशानियों को दूसरों से साझा करें।

आज का मंत्र- आज गायत्री मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग - पीला

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं और आपकी बातों में रुचि भी लेंगे। आपको आगे बढ़ने और तरक्की करने के कई अवसर मिलेंगे। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति की सौगात मिल सकती है। जल्दबाजी से हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। कार्य करने में फोकस करें।

ज का मंत्र- आज किसी गरीब महिला को एक पैकेट दूध का दान दें।

आज का शुभ रंग- लाल

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आजनए माध्यमों से धन लाभ हो सकता है। किसी भी तरह की राजनीति आपके साथ हो सकती है। जिससे आपके करियर में परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। शादी और शुभ कार्यों पर धन व्यय होने की संभावना है, शेयर बाजार में संभलकर निवेश करें। आपकी अधिक गंभीरता हृदय रोग दे सकती है। प्रेमी-प्रेमिका में अनबन की स्थिति आ सकती है। ॐ शब्द का उच्चारण 11 बार करें, जीवन में तरक्की होगी।

आआज का मंत्र- आज जातक सूर्य मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग- हरा

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज किसी मंगल कार्य के होने के शुभ संकेत हैं। माता-पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और घर के सभी सदस्यों के से आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपको अच्छे काम में भाई-बहनों का साथ मिलेगा। केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें, जो आपको भी अच्छा लगे, वही करें। भौतिक सुख-सम्पदा में बढ़ोत्तरी होगी। धन का बहुत अधिक निवेश करना आज ठीक नहीं।

आज का मंत्र-सूर्य मंत्र का जाप करें।गणेश जी को 11 दुर्वा रोज चढ़ायें

आज का शुभ रंग - हरा

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज दिन बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके ऊपर रहेगा। कुछ बड़ा और बेहतर खरीदेंगे। भागदौड़ तथा तनाव पूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु इस भाग दौड़ और तनावपूर्ण स्थितियों में ही आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की भी संभावना है। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है, किसी भी सूरत में तकरार को अनदेखा करें। गृहकलह की आशंका बनी रहेगी। थोड़ा बचकर चलने की जरूरत है।

आज का मंत्र- आज गायत्री मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग - लाल

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज के दिनआपको खुद को मानसिक रूप से शांत रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। यदि वह आपके किसी बात को लेकर रुठ गए हैं तो उन्हें प्यार से मनाएं। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। राजनैतिक और सरकारी तंत्र से लाभ की स्थिति है। वाणी संयमित रखें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। आज जीवन में तरक्की के कुछ मौके आपके सामने आएंगे।

आज का मंत्र-आज केले के पेड़ की पूजा करें।

आज का शुभ रंग - भूरा

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज कोई बड़ा कदम उठाने से आपको बचना चाहिए। शैक्षणिक मोर्चे पर वर्तमान परिस्थिति में जोखिम उठाना आपके लिए मंहगा पड़ सकता है। अपने प्यार पर शक न करें और न ही प्यार में कोई शर्त रखें। जो जातक प्रेम की तलाश में हैं उन्हें उनका प्यार मिलेगा। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाएंगी। चोट लगने का डर है। आज के दिन कुत्ते को रोटी खिलायें, आपका मन शांत रहेगा। भावनाओं को नियंत्रित रखना ही फायदेमंद होगा।

आज का मंत्र- आज गायत्री मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का दैनिक राशिफल

ग्रह व नक्षत्रों की चाल का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव। दैनिक राशिफल की मदद से आप अपने भविष्य को और भी शानदार बना सकते हैं। इस फलादेश में आपके दैनिक जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का भविष्य दिया होता है।

दैनिक राशिफल में करियर, आर्थिक, पारिवारिक, निजी, प्रोफ़ेशन, व्यापार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा आपकी राह में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है। इस फलकथन में आपकी समस्याओं का समाधान भी निहित है। तो चलिए जानते हैं कि आपका आज का राशिफल क्या कहता है।

दैनिक राशिफल का महत्व देखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसी के आधार पर अपनी योजनाओं का निर्धारण करते हैं तथा उसी के अनुरूप उसका क्रियान्वयन भी करते हैं।

दैनिक राशिफल में उपाय भी दिया गया है। यदि आपके भविष्यफल में किसी प्रकार की चुनौती या बाधा आती है तो उसके समाधान के लिए इसमें एक आसान उपाय भी बताया जाता है जिसे अपनाकर आप अपने आने वाले संकट या बाधा को दूर सकते

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) की भविष्यवाणियां सटीक होती हैं और पाठकों के जीवन में घटने वाली घटनाओं से मेल खाती हैं। आज का राशिफल (Rashifal Today) से हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपने पाठकों का दिन बेहतर बनाने में उनका मार्गदर्शन कर सकें।

Next Story