Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 1 January 2024: नए साल का पहले दिन करें ये उपाय, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए सोमवार

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 1 January 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 1 January 2024: नए साल का पहले दिन करें ये उपाय, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए सोमवार
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Rashifal 1 January 2024:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज प्रभाव बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। दिक़्क़तों का तेजी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आप जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें आपकी एकाग्रता नजर आ रही है। किसी भी नए ऑफर के लिए तैयार रहें।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज मेन दरवाजे पर पानी गिरायें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आपका झगड़ालू स्वभाव आपके शत्रुओं की लिस्ट लंबी कर सकता है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी, जिसके आप हकदार भी हैं। नई नौकरी या नया अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज गेहूं का दान करें। मान- सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आपको जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढाव आएगा। आप मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। अपने ऑफिस से जल्दी निकलने की कोशिश करें एवं वे कार्य करें जिन्हें आप बहुत पसंद करते हैं। काफी दिनों से जो चिंता सता रही थी, उससे आपको मुक्ति मिल जाएगी। आपको आगे बढऩे के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज गरीबों को वस्त्र दान करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप जो कुछ करना चाहते हैं उस ओर हिम्मत से कदम बढ़ाने में घबराएँ बिल्कुल नहीं। कुछ व्यक्तियों को आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी एवं तनावपूर्ण रहेगी

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज केले का पेड़ लगाएं और केला दान करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अपनी स्थिति बनाए रखने के जबरदस्त प्रयासों ने आपको अपनी महत्वपूर्ण ऊर्जा से दूर कर दिया है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। आपको यह समझना होगा कि किस रास्ते पर चलकर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और फिलहाल आप अपने अहम के बस में होकर किस रास्ते पर चल रहें हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है।

शुभ रंग-सफेद

उपाय– आज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज आपके काम से प्रसन्न रह सकते है। कामकाज के हिसाब से आपके आय में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। की गई मेहनत आपको आने वाले दिनों में जरूर से सफलता देने वाली है। अनुभवी लोगों से आपको बहुत अच्छी सहायता होगी। लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। शाम के दौरान अपने जीवनसाथी के साथ बाहर भोजन या फ़िल्म देखना आप व्यक्तियों को सुकून देगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय आदित्यह्रदयस्त्रोत के पाठ के साथ सूर्य मंत्र का जाप 108 बार पूरे साल करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा। सौभाग्य आपका हर जगह पीछा करेगा। धैर्य के साथ अपने घरेलू मुद्दों को हल करें। बडे-बूढ़ों के आशीर्वाद से आपका कार्य सुसंपन्न होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है। धन की प्राप्ति होगी। उम्मीद के मुताबित आपके हर कार्य ठीक से हो सकते है। अपने प्यार के साथ समय बिताएँगे, जो आपके दिल को सुकून देगा।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– घर से निकलते वक्त बड़ोंं का आशीर्वाद जरूर लेकर निकलें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले इस दिन आप की उलझने वाले है। माता-पिता के सेहत में सुधार आने वाला है। आने वाले कुछ दिन आपके लिए बहुत ही अहम साबित होने वाले है। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। किसी भी तरह की चुनौती के चलते अपने असंतोष को बढ़ने न दें। आपके द्वारा की गई कोशिशों का फल अवश्य प्राप्त होगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– भगवान शिव को मदार का पुष्प अर्पित करें।।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन यह दिन अनुकूल अवसर प्रदान करने वाला होगा। आपका जीवन साथी आपको कोई अच्छा सा तोहफा दे सकता है। कुछ लंबे समय से चल रहे प्रेम का अंत भी हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। आप किसी अच्छी-भली बात को बहस का मुद्दा न बनाएं। गणेशजी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

शुभ रंग- पीला

उपाय – घर में शमी का पौधा जरूर लगाएं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज घर परिवार में खुशियां बनी रह सकती है। समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। व्यापारी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते है। व्यापार में बहुत ज्यादा सुधार होने वाला है। इस बात को समझें कि लोग आपकी हर तरह से मदद करना चाह रहे हैं और आपसे जुड़ना चाह रहे हैं। इनकम में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज पीले वस्त्र धारण कर पीले फूल से भगवान विष्णु की पूजा करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। योग करके अपनी सहनशक्ति को बढ़ाएं क्योंकि आप परियोजनाओं से भरे हुए हैं, इसलिए आपको संभालने के लिए स्वस्थ रहना चाहिए। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आपके आसपास के लोगों के बनते बिगड़ते विचार भी आपको कमजोर कर सकते हैं। आज आपके दिमाग में कुछ नया करने का विचार आएगा, उस पर अमल करें।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– आज उड़द का दान करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आज स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। संतुलित आहार और पर्याप्त नींद आपको अपनी सेहत के गुलाबी बनाये रख सकती है। सुख सुविधा पर खर्च होगा। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल मिल सकता है। स्वयं की विशेषज्ञता का प्रयोग पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। सबसे अच्छी बात इस समय यह है कि काम या कारोबार के प्रति आपकी लगन बनी हुई है।

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय– कौवे को रोटी खिलाएं।

Next Story