Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Budhwar Ka Rashifal 4 February 2026 : आज का राशिफल : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज बुधवार का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 February 2026: माँ सरस्वती की कृपा से आज बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास संदेश लेकर आया है। आज ग्रहों की चाल आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और घरेलु जीवन में खुशहाली के योग बना रही है। तो वहीं कुछ राशियों को खर्च,और वाहन चलाने में सावधानी बरतने की जरूरत है। तो चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

Aaj Budhwar Ka Rashifal 4 February 2026 : आज का राशिफल : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज बुधवार का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल
X

Aaj Budhwar Ka Rashifal 4 February 2026 : आज का राशिफल : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज बुधवार का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

By Uma Verma

Aaj Ka Rashifal 4 February 2026 : माँ सरस्वती की कृपा से आज बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास संदेश लेकर आया है। आज ग्रहों की चाल आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और घरेलु जीवन में खुशहाली के योग बना रही है। तो वहीं कुछ राशियों को खर्च,और वाहन चलाने में सावधानी बरतने की जरूरत है। तो चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

मेष राशिफल : आपको आज परिवार और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप दिन का कुछ समय धार्मिक कार्यों में भी बिताएंगे। आज आपकी उन्नति देखकर शत्रुओं को आपसे जलन हो सकती है, लेकिन अपने मीठे स्वभाव के कारण आप सब को अपना बनाने में सफल होंगे। आज शाम कोई अच्छी खबर मिलेगी। प्रेम जीवन में आज अपने साथी के साथ आपसी सामंजस्य भी बना रहेगा। घर के लिए जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल : आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है. तो उसे खत्म करने के लिए परिवार के किसी बड़े सदस्य से सलाह ले सकते हैं। आपका कोई संपत्ति से जुड़ा पुराना मामला सुलझ जायेगा। सावधानी बरतें चोट लगने की सम्भावना है, वाहन धीरे चलाए. आज शाम के समय आपके घर में दोस्तों और मेहमान का आगमन हो सकता है। जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा हो होंगी और और आप खुश रहेंगे|

मिथुन राशिफल : आज आपको कुछ ऐसा लाभ मिलने वाला है,जिसे सोचा भी नही था। आपको कीमती संपत्ति मिल सकती है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। आज शाम वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से फायदा और सम्मान मिलने वाला है। आज ज्यादा खर्च से बचना होगा। नही तो बजट बिगड़ जायेगा. आज आपकी किसी खास मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।और मन प्रसन्न रहेगा|

कर्क राशिफल : आज आपके घर में कोई आपसे सलाह मांगता है, तो बहुत समझकर कर जवाब दे. नही तो यह भविष्य में आपके लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला हैं। आज आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। धार्मिक कामो में आपकी रुचि बढेगी।किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है.कही बाहर घुमने का प्लान बन सकता हैं|

सिंह राशिफल : आज का दिन सिंह राशिवालो के लिए बहत शुभ होने वाला हैं, जो लोग सामाजिक कामो से जुड़े हैं उनको आज लाभ मिलेगा साथ ही मान -सम्मान भी बढ़ेगा। आज कमर दर्द, सरदर्द जैसी स्वास्थ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, सेहत का ध्यान रखें। आज रात के समय आप किसी धार्मिक प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। आज आप प्रतियोगिता में सफल होंगे। आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। दिन अच्छा गुजरने वाला हैं|

कन्या राशिफल : आज आप कोई भी काम करें तो उसे पूरी लगन और ईमानदारी से पूरा करें, नही तो आपका काम रुक सकता है, आगे आपको परेशानी हो सकती है। दूसरों के चक्कर में आपका काम खराब हो सकता है। जीवनसाथी की उन्नति देखकर आज आपको ख़ुशी होगी, बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। धार्मिक कामो में आपकी रुचि रहेगी। घर में माता -पिता का खास ख्याल रखें|

तुला राशिफल : आज आपको अपने सोचे हुए कारोबार में लाभ मिलेगा। छात्रों को खासकर परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी की मधुरता को बनाकर रखें. व्यवहार के कारण ही आज लाभ ले पाएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन किसी बात पर मनमुटाव भी हो सकता है। आज आपको किसी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, जिससे मन दुखी रहेगा। आपके घर आज दोस्तों और मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आपका मुड अच्छा हो जायेगा|

वृश्चिक राशिफल : आज आप आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जो भी काम करेंगे, उसमें जरुर सफल होंगे। आज शाम के समय आपकी पत्नी से किसी बात पर तू तू मै मैं हो सकती है, लेकिन स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। यदि आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने पैसा उधार माँगा है तो बहुत सोच-समझकर दें, क्योंकि वापस मिलने की संभावना न के बराबर है। आपको आज घरेलू इस्तेमाल की चीजों पर पैसा खर्च करना होगा। शुभ कार्यों पर भी धन खर्च के योग हैं|

धनु राशिफल : आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घुमने का प्लान बना सकते हैं| या शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। आज आपको कोई अच्छी डील मिलने वाली हैं। जिससे परिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा, सुख साधनों में वृद्धि होगी। अगर आज पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो अपने भाई और पिता से सलाह जरुर ले, फायदे में रहेंगे। जो लोग जॉब कर रहे हैं उन्हें आज कोई नया अवसर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा|

मकर राशिफल : आज आपको माता-पिता का प्यार और साथ मिलेगा। आज बच्चो से भी खुशी मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी, कमाई के नए रास्ते मिल सकते हैं। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापार में बदलाव का प्लान बना रहे हैं. तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।आपको आज जमीन संबंधी डील में भी फायदा मिलेगा। आज समय आपके पक्ष में हैं|

कुंभ राशिफल : आज आपकी पत्नी को अचानक कोई स्वास्थ परेशानी हो सकती है, जिसके कारण आपको चिंता हो सकती है। यदि आपने कोई जमीन खरीदने या बेचने का मन बनाया है. तो सभी चीजो की अच्छे से जांच कर लें। अगर आपका अपने भाइयों के साथ कोई झगड़ा चल रहा है तो वह आज ख़त्म हो जायेगा। आप आज घर के जरूरतों पर पैसा खर्च करेंगे। आज किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। जहा आपको बहुत सम्मान मिलेगा|मन में ख़ुशी होगी|

मीन राशिफल : आज शाम के बाद आपको कोई बड़ी खबर मिल सकती है। आज आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। जो लोग विदेश से बिजनेस करते हैं उन्हें आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। जिनसे आगे चलकर बहुत लाभ होगा. छात्रों को पढाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आज लव लाइफ में पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर प्लान कर सकता हैं। शादी की बात चल रही है. तो बात आज पक्की हो सकती है। बस स्वास्थ का ध्यान रखे और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें|

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story