Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal :इन लोगों पर इस सप्ताह मंडरायेंगे संकट के बादल , जानिए आपके लिए क्या है खास, इस सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल -उपाय

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को जून का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा।

Saptahik Rashifal :इन लोगों पर इस सप्ताह मंडरायेंगे संकट के बादल , जानिए आपके लिए क्या है खास, इस सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल -उपाय
X
By Shanti Suman

9 October -8 October-२०२३ Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह अपनी व्यक्तिगत आशाओं, महत्वा कांक्षाओं और आदर्शों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे, तो आपको भी आनंद आएगा। आपको उत्तम वस्तुओं की प्राप्ति होगी। समय उत्साहपूर्वक व्यतीत होगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर और ऑफिस के बीच में उत्तम तालमेल रख सकेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे। आप दूसरों की बात सुनेंगे और उसके अनुसार व्यवहार भी करेंगे। आपको यह भी विचार करना पड़ेगा कि जीवन में आर्थिक लाभ के सिवाय भी कुछ है जो जीवन में महत्व रखता है। आप जिस से प्रेम करते है, उन के साथ आप का रिश्ता बेहद अच्छा बना रहेगा। आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए आपको बहुत अधिक मौके मिलते रहेंगे कलात्मक क्षेत्र से फायदे मिलेंगे।सेहत में पहले से अधिक सुधार होगा बच्चों की सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सुंदरकांड का पाठ करें।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी। आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध नुकसानदायी हो सकती हैं लाभदायी सौदे हाथ से निकल जाएंगे मेहनत के बल पर खास पहचान बनेगी। आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर दें। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है।असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं।नौकरी संबंधित समस्या हल होगी। कॉम्पिटिशन में जीत के आसार हैं।सेहत को लेकर सावधान रहें। थकान और नींद की कमी रहेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह बजरंगबाण का पाठ करें।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र की सक्रियता के बेहतर परिणाम मिलेंगे। यदि आप जॉब की तलाश में हैं तो सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। नये उपक्रम की शुरुआत करना आपके भविष्य के लिये लाभदायक होगा। यह महीना छात्रों के लिए बेहतरीन होगा, नई चीज़ को सीखने में अपनी रुचि दिखा सकते हैं। घर में शांति बनी रहेगी, अपने परिवारजनों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपको पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।व्यावसायिक रुप से यह वक्त अच्छा रहेगा, कार्य में तरक्की के योग हैं। वित्तीय रुप से कमियां आपको परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना सामान्य रहेगा परन्तु पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शनि मंदिर में दान दें।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपका मन उत्सव और उत्साह में केंद्रित रहेगा। आपको राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके अच्छे काम की वजह से आपको लाभ और पहचान मिलेगी। कार्यस्थल पर जो कठिनाइयां आ रही हैं उसे लेकर कोई कारगर कदम उठा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। नौकरी व जीवन साथी को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है। प्रिय व्यक्ति और मित्र के साथ मुलाकात आपका मन हर्षित करेगी।आप का जीवनसाथी आप का पूरा साथ निभाएगा। नौकरीपेशा लोग अधिक कार्य के चलते व्यस्त रहेंगे परंतु आर्थिक उन्नति के योग हैं।स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना आपके अनुकूल नहीं है। सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह शनि चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपको व्यापार, नौकरी और उद्योग के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन अच्छे होंगे तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही करें। आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं तथा रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। निजी सम्बंधो में मधुरता आएगी तथा वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने परिवार के साथ बेहतर तालमेल से युक्त रहेंगे। आप उनकी बातों को न केवल सुनेंगे बल्कि मांगलिक व समाजिक कामों में उन्हें निजी तौर पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा।आप अपने साथी को अपनी प्यार की भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम होंगे।आपके करियर में प्रगति लेकर आएगा। आप अपने सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे, चाहे वह निजी क्षेत्र में या व्यावसायिक क्षेत्र में हो। पेट के रोगों से परेशान हो सकते हैं। मसालेदार भोजन से दूर रहें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह पीपल के वृक्ष में दीप दान करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह शुभ समाचार मिलेंगे। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। आपका साथी आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा फिर भी अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपा दृष्टि से आप की प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा। व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा। रोमांस के लिए अच्छा महीना है। महीने के शुरुआती दिनों में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है।लव लाइफ के संबंध में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। जो भी फैसला लेंगे, वह आसानी से बदल नहीं सकेगा, यह ध्यान रखें। पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं, कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा।सेहत में सुधार होने के योग हैं। गंभीर रोगों में सुधार हो सकता है

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह आंवला के पेड़ में जल चढ़ायें।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए यह एक अच्छा महीना है। बहादुर दिल और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समस्याओं का सामना करेंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बितेगा। आपके व्यवसाय में तथा आय में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में परिश्रम निष्ठा का अच्छा फल प्राप्त होगा यानी आप जो इमानदारी से मेहनत करते हैं उसके अच्छे परिणाम आएंगे। पैसों को लेकर अनबन हो सकती है। लेन-देन के कुछ मामलों में आप कंजूसी भी करेंगे। मन की बात न कह पाने के कारण नजदीकी लोगों के साथ गलतफहमी हो सकती है। पार्टनर से अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी और कारोबार में नई योजनाओं पर विचार हो सकता है।सेहत के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा। थोड़ा बहुत बदन दर्द हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह उड़द का दान करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- यह सप्ताह अगर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे तो आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन आप इसकी ज्यादा चिंता ना करे तो ही अच्छा है। अचानक आए खर्चें आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। कोई पौधा लगाएँ। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। जरूरतमंद की मदद करने से आपको धन लाभ हो सकता हैं। आपके रिश्ते में अपनापन और प्यार बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ घुलने-मिलने और अंतरंग पल बिताने का समय मिलेगा।बिजनेस में कोई रिस्क न लें। लोगों को उधार पैसा देने से भी बचें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह जरूरतमंदों को कंबल का दान दें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह घरेलू स्तर पर आपको मिला-जुला परिणाम मिलेगा। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है बिजनेस को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। व्यापार में आपको विदेशी स्रोतों से लाभ मिल सकता है। परिवार के कुछ लोग आर्थिक मदद भी करते रहेंगे। प्रमोशन होगा और सैलेरी भी बढ़ सकती है। अधिकारियों से मदद मिलती रहेगी। सकारात्मक सोच के साथ काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। इस समय पुराने रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी। कुछ लोगों को पेट खराब होने और सिर में दर्द की समस्या हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताहआदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह आपको व्यापार में लाभ कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है जिससे अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करवा सकते हैं। तनाव से काफी राहत मिलेगी। आप सबसे अच्छे मौके की खोज में दिखेंगे। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। मुमकिन है कि आपके वरिष्ठ आपके साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश आएँ। आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है। हांलाकि आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है।आपको नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सुबह उठकर योगा करें।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह हनुमाम जी की पूजा करें।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। मौज-मस्ती और सुस्ती से आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों के बाद आपको दूसरों की जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा। नए बिजनेस में हाथ डालने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। विकास की योजनाएं भी बन सकती हैं। अगर आपने ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा।पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन आपके लिए सुखमय रहेगा।बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन कुछ नया करने से भी बचें। कुछ लोग अपनी मेहनत और नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपकी आर्थिक तंगी समाप्त होगी। धन का आगमन प्रचुर मात्रा में होगा जो कि आपको विस्तार के नए अवसर तलाशने में मदद करेगा। यदि आप बैंक ऋण के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। वर्तमान बिजनेस को आप ओर मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक कारणों से आपका शारीरिक परिश्रम व भागदौड़ कुछ अधिक रहेगी। अचल संपति अथवा जमीन के कारोबार में फिलहाल कोई बड़ा निवेश न करें। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफल हो सकती है। दिल-दिमाग में भावनाएं उफान पर रहेंगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सावधानी रखें। किसी को पैसा उधार न दें। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से अपना कल्याण करें।

Next Story