Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 8 March 2023: किस राशि पर चढ़ेगा होली का खुमार, किस पर छाएगी उदासीनता, जानिए 8 मार्च का राशिफल क्या कहता है?

Aaj Ka Rashifal 8 March 2023: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Rashifal 8  March 2023: किस राशि पर चढ़ेगा होली का खुमार, किस पर छाएगी उदासीनता, जानिए 8 मार्च का राशिफल क्या कहता है?
X
By NPG News

८ March Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : आज 8मार्च 2023 बुधवार

तिथि-प्रतिपदा 07:42 PM तक उसके बाद द्वितीया

आज का नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी 04:20 AM, Mar 09 तक

आज का करण-कौलव और तैतिल

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग- गण्ड

आज का वार-बुधवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि भी होगी। दोस्त का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। फिल्मों में जाने का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- श्वेत

उपाय– आज किसी गरीब को नए वस्त्र दान देंय़

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों साथी के साथ मनमुटाव बढ़ेगा। जो साथी की खराब सेहत की वजह बन सकता है। सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आज जातक शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज भोग लगाकर भोजन करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जबकि शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया। जातक आज आपका किया श्रम सार्थक होगा। बिजनेस की योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक जीवन उथल पुथल से भरा रहेगा। एक्टिंग में करियर बनाने की सोचेंगे।

शुभ रंग- , हरा

उपाय– पानी के रंग से दूर रहें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। किसी काम के पूरा होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता की सेहत खराब होने से परेशानी बढ़ेगी। सन्तान को लेकर भी परेशान रहेंगे। नौकरी में नुकसान होगा। अच्छी भली नौकरी हाथ से जा सकती है। जातक कला में रुझान होगा। बिजनेस का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय– अगर सेहतमंद रहना चाहते है तो सूर्य की नित्य पूजा करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। धन, यश, कीर्ति का लाभ मिलेगा, फिर भी मन अशांत रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं। किसी से मिलना होगा। जो भविष्य के लिए लाभदायी है।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– होली के रंग में रंगे तो अच्छा रहेगा

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक बिजनेस में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता को सेहत से परेशानी हो सकती हैं। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और प्यार मिलेगा। नौकरी में सहयोगी मदद करेंगे। बॉस सें आपके काम की सराहना आपका दिन बना देगा।

शुभ रंग- लाल

उपाय–शारदा स्त्रोत का पाठ करें, बुद्धि तीक्ष्ण होगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज किसी काम के संपन्न होने से प्रभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन सन्तान सेहत खराब हो सकती हैं। आज आपके रहन-सहन से परेशानी होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। कला व एक्टिंग का भूत सवार होगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज लक्ष्मी जी का पूजन करें और धन समृद्धि की कामना करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आय में कुछ रुकावट आ सकती हैं। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी किया गया श्रम सार्थक होगा, लेकिन पिता के कारण तनाव मिल सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। बिजनेस ऊंचाईयों को छूएगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज सूर्य को जल देंगे तो मानसिक तनाव कम होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज के लिए दिन आर्थिक मामलों में सुधार होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होंगे। मन में उदासी के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेगा। दोस्तों के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बच्चों के लिए परेशानी होगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय किसी किन्नर को खाना खिलायें और दक्षिणा दें लाभ मिलेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवालेनए बिजनेस वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक या धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। बेकार के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। सम्पत्ति में निवेश के योग बन रहें है। नौकरी में किसी सहयोगी की वजह से परेशानी होगी। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करेंगे।

शुभ रंग- नीला।

उपाय– आज आदित्य स्त्रोत पढ़ें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आत्मविश्वास बढ़ेंगे। आज मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता की सेहत खराब हो सकती हैं। जातक को शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। नए अवसर मिलेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय– हनुमान जी की भक्ति करें एवं उनको प्रसाद चढ़ाएं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज सेहत पर ध्यान देना होगा।। किसी दोस्त का आना हो सकता है। खानपान में रूचि बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बिजनेस के मामलों में सावधानी रखें। जातक आज आस-पड़ोस के लोगों से बचकर रहे।

शुभ रंग- फिरोज़ी

उपाय – जातक गरीबों को भोजन करवायें।

Next Story