Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal : इस सप्ताह मेष मीन राशि वालें जानिए किसे होगा बड़ा फायदा, जानिए कब होगी धन की बरसात, साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को नंवबर का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Saptahik Rashifal : इस सप्ताह मेष मीन राशि वालें जानिए किसे होगा बड़ा फायदा, जानिए कब होगी धन की बरसात, साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

1 January -7 January 2024 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह आर्थिक प्रगति का समय है। मित्र के माध्यम से पुराने धन की प्राप्ति होगी। किसी विशेष कार्य के होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। दूसरों के प्रति दया के भाव रखना आवश्यक हैं। व्यापारियों के लिए प्रबंधकीय व्यवसाय में आर्थिक निवेश के संकेत लाभकारी होंगे। शराब और धूम्रपान से बचने की कोशिश करें। इस हफ्ते संबन्धियों द्वारा घर में मतभेद उत्पन्न कराए जा सकते हैं। काम काज के क्षेत्र में नवीन मित्र बनेंगे। मन में नकारात्मक विचार तथा क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। कामकाज के प्रति ईमानदारी बरते नहीं तो नुकसान हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह जातक शिव मंत्र का जाप करें

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह परीक्षा प्रतियोगिता में सफल रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार और धन लाभ होगा। लोगों से तकरार हो सकती है, जिसके कारण आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें, ज्यादा वाद विवाद ना करें। जल्द ही आपके दिन अच्छे आने वाले। नया रोमांस आपकी जिंदगी को रंगों से सराबोर करके आपको खुशमिजाज बना देगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। आप नवीनतम योजना बनाने में सफल होंगे। शत्रुओं को परास्त करने में सक्षम होंगे। शिक्षा ग्रहण करने वालों का मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। बुद्धिमता पूर्ण निर्णय लेने का समय है। विचारों में सकारात्मकता का भाव रहेगा। व्यापार में सही निर्णय लेने पर लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में दुविधाग्रस्त रहेंगे, जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। आपकी ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपके धन का खर्च बढ़ सकता है। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह लड्डू गोपाल की सेवा करें

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे। इस सप्ताह धर्म-आस्था में वृद्धि होगी। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगीं।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वाहन व मशीनरी के कार्य में लापरवाही न करें। समय अनुकूल एवं शुभ फलदायी है। सभी काम मन मुताबिक पूरा हो जायेगा। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन इस सप्ताह खत्म हो जायेगी। किसी नये काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा, साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। अपनी गलतियों को पहचानकर उसे दोबारा करने से बचना होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सूर्य मंत्र का जाप करें

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको अपनी जिम्मेदारी से थोड़ा सा पीछा छुडाना पड़ सकता है। आपका व्यवहार अधिक आक्रामक रहेगा। झगड़ों से बचें और अपना सारा ध्यान अपनी मेहनत पर दे फिर देखे किस तरह आप प्रगति करतें है। जो लोग शिक्षा के लिए बाहर जा रहे हैं उनके लिए आने वाला सप्ताह सफलतापूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों या यात्राओं के पीछे धन खर्च होगा।आपके लिए बड़ी खुशखबरी हो सकती है, मतलब आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह गरीबों को खाना खिलायेंय़

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह धन का आगमन प्रचुर मात्रा में होगा जो कि आपको विस्तार के नए अवसर तलाशने में मदद करेगा। यदि आप बैंक ऋण के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। वर्तमान बिजनेस को आप ओर मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक कारणों से आपका शारीरिक परिश्रम व भागदौड़ कुछ अधिक रहेगी। अचल संपति अथवा जमीन के कारोबार में फिलहाल कोई बड़ा निवेश न करें। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफल हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह शनि मंदिर में तेल का दान करें

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी व निवेश से लाभ होगा। नई नई योजनाएं बनेंगे। मानसिक परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। घर पर हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहेगा, परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी अनजानी समस्या से अचानक घिर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रुका धन प्राप्त होगा। व्यापार- में उतार-चढ़ाव रहेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। आध्यात्म व दर्शन के प्रति रुचि रहेगी। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह एकादशी का व्रत करें अच्छा रहें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े होने की संभावना है। मन में उठने वाली दुविधाओ से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। आप अपनी कंपनी के लिए नए संपर्क या अधिक व्यापार के विकास में शामिल हो सकते हैं। आपके विचारों और ऊर्जा को अच्छे परिणामों के लिए सकारात्मक निर्देशों पर केंद्रित करना होगा। वृद्धि हुई सामाजिक सम्मान नोट किया जा सकता है। आपको व्यवसाय और रोमांस में एक नई रुचि मिल जाएगी।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह जातक मासिक शिवरात्रि का व्रत कर सकते हैं

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह आपको सर्तक रहकर सावधानी से आगे बढ़ना होगा क्योंकि आपके संकट में पड़ने की संभावना है। विचारों की दृढ़ता और आंतरिक मजबूती के साथ आपको आगे कदम रखना होगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपका जिद्दी रवैया होगा और जब तक आप इसे हासिल न कर लें तब तक पीछे नहीं हटेंगे। परिवार में कलह बढ़ सकता है इसलिए बातचीत में तीखें शब्द और व्यवहार में गरम तेवर अपनाने से बचना होगा। सप्ताह के अंत तक सारी समस्याएं धीरे-धीरे हल होती नजर आएंगी और कई नई दिशाओं में काम करने की जानकारी हासिल होगी।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह मंगलवार का व्रत शुरू करें।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह कई अनजान स्त्रोतों से आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। यदि आपका धन कहीं रूका हुआ है तो वह भी जल्द ही आपके हाथ में होगा। प्राॅपर्टी क्रय-विक्रय से लाभ होगा और व्यवसाय में पूंजी निवेश से आर्थिक उन्नति होगी। आपने अभी तक जो परिश्रम किए हैं उसके परिणाम अब आपके सामने होंगे। आप पारिवारिक परंपरावादिता को ध्यान में रखकर जीवन के फैसले लेंगे और जीवन निर्वहन के लिए आय के साधन जुटाने में स्वयं को व्यस्त रखेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कार्यक्षमता और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह शनि मंदिर में दीप जलायें

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह किसी मुद्दे पर उचित कानूनी सलाह के लिए आपको किसी से संपर्क करना पड़ सकता है। पेशेवर या शैक्षणिक मोर्च पर यदि अब भी आप गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में आपको और अधिक समस्या उठानी पड़ सकती है। हालात आपके लिए मुश्किल होते हुए दिख रहा है, हतोत्साहित रहने की संभावना है। आप किसी और के लिए फैसला लेने की स्थिति में खुद को महसूस कर सकते हैं। अपने कार्य की एक अलग शैली से अपने काम की पहचान बनाएंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें।

Next Story