Begin typing your search above and press return to search.

8 April Se 14 April 2024 Saptahik Rashifal :कर्क सिंह राशि वाले रहें संभलकर इस सप्ताह पछताना पड़ सकता है,जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल

8 April Se 14 April 2024 Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

8 April Se 14 April 2024 Saptahik Rashifal :कर्क सिंह राशि वाले रहें संभलकर इस सप्ताह पछताना पड़ सकता है,जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

8 April Se 14 April 2024 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके मन में नकारात्मक विचार छाए रहेंगे। उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह लाल कपड़ा का दान करें।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लावे, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। शुभ सूचना मिल सकती है। अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई ग़ैरजि़म्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ करें

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपको अपने प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। जितनी समझदारी और चतुराई से काम लेंगे, उतने सफल होंगे। आपको सफलता के मार्ग हासिल होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आप अपने जीवन में नई खुशियां अर्जित करने में कामयाबी हासिल करेंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताहघर में खरगोश या गाय पाले।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह आपका भाग्य पुष्प की तरह खिल उठने वाला है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों में आपकी अच्छी छवि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था बढ़ेगी। सीनियर्स को इंप्रेस करेंगे। प्रमोशंस के चांसेज बने हुए हैं।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। आप पैसा कमाने के लिए एक परियोजना बना सकते हैं। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा संभव है। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, जबकि शासन-सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सुंदरकांड का पाठ करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। घर परिवार से जुड़ी हुई चिंता दूर हो सकती है। आपका जीवन आनंदित बना रहने वाला है। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। बजट बनाकर प्लान्स को फॉलो करें। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह रामायण मनका का पाठ करें।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह धन लाभ एवम अनेक कार्य पूर्ण होने का समय चल रहा है, चतुर्दिक लाभ होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नए साधन सुलभ होंगे। धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है। कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। आपकी अधूरी पड़ी हुई मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह शनिदेव के नाम पर तिल, गुड़ और तेल का दान करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह पर्सनल लाइफ में खुशियों के पल बढ़ेंगे। आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। पैसों की परेशानी सुलझ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन मन खिन्न रहेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह ऊं हनुमनते नम: मंत्र का जप करें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह समाज के वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शायद आप बहुत ही चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। आप समझौते और विनम्रता से उलझे हुए मामले निपटा सकते हैं। सोशल एक्टिविटीज में आगे रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह जातक हनुमान जी की स्तुति करें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी मान- प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएंगे। किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। ध्यान रहे कि आप सही सूचना पर ही काम कर रहे हैं। भाई बहनों से चल रहे वाद-विवाद दूर हो सकते हैं। परेशानियों को पार करते हुए आगे बढ़ेंगे। बजट बनाकर कार्य करें। बड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। संतान से सहयोग मिल सकता है।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। बिजनस डील्स में सफल रहेंगी। अच्छे प्रपोजल्स पर विचार अवश्य करें। कुछ चीजें आपके काम को बिगड़ सकती हैं।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाये।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों के वेतन में बढ़ोतरी और उन्नति की खबर मिलने की संभावना बन रही है। आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा। व्यवसाय धंधे से संबंधित तमाम बड़ी समस्याएं से छुटकारा मिलेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताहमेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनाये।

Next Story